Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता-2026 संपन्न, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

    May 14, 2026

    Kolkata: TMC नेता शमीम अहमद के मकान के अंदर मिला गुप्त ठिकाना, पुलिस अधिकारी रह गए हैरान

    May 13, 2026

    Bhopal: लव जिहाद के आरोप में लड़के की पिटाई, आक्रोशित मुस्लिम समाज सड़क पर उतरा, पुलिस को दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम

    May 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, May 14
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»वृहद् निशुल्क दंत रोग, अस्थि खनिज, घनत्व जांच तथा आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर का आयोजन 19 अप्रैल को
    Featured

    वृहद् निशुल्क दंत रोग, अस्थि खनिज, घनत्व जांच तथा आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर का आयोजन 19 अप्रैल को

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 16, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति के संस्थापक सदस्य एवं शिव औषधालय के संस्थापक स्वर्गीय परम पूज्य पंडित विद्याधर शर्मा जी की पुण्यतिथि के अवसर पर मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति एवं शिव औषधालय के संयुक्त तत्वाधान में श्री शिव औषधालय एमआईजी 20 आरपी नगर फेस 2 में दिनांक 19 अप्रैल 2024 शुक्रवार को प्रातः 10 बजे से 2 बजे तक शिविर अयोजिय होगी।.

    आँख, नाक, कान, गला, दंतरोग, चर्मरोग, गुदरोग, शिशुरोग, स्त्रीरोग, वातरोग, श्वास रोग आदि सभी प्रकार के रोगों का निशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं उपचार आयुर्वेद के सभी विभागों के अनुभवी चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा किया जायेगा।

    शिविर में बीएमडी मशीन द्वारा अस्थि खनिज घनत्व (बोन मिनरल डेंसिटी) 2000/- मूल्य की निशुल्क जांच दिल्ली के टैक्नीशियन द्वारा की जायेगी।

    शिविर में मरीजों की रक्त शर्करा तथा हीमोग्लोबिन की जांच निशुल्क होगी, साथ ही आंखों की जांच निशुल्क कर चश्मे का नंबर का कार्ड बनाकर दिया जायेगा।

    यौन संक्रमित, यौन संचारित ,टी.बी.से सम्बंधित रोगों की भी जांच परामर्श एवं उपचार एड्स काउंसलर तथा उनकी टीम द्वारा किया जायेगा।

    शिविर मे निशुल्क औषधि देने, परामर्श एवं उपचार के साथ स्वास्थ्य पुस्तिका निशुल्क दी जायेगी।

    19 अप्रैल मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति के संस्थापक सदस्य एवं शिव औषधालय के संस्थापक स्वर्गीय परम पूज्य पंडित विद्याधर शर्मा जी की पुण्यतिथि के अवसर पर मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति एवं शिव औषधालय के संयुक्त तत्वाधान में वृहद् निशुल्क दंत रोग, अस्थि खनिज, घनत्व जांच ( bone Minearal density test) तथा आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर श्री शिव औषधालय एमआईजी 20 आरपी नगर फेस 2 में दिनांक 19 अप्रैल 2024 शुक्रवार को प्रातः 10 बजे से 2 बजे तक आयोजित कीया गया है। जिसमे आँख, नाक, कान, गला, दंतरोग, चर्मरोग, गुदरोग, शिशुरोग, स्त्रीरोग, वातरोग, श्वास रोग आदि सभी प्रकार के रोगों का निशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं उपचार आयुर्वेद के सभी विभागों के अनुभवी चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा। मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति के कार्यकारिणी सदस्य एवं संस्थान के प्रमुख चिकित्सक डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा ने मंगलवार को कोरबा प्रेस क्लब के तिलक भवन में प्रेस वार्ता लेकर शिविर के विषय में जानकारी दी।

    यह भी पढ़ें :  अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के उपलक्ष्य में ओरियेंटल कॉलेज ऑफ नर्सिंग कोरबा में एक प्रेरणादायी एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन

    उन्होंने कहा की मेरे पूज्य दादाजी, मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति के संस्थापक सदस्य एवं शिव औषधालय के संस्थापक स्वर्गीय परम पूज्य पंडित विद्याधर शर्मा जी ने विश्व कल्याण की मंगल भावना, सर्वे भवंतु सुखिनः, सर्वे संतु निरामया: की कामना के साथ नर सेवा ही नारायण सेवा है ऐसे पवित्र उद्देश्य को लेकर शिव औषधालय नामक आयुर्वेद संस्थान की स्थापना की। जिसके माध्यम से न केवल रोगोपचार कीया जाता है, अपितु जीवन के उद्देश्यों को बताकर स्वस्थ जीवन जीने की कला भी सिखाई जाती है। जो की आयुर्वेद का प्रयोजन भी है की स्वस्थस्य स्वास्थ्य रक्षणं, आतुरस्य विकार प्रशमनं च, अर्थात स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य की रक्षा करना एवं रोगी व्यक्ति के रोग को दूर करना। और हम भी नर सेवा नारायण सेवा को अपना ध्येय बनाकर उनके बताये मार्ग पर निरंतर अग्रसर हो रहे हैं।

