Author: Deepak Sahu
आज का राशिफल: बुधवार 17 अप्रैल को रामनवमी के शुभ अवसर पर पूरे दिन रवि योग का शुभ संयोग रहेगा। इस शुभ संयोग में सिंह और तुला राशि के लोगों को धन की प्राप्ति होगी और कारोबार से जुड़ी सभी योजनाएं सफल होंगी। आपके धन में वृद्धि होगी और करियर के मामले में कोई शुभ समाचार मिलेगा। आइए देखते हैं बुधवार का आर्थिक राशिफल विस्तार से। मेष राशि मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा और आज आलस्य आपके ऊपर हावी रहेगा। आज किसी कारण से आपको तनाव हो सकता है। शाम को घर में अधिक…
महाराष्ट्र पुणे/स्वराज टुडे : महाराष्ट्र के पुणे से एक किशोर वाला मामला सामने आया है। यहां कर ली की मौत से कुछ घंटे पहले एक निजी ने शादी की। जैसे ही इस घटना के बारे में पता चला तो पूरे परिवार में हलचल मच गई। मिली जानकारी के अनुसार, स्ट्रेंज ने बाइक के साथ पोर्टफोलियो में अंतिम संस्कार कर ली। पूरा मामला क्या है? महाराष्ट्र के पुणे से 28 साल पहले यहां के मराठा गांव दाबागे इलाके में 28 साल के राजकुमार रायकर ने आत्महत्या कर ली थी। सूरज की शादी शाम को देहूं गांव इलाके में होने वाली थी…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: सरबजीत सिंह के हत्यारे के मर्डर से पाकिस्तान हिल गया है. पाकिस्तान मीडिया के बाद सरकार भी इसके पीछे भारत का हाथ होने का रट लगाए हुए है. पाक के मंत्री मोहसिन नकवी ने लाहौर में आईएसआई गुर्गे तांबा की हत्या में भारत की संलिप्तता की बात कही है. आखिर भारत के मोस्ट वांटेड आतंकियों की एक के बाद एक हत्याएं कौन कर रहा है . उन्होंने कहा कि इसके पीछे कौन हैं इसकी जांच जारी है. नकवी ने लाहौर में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, जहां सरफराज रहता था वहां उन पर दो मोटरसाइकिल सवार हमलावरों…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति के संस्थापक सदस्य एवं शिव औषधालय के संस्थापक स्वर्गीय परम पूज्य पंडित विद्याधर शर्मा जी की पुण्यतिथि के अवसर पर मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति एवं शिव औषधालय के संयुक्त तत्वाधान में श्री शिव औषधालय एमआईजी 20 आरपी नगर फेस 2 में दिनांक 19 अप्रैल 2024 शुक्रवार को प्रातः 10 बजे से 2 बजे तक शिविर अयोजिय होगी।. आँख, नाक, कान, गला, दंतरोग, चर्मरोग, गुदरोग, शिशुरोग, स्त्रीरोग, वातरोग, श्वास रोग आदि सभी प्रकार के रोगों का निशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं उपचार आयुर्वेद के सभी विभागों के अनुभवी चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा किया जायेगा। शिविर में…
ग्रामीण क्षेत्रों में भी निरंतर चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान कोरबा/स्वराज टुडे: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत के निर्देशन एवं स्वीप नोडल अधिकारी श्री संबित मिश्रा सीईओ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के मार्गदर्शन में कमला नेहरू महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत नारा लेखन प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता एवं मतदाता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वीप प्रभारी श्रीमती ज्योति दीवान के नेतृत्व में ईएलसी क्लब के सदस्य एवं सभी छात्र-छात्राओं ने उपरोक्त कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति देकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। कमला नेहरू महाविद्यालय में विगत दिवस आयोजित नारा लेखन