Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    आधी रात को PM मोदी का संदेश: पेपर लीक मामले में सख्त एक्शन लेगी सरकार, लाएगी नया बिल

    July 24, 2026

    Sarkari Naukri :10वीं पास वालों के लिए वन विभाग में नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर, बिना परीक्षा होगा चयन, अंतिम तिथि 31 अगस्त

    July 24, 2026

    Health Tips: दही के साथ इस 1 चीज को मिलाकर खा लें मल के साथ निकल जाएगा सारा खराब कोलेस्ट्रॉल, आयुर्वेदिक Expert ने बताया नुस्खा

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 24
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»आधी रात को PM मोदी का संदेश: पेपर लीक मामले में सख्त एक्शन लेगी सरकार, लाएगी नया बिल
    Featured

    आधी रात को PM मोदी का संदेश: पेपर लीक मामले में सख्त एक्शन लेगी सरकार, लाएगी नया बिल

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 24, 2026Updated:July 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n72074040517848674853498eec64fb1e40d7057b1deac7f3cf464fbf4f21e69d28ad675cca7edc9125892b
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे:  परीक्षा में पेपर लीक और अनियमितताओं को लेकर देशभर में जारी विवाद के बीच केंद्र सरकार ने एक के बाद एक कई बड़े फैसले लिए हैं। एक तरफ शिक्षा मंत्रालय में शीर्ष स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है, तो वहीं दिल्ली में पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया गया है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आधी रात छात्रों को संबोधित करते हुए पेपर लीक के खिलाफ सख्त कानून लाने का ऐलान किया है।

    शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव, उच्च शिक्षा विभाग को मिला नया सचिव

    केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में अहम प्रशासनिक बदलाव करते हुए उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी का तबादला कर उन्हें पंचायती राज मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया है। वे इस पद पर विवेक भारद्वाज का स्थान लेंगे, जो 31 जुलाई 2026 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनकी जगह नरेश पाल गंगवार को उच्च शिक्षा विभाग का नया सचिव बनाया गया है।

    गंगवार इससे पहले मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय में पशुपालन एवं डेयरी विभाग के सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इसके साथ ही टीके