    उसी तारतम्य मे उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर वृहद् निशुल्क दंत रोग, अस्थि खनिज, घनत्व जांच ( bone Minearal density test) तथा आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर कि आयोजन श्री शिव औषधालय एमआईजी 20 आरपी नगर फेस 2 में प्रातः 10 बजे से 2 बजे तक किया जा रहा है। जिसमे आयुर्वेद के सभी विभाग के चिकित्सक अपनी चिकित्सकीय सेवायें देंगे। जिसमें रायपुर के ख्यातिलब्ध दंत चिकित्सक डॉ. विकास अग्रवाल विशेष रुप से अपनी सेवायें देने आ रहे हैं। जो सभी प्रकार के दांत के रोगों का इलाज करने के साथ-साथ ऐसे दंत रोगी जिनके दांत सड़ गयें हो, दर्द रहता हो, निकलवाला चाहते हों, पर शुगर, बीपी या अन्य कारणों से नही निकलवा पा रहे हों, उनके दांतों को बिना किसी किसी एनेस्थिसिया, बिना किसी दर्द के आयुर्वेद की विशेष विधा जालंधर बंध द्वारा निकालेंगे।

    यह भी पढ़ें :  Korba: कार्यालय जिला खनिज संस्थान न्यास, कोरबा में नई टोल-फ्री हेल्पलाइन सेवा की शुरुआत

    शिविर मे बीएमडी मशीन द्वारा अस्थि खनिज घनत्व (बोन मिनरल डेंसिटी) 2000/- मूल्य की निशुल्क जांच दिल्ली के टैक्नीशियन द्वारा की जायेगी। मरीजों की रक्त शर्करा तथा हीमोग्लोबिन की जांच निशुल्क की जायेगी। साथ ही आंखों की जांच निशुल्क कर चश्मे का नंबर का कार्ड बनाकर दीया जायेगा। साथ ही यौन संक्रमित, यौन संचारित ,टी.बी.से सम्बंधित रोगों की भी जांच परामर्श एवं उपचार एड्स काउंसलर तथा उनकी टीम द्वारा किया जायेगा।शिविर मे निशुल्क औषधि देने, परामर्श एवं उपचार के साथ स्वास्थ्य पुस्तिका निशुल्क दी जायेगी। शिविर में दंत रोग चिकित्सक डॉ. विकास अग्रवाल, आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञ नाड़ीवैद्य पंडित शिव कुमार शर्मा, गुदरोग विशेषज्ञ क्षारसूत्र चिकित्सक डॉ.आर.जी. साहू, सिकलिंग रोग डॉ.प्रदीप देवांगन, स्त्री रोग चिकित्सिका द्वय डॉ.नंदिनी तिवारी तथा डॉ. वागेश्वरी शर्मा, त्वचा रोग डॉ.एन.एल.वीरानी, डॉ.सुरेंद्र मिश्रा, डॉ.संजय वैष्णव, डॉ. युगेश नारायण शर्मा, डॉ.राजेश राठौर, डॉ. जितेन्द्र नारायण शर्मा एवं डॉ. नागेन्द्र नारायण शर्मा विशेष रूप से उपस्थित होकर शिविर में अपनी सेवाएँ प्रदान करेंगे।

    मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति के अध्यक्ष बिमल जोशी एवं कार्यकारणी सदस्य डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा ने अधिक से अधिक संख्या में अंचलवासियों से उपस्थित होकर इस वृहद् वृहद् निशुल्क दंत रोग, अस्थि खनिज, घनत्व जांच ( bone Minearal density test) तथा आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर का लाभ उठाने की अपील की है ।शिविर में पंजीयन कराने हेतु मो.नंबर 9826111738 पर संपर्क कर जांच हेतु निर्धारित समय प्राप्त किया जा सकता है जिससे शिविरार्थियों को असुविधा न हो । प्रेस वार्ता में शिव औषधालय संस्थान के प्रमुख चिकित्सक नाड़ीवैद्य डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा, मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति के अध्यक्ष बिमल जोशी, चलो आयुर्वेद की ओर मिशन के सदस्य नेत्र नंदन साहू एवं मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति के पदाधिकारी सदस्य उपस्थित रहे ।

    यह भी पढ़ें :  बिरयानी के बाद तरबूज खाने के मामले में बड़ा खुलासा, एक ही परिवार के 4 लोगों की चली गई थी जान

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता-2026 संपन्न, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

    May 14, 2026

    Kolkata: TMC नेता शमीम अहमद के मकान के अंदर मिला गुप्त ठिकाना, पुलिस अधिकारी रह गए हैरान

    May 13, 2026

    Bhopal: लव जिहाद के आरोप में लड़के की पिटाई, आक्रोशित मुस्लिम समाज सड़क पर उतरा, पुलिस को दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम

    May 13, 2026

    Korba: निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर 16 एवं 17 मई को

    May 13, 2026

    Korba: प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना से युवाओं को मिलेगा रोजगारोन्मुख अवसर

    May 13, 2026

    Korba: 20 मई से 10 जून तक आयोजित होगा 21 दिवसीय निःशुल्क ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर

    May 13, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026966 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026863 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026824 Views
    Don't Miss

    Korba: जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता-2026 संपन्न, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

    May 14, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे:  कोरबा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता-2026 का आयोजन…

    Kolkata: TMC नेता शमीम अहमद के मकान के अंदर मिला गुप्त ठिकाना, पुलिस अधिकारी रह गए हैरान

    May 13, 2026

    Bhopal: लव जिहाद के आरोप में लड़के की पिटाई, आक्रोशित मुस्लिम समाज सड़क पर उतरा, पुलिस को दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम

    May 13, 2026

    Korba: पांच से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के टाईप-1 डायबिटीज एवं सिकल सेल रोग जॉच हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 20 मई को

    May 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.