Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Prayagraj: एक साथ खुदकुशी करने नैनी ब्रिज पहुंचा प्रेमी जोड़ा, युवक के छलाँग लगाते ही मौके से भाग खड़ी हुई प्रेमिका, लेकिन भाग्य ने भी कर दिया गजब का फैसला

    August 26, 2026

    इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में 433 पदों के लिए निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 6 सितंबर 2026

    August 26, 2026

    अजब प्रेम की गजब कहानी ने मचाया बवाल, तीन बच्चों के पिता का पांच बच्चों की मां पर आया दिल, दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

    August 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 26
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»“अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस” ब्रह्माकुमारीज का व्यापक जनजागरण अभियान, हजारों लोगों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प
    Featured

    “अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस” ब्रह्माकुमारीज का व्यापक जनजागरण अभियान, हजारों लोगों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260629 WA0001
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज तोड़य: जिला प्रशासन कोरबा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के अवसर पर 17 जून से 26 जून तक आयोजित नशामुक्ति शपथ एवं जनजागरण अभियान के अंतर्गत ब्रह्माकुमारीज कोरबा सेवा केन्द्रों द्वारा जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, औद्योगिक क्षेत्रों एवं ग्रामीण अंचलों में व्यापक स्तर पर नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

    IMG 20260629 WA0008 IMG 20260629 WA0007

    इस अभियान के अंतर्गत पाली क्षेत्र में 79 जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुए। वहीं गेवरा के विभिन्न कोल परियोजना क्षेत्रों, कोरबा के सेंट जेवियर्स स्कूल, साउथ ईस्टर्न रेलवे स्कूल, ब्रह्माकुमारीज विश्व सद्भावना भवन, टी.पी. नगर, गेरवाघाट स्थित आध्यात्मिक ऊर्जा पार्क, तुलसी नगर सहित अनेक स्थानों पर नशामुक्ति शपथ एवं जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके अतिरिक्त जिले के अनेक ग्रामीण अंचलों में भी विशेष जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया।

    IMG 20260629 WA0006 IMG 20260629 WA0005

    कार्यक्रमों के दौरान ब्रह्माकुमारी बहनों एवं भाईयों ने नशे से होने वाली शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और पारिवारिक हानियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति की प्रतिभा, स्वास्थ्य और परिवार की खुशियों को नष्ट कर देता है, जबकि आध्यात्मिक ज्ञान, राजयोग ध्यान और नैतिक मूल्यों पर आधारित जीवन व्यक्ति को आत्मबल, सकारात्मक सोच और सही निर्णय लेने की शक्ति प्रदान करता है। सभी को तनावमुक्त एवं नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया गया।

    IMG 20260629 WA0004 IMG 20260629 WA0003

    अभियान के दौरान विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, कर्मचारियों, औद्योगिक कर्मियों एवं ग्रामीणों सहित हजारों लोगों ने नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया। सभी ने शपथ ली कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशे का सेवन नहीं करेंगे, अपने परिवार को नशे से दूर रखेंगे तथा समाज में भी नशामुक्ति के प्रति जनजागरण फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
    ब्रह्माकुमारीज द्वारा चलाए गए इस व्यापक जनजागरण अभियान को सभी स्थानों पर उत्साहपूर्ण सहभागिता मिली। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आध्यात्मिक जागरूकता, नैतिक शिक्षा और सामूहिक जनसहभागिता के माध्यम से ही नशामुक्त, स्वस्थ, सुरक्षित और संस्कारित समाज का निर्माण संभव है। जिला प्रशासन एवं ब्रह्माकुमारीज के इस संयुक्त प्रयास ने समाज में नशामुक्ति के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  Korba: श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय ने हर्षोल्लास से मनाया स्थापना दिवस समारोह, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Prayagraj: एक साथ खुदकुशी करने नैनी ब्रिज पहुंचा प्रेमी जोड़ा, युवक के छलाँग लगाते ही मौके से भाग खड़ी हुई प्रेमिका, लेकिन भाग्य ने भी कर दिया गजब का फैसला

    August 26, 2026

    इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में 433 पदों के लिए निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 6 सितंबर 2026

    August 26, 2026

    अजब प्रेम की गजब कहानी ने मचाया बवाल, तीन बच्चों के पिता का पांच बच्चों की मां पर आया दिल, दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

    August 26, 2026

    योगी सरकार का ऐतिहासिक फैसला : अब देखभाल ना करने पर माता-पिता अपनी संतान को संपत्ति से कर सकेंगे बेदखल

    August 26, 2026

    Success story: ससुर ने दिया आइडिया, छोटे से कमरे से की शुरुआत, फिर खड़ा कर दिया ₹5000 करोड़ का कारोबार, जल्द ला सकते हैं IPO

    August 25, 2026

    Korba: मोटर साइकिल और तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के बीच भीषण टक्कर, दो की मौत, एक घायल

    August 25, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,882 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,499 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,361 Views
    Don't Miss

    Prayagraj: एक साथ खुदकुशी करने नैनी ब्रिज पहुंचा प्रेमी जोड़ा, युवक के छलाँग लगाते ही मौके से भाग खड़ी हुई प्रेमिका, लेकिन भाग्य ने भी कर दिया गजब का फैसला

    August 26, 2026

    उत्तरप्रदेश प्रयागराज/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने…

    इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में 433 पदों के लिए निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 6 सितंबर 2026

    August 26, 2026

    अजब प्रेम की गजब कहानी ने मचाया बवाल, तीन बच्चों के पिता का पांच बच्चों की मां पर आया दिल, दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

    August 26, 2026

    योगी सरकार का ऐतिहासिक फैसला : अब देखभाल ना करने पर माता-पिता अपनी संतान को संपत्ति से कर सकेंगे बेदखल

    August 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.