Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    New Delhi: बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो देख भड़की BJP

    October 17, 2026

    Safety Tips : UPI से पैसा भेजने से पहले बस एक बार ये जांच कर लें, वरना ठगी में डूब सकता है आपका पैसा

    October 17, 2026

    शारदीय नवरात्रि पर जयसिंह अग्रवाल ने विभिन्न मंदिरों में की पूजा-अर्चना, माता रानी से क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना — डॉ. चरणदास महंत भी रहे साथ

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 17
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Bareli: ससुराल में नवविवाहिता की फांसी के फंदे से लटकी मिली लाश, मायके पक्ष में मची चीख पुकार, पति और ससुर समेत 5 के खिलाफ FIR दर्ज
    Featured

    Bareli: ससुराल में नवविवाहिता की फांसी के फंदे से लटकी मिली लाश, मायके पक्ष में मची चीख पुकार, पति और ससुर समेत 5 के खिलाफ FIR दर्ज

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n72608724717888247578096b8c4153cdb88d6d48fac1cdb02002cd5b3faea32a4c06a272b99ea1a1044854
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    बरेली/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के तजुआ गांव में शादी के महज पांच महीने बाद एक नवविवाहिता का शव घर के टीनशेड में फंदे पर लटका मिला।

    घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर कम दहेज लाने को लेकर बेटी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

    22 अप्रैल 2026 को हुई थी शादी

    मृतका की पहचान हाफिजगंज थाना क्षेत्र के अहमदाबाद गांव निवासी किसान राम सिंह की बेटी संगीता के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक संगीता की शादी 22 अप्रैल 2026 को भोजीपुरा थाना क्षेत्र के तजुआ गांव निवासी धारा सिंह के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल में विवाद शुरू होने का आरोप है।

    शादी के बाद से दहेज को लेकर प्रताड़ना का आरोप

    मृतका के पिता राम सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि शादी के कुछ ही दिनों बाद ससुराल पक्ष के लोग संगीता को कम दहेज लाने के लिए ताने देने लगे थे। आरोप है कि उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जाता था।

    परिजनों का कहना है कि संगीता ने कई बार फोन के जरिए मायके वालों को अपनी परेशानी बताई थी। बेटी की शिकायत के बाद राम सिंह खुद भी उसके ससुराल पहुंचे और परिवार के लोगों को समझाने का प्रयास किया था। हालांकि, आरोप है कि इसके बावजूद संगीता को प्रताड़ित किए जाने का सिलसिला नहीं रुका।

    यह भी पढ़ें :  सहायक शिक्षक लिखित परीक्षा 11 अक्टूबर को

    टीनशेड में फंदे पर लटका मिला शव

    संगीता की मौत की सूचना मिलने के बाद मायके वाले तत्काल तजुआ गांव पहुंचे। वहां घर के टीनशेड में संगीता का शव कुंडे से लटका हुआ मिला। बेटी की ऐसी हालत देखकर मायके वालों में चीख-पुकार मच गई।

    मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद डायल 112 की टीम और धौंराटांडा चौकी प्रभारी उप-निरीक्षक पवन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

    जांच की प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की परिस्थितियों को लेकर अहम जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

    पति और ससुर हिरासत में, पांच लोगों के खिलाफ FIR

    मृतका के पिता राम सिंह की लिखित शिकायत के आधार पर भोजीपुरा पुलिस ने नामजद FIR दर्ज की है। मामले में मृतका के पति धारा सिंह , ससुर जगदीश सिंह , ननद सुदामा , रजनी (पत्नी संतोष कुमार) और संतोष कुमार (निवासी करमपुर चौधरी, थाना इज्जतनगर) को आरोपी बनाया गया है।

    पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या और प्रताड़ना से संबंधित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले में मृतका के पति धारा सिंह और ससुर जगदीश सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद साफ होगी मौत की वजह

    सीओ हाईवे देवेश सिंह के मुताबिक पति और ससुर को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

    यह भी पढ़ें :  Bilaspur: भतीजे की धारदार हथियार घोंपकर हत्या करने वाला सगा चाचा गिरफ्तार, सरकंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

    अधिकारी के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    फिलहाल पुलिस नवविवाहिता की मौत के मामले में मायके पक्ष द्वारा लगाए गए दहेज प्रताड़ना और हत्या के आरोपों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के अन्य साक्ष्यों से यह स्पष्ट होगा कि संगीता की मौत किन परिस्थितियों में हुई।

    यह भी पढ़ें: मोदी सरकार के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’, घर-घर पहुंचकर गिनाएंगे उपलब्धियां

    यह भी पढ़ें: हनुमान अंश के बाद चर्चा में नीब करोरी बाबा का परिवार, फैमिली में कौन-कौन? कहां रहते हैं बच्चे ?

    यह भी पढ़ें: Patna: पटना में शिक्षिका की गला रेतकर हत्या, अंदर से बंद कमरे में मिला शव, जांच के लिए SIT गठित

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    New Delhi: बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो देख भड़की BJP

    October 17, 2026

    Safety Tips : UPI से पैसा भेजने से पहले बस एक बार ये जांच कर लें, वरना ठगी में डूब सकता है आपका पैसा

    October 17, 2026

    शारदीय नवरात्रि पर जयसिंह अग्रवाल ने विभिन्न मंदिरों में की पूजा-अर्चना, माता रानी से क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना — डॉ. चरणदास महंत भी रहे साथ

    October 16, 2026

    SIR के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, जयसिंह अग्रवाल बोले—निर्वाचन प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का पारदर्शी जवाब जरूरी

    October 16, 2026

    पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग

    October 16, 2026

    कोरबा में बनेगा छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा साइंस सेंटर, 25 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

    October 16, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,022 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,546 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,411 Views
    Don't Miss

    New Delhi: बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो देख भड़की BJP

    October 17, 2026

    केंद्र सरकार के खिलाफ जहर उगलने वालों को आखिर सिर आंखों पर क्यों बैठा लेती…

    Safety Tips : UPI से पैसा भेजने से पहले बस एक बार ये जांच कर लें, वरना ठगी में डूब सकता है आपका पैसा

    October 17, 2026

    शारदीय नवरात्रि पर जयसिंह अग्रवाल ने विभिन्न मंदिरों में की पूजा-अर्चना, माता रानी से क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना — डॉ. चरणदास महंत भी रहे साथ

    October 16, 2026

    SIR के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, जयसिंह अग्रवाल बोले—निर्वाचन प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का पारदर्शी जवाब जरूरी

    October 16, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.