Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    पति की मौत के बाद 4 बच्चों की माँ को देवर ने दिया सहारा, अब देवर दुष्कर्म के आरोप में पहुंच गया सलाखों के पीछे, पढ़िए पूरी खबर

    November 13, 2026

    बहुचर्चित मधुबनी गोलीबारी मामले में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का शव बरामद, जानिए क्या है पूरा मामला

    November 13, 2026

    बालको प्रयोगशाला को बीआईएस मान्यता, गुणवत्ता उत्कृष्टता की दिशा में बड़ी उपलब्धि

    November 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय जननेता स्व. बिसाहूदास महंत जी को उनकी 48वीं पुण्यतिथि पर याद किया गया
    Featured

    छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय जननेता स्व. बिसाहूदास महंत जी को उनकी 48वीं पुण्यतिथि पर याद किया गया

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260724 WA00391
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय जननेता स्व. बिसाहूदास महंत जी को उनकी 48वीं पुण्यतिथि पर याद किया गया। कोरबा के ओपन थियेटर घण्टाघर के पास स्थित बिसाहूदास महंत स्मृति उद्यान में जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्मृति उद्यान में स्थापित स्व. बिसाहू दास महंत जी की आदमकद प्रतिमा पर नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरण दास महंत, सांसद ज्योत्सना महंत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, विधायक फूलसिंह राठिया, पूर्व विधायक पुरूषोत्तम कंवर, मोहित केरकेट्टा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज चौहान, मुकेश राठौर, नगर पालिका कटघोरा अध्यक्ष राज जायसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश परसाई, सुरेन्द्रप्रताप जासयवाल, प्रदीप अग्रवाल, अजीत दास महंत, गोरेलाल यादव, राजीव लखनपाल, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु, पूर्व अध्‍यक्ष नत्‍थु लाल यादव, सपना चौहान, रेखा त्रिपाठी, अर्चना उपाध्‍याय, जिला उपाध्‍यक्ष दुष्‍यंत शर्मा, राजेन्‍द्र सिंह ठाकुर, प्रदेश पदाधिकारी प्रशांत मिश्रा, अजय जायसवाल, कौशल नेटी, पुष्‍पा पात्रे, दुलेश्‍वरी सिदार, मीरा रामशरण कंवर, रामशरण सिंह, ब्‍लॉक अध्‍यक्ष राजेन्‍द्र तिवारी, बसंत मिश्रा, पालुराम साहु, संजय आजाद, सतोष देवांगन, पार्षद रवि चंदेल, नारायण कुर्रे, गीता गभेल, ब्‍लॉक उपाध्‍यक्ष प्रमोद श्रीवास, हिमांशु सिंह, जय कंवर, माधो देवांगन, दीनानाथ राठिया, ए मन्‍नेवार, जनपद सदस्‍य देवी राजवाड़े, पूर्व एल्‍डरमेन सनत दास दीवान, शशि अग्रवाल, द्रोपति तिवारी, सुभद्रा सिंह, लक्ष्‍मी महंत, शांता मंडावे, हरा बाई, लता चौहान, भुनेश्‍वरी दास, ममता यादव, रघु दीवान सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किये।

    पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि भौतिक रूप से हमारे बीच आज भले ही बाबूजी नहीं है किन्तु अप्रत्यक्ष रूप से सदैव उनका आशीर्वाद हम पर बना रहता है। उनका पूरा जीवन सादगी और त्याग से परिपूर्ण रहा। उनसे प्रेरणा लेकर हम कठिन लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। डॉ. महंत ने कहा कि बाबूजी ने राजनीति को सेवा कार्य मानते हुए आमजनों के बीच विशिष्ट पहचान बनाई। उनकी कल्पना के कारण बहुत पहले छत्तीसगढ़ राज्य का जो बीजारोपण हुआ था, वह अब हमारे सामने अलग प्रदेश के तौर पर मौजूद है।

    यह भी पढ़ें :  Korba: चाम्पा रोड पर ट्रेलर ने स्कूटी सवार वृद्ध को कुचला, मौके पर मौत, सड़क किनारे उबड़ खाबड़ रास्ता और अवैध पार्किंग बनी हादसे की मुख्य वजह, रोंगटे खड़े कर देगा CCTV में कैद दुर्घटना का वीडियो

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बिसाहूदास महंत जी को लोकप्रिय जनप्रिय नेता निरूपित करते हुए उनकी कार्यशैली पर रौशनी डाली। उन्होने बताया कि स्व. महंत ने चार बार मध्यप्रदेश में कैबिनेट मंत्री एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में अपनी भूमिका निभाई। उनके कार्य निर्वहन की क्षमता अब भी हमारे लिये प्रेरणास्त्रोत है। पूर्व मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा बिसाहू दास जी कबीर पंथी होने के साथ – साथ गांधीवादी विचारक थे। सादा जीवन उच्च विचार की उच्चतम मूल्य मानते थे । सरलता, सहजता एवं मिलन सरिता के वे एक जीवंत प्रतिमूर्ति थे । अपनी ओजस्वी शैली और कुछ कर दिखाने के जज्बे के कारण वे संसदीय जगत के पुरोधा माने जाते थे ।
    सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने कहा कि बिसाहूदास महंत जी ने सादा जीवन उच्च विचार की अवधारणा को जीवंत करते हुए एक बेहतर मिसाल कायम की। हजारों लोग उनसे सिर्फ इसी वजह से प्रेरित हुए। उनके द्वारा मंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष के बतौर किये गये कार्यों से हमें बहुत कुछ सीख लेने की आवश्यकता है।

    जिला कांग्रेस अध्‍यक्ष मुकेश राठौर ने कहा कि भारत गांवों का देश है और गांवों में ही भारत की आत्मा निवास करती है। बिसाहूदास जी ने राजनैतिक कैरियर में ग्रामीण क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया और पुरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ उच्च मूल्यों के आधार पर राजनीति करते हुए अलग पहचान बनाई।
    जिला कांग्रेस अध्‍यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि स्व. बिसाहूदास महंत जी छत्तीसगढ़ के माटी के लाल बहादुर एवं जन सेवक थे। हाथ करघा से निर्मित कोसा वस्त्र उद्योग को अन्तर्राष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने का श्रेय भी बिसाहू दास महंत जी को जाता है।
    इस अवसर पर कोरबा, रामपुर, पाली-तानाखार, कटघोरा, जॉजगीर, सक्ती, चाम्पा व कोरिया आदि स्थानों से भारी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें :  Agniveer: अग्निवीरों को मिला 2 साल का सेवा विस्तार, कितनी बढ़ेगी सैलरी, रिटायरमेंट के बाद कितनी रकम मिलेगी?

    यह भी पढ़ें: आधी रात को PM मोदी का संदेश: पेपर लीक मामले में सख्त एक्शन लेगी सरकार, लाएगी नया बिल

    यह भी पढ़ें: Sarkari Naukri :10वीं पास वालों के लिए वन विभाग में नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर, बिना परीक्षा होगा चयन, अंतिम तिथि 31 अगस्त

    यह भी पढ़ें: Health Tips: दही के साथ इस 1 चीज को मिलाकर खा लें मल के साथ निकल जाएगा सारा खराब कोलेस्ट्रॉल, आयुर्वेदिक Expert ने बताया नुस्खा

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    पति की मौत के बाद 4 बच्चों की माँ को देवर ने दिया सहारा, अब देवर दुष्कर्म के आरोप में पहुंच गया सलाखों के पीछे, पढ़िए पूरी खबर

    November 13, 2026

    बहुचर्चित मधुबनी गोलीबारी मामले में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का शव बरामद, जानिए क्या है पूरा मामला

    November 13, 2026

    बालको प्रयोगशाला को बीआईएस मान्यता, गुणवत्ता उत्कृष्टता की दिशा में बड़ी उपलब्धि

    November 12, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब ने उदय चौधरी के खिलाफ एसपी से की शिकायत, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

    November 12, 2026

    जनजातीय गौरव दिवस को ऐतिहासिक बनाने भाजपा ने कसी कमर, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत में कोरबा से उमड़ेगा जनसैलाब

    November 12, 2026

    कटघोरा के मुरली होटल में खाने की गुणवत्ता पर सवाल, सांभर में निकला कीड़ा… लोगों ने किया जमकर हंगामा

    November 12, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,083 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,565 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,428 Views
    Don't Miss

    पति की मौत के बाद 4 बच्चों की माँ को देवर ने दिया सहारा, अब देवर दुष्कर्म के आरोप में पहुंच गया सलाखों के पीछे, पढ़िए पूरी खबर

    November 13, 2026

    उत्तरप्रदेश संभल/स्वराज टुडे: पति की मौत के बाद जिंदगी को किसी तरह संभाल रही चार…

    बहुचर्चित मधुबनी गोलीबारी मामले में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का शव बरामद, जानिए क्या है पूरा मामला

    November 13, 2026

    बालको प्रयोगशाला को बीआईएस मान्यता, गुणवत्ता उत्कृष्टता की दिशा में बड़ी उपलब्धि

    November 12, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब ने उदय चौधरी के खिलाफ एसपी से की शिकायत, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

    November 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.