ग्वालियर/स्वराज टुडे: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां एक महिला के साथ तांत्रिक ने दुष्कर्म किया है। आरोप है कि पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर नजदीकियां बढ़ाई। इसी दौरान महिला को नशीला पदार्थ मिला प्रसाद खिलाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला ग्वालियर थाना क्षेत्र के लधेड़ी इलाके का है। सूत्रों के मुताबिक, महिला करीब एक वर्ष पहले पति की शराब छुड़ाने के लिए तलवार वाले हनुमान मंदिर गई थी। वहां उसकी मुलाकात कमल राठौर उर्फ पटेल से हुई। महिला ने बताया कि वह आरोपी से पति की शराब छुड़ाने के लिए कई बार भभूत लेती थी।
इसी दौरान दोनों की पहचान हुई और आरोपी उसके घर आने-जाने लगा। महिला का आरोप है कि अक्टूबर 2025 में आरोपी दोपहर करीब तीन से चार बजे उसके घर लड्डू का प्रसाद लेकर आया। प्रसाद खाने के बाद वह बेसुध हो गई और आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने घटना किसी को बताने पर उसे बदनाम करने तथा उसके पति को जान से मारने की धमकी दी। महिला के अनुसार आरोपी धमकी देकर लगातार उसका शोषण करता रहा। उसने आखिरी बार आठ अगस्त 2026 को दोपहर में उसके साथ दुष्कर्म किया। धमकियों और बदनामी के डर से महिला ने लंबे समय तक घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। वहीं, छह सितंबर को महिला ने हिम्मत कर अपनी सहेलियों और पति को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद वह थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी कमल राठौर उर्फ पटेल के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें: Health care: सुबह उठते ही शरीर देता है कैंसर के ये 3 संकेत, जिन्हें लोग मामूली समझकर कर देते हैं नजरअंदाज

Editor in Chief