प्रतियोगिता…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा लोकसभा क्षेत्र कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने अपना नामांकन दाखिल किया, इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कांग्रेस के कई दिग्गज नेता उपस्थित रहे। कोरबा लोकसभा क्षेत्र कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। उन्होंने मंगलवार दोपहर को शुभ मुहूर्त में वर्तमान सांसद और कांग्रेसी प्रत्याशी ने जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नाम-निर्देशन पत्र जमा किया। इस अवसर पर उनके साथ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, दीपक बैज सहित अनेक कांग्रेसी…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा से उड़ीसा के जग प्रसिद्ध मंदिर जगन्नाथ पुरी जा रही डॉल्फिन बस सर्विस की एक यात्री बस सुबह-सुबह दुर्घटना का शिकार हो गई। कोरबा से पुरी जाने वाली इस बस में सवार दर्री कोरबा के एक परिवार के सदस्य कमलेश साहू ने बताया है कि उड़ीसा के अंगुल से लगभग 15 किलोमीटर दूर बस रेत परिवहन कर रहे एक ट्रक से जा टकराई। बताया जा रहा हैं कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस की केबिन चिपक कर माचिस की डिबिया बन गई। बस चालक और उसके चालक साथी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई…
मध्यप्रदेश भोपाल/स्वराज टुडे: राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र के ‘के स्क्वायर’ होटल में मिली युवती की लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। युवती देह व्यापार करती थी और फरीदाबाद की रहने वाली थी। हालांकि दिल्ली, राजस्थान और फरीदाबाद में मृतक युवती के कोई रिश्तेदार पुलिस को नहीं मिले हैं। मुख्य आरोपी रतुल पाण्डेय है, जो कोलार थाने का बदमाश है। अप्राकृतिक कृत्य का विरोध करने पर कॉलगर्ल की हत्या बताया जा रहा है कि रतुल पाण्डेय ने देह व्यापार की सरगना महक यादव के जरिए 4 हजार रुपए में होटल में युवती को बुलाया था। होटल के कमरे…
छत्तीसगढ़ कवर्धा/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ कवर्धा जिले में निर्णायक लड़ाई छेड़ दी हैं। माओवादियों की गतिविधियों के बारे में जानकारी देने वाले लोगों के लिए नगद पुरस्कार का ऐलान किया गया है। मीडिया से बात करते हुए, कबीरधाम के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने कहा, “जो लोग इस संबंध में जानकारी साझा करेंगे नक्सलियों को सरकार की ओर से 5 लाख रुपये का इनाम दिया जायेगा। उन्होंने आगे कहा, ‘अगर एक नक्सली गिरफ्तार होता है या मारा जाता है तो अधिकतम पांच लोगों को कांस्टेबल पद पर नौकरी दी जाएगी। जिले के पुलिस अधिकारियों ने भी…
छत्तीसगढ़ धमतरी/स्वराज टुडे: नगर धमतरी बौद्ध महार समाज द्वारा अंबेडकर मंगल भवन दानीटोला में मुख्य अतिथि वामन राव वानखेड़े सेवानिवृत्त कार्यपालक निर्देशक विद्युत विभाग, अध्यक्षता ज्ञानीराम रामटेके वरिष्ठ समाजसेवी एवं समस्त समाज प्रमुख राजेन्द्र प्रसाद उईके से०नि० तहसीलदार ,अशोक कुमार मेश्राम संरक्षक बौद्ध समाज दानीटोला,हेमंत रामटेके अध्यक्ष बौद्ध समाज दानीटोला, धनश्याम कामड़े,हद्वय रामटेके शिक्षक,गणेश खापर्डे से०नि० शिक्षक के नेतृत्व में धूमधाम से मनाया गया। भारतीय संविधान के शिल्पकार, बोधिसत्व भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के 133 वी जयंती समारोह में ममता गजबीए समाज सेविका और वीरेन्द्र गजबीए द्वारा भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा स्थापित किया। उपस्थित सभी ने समाज को एकता,…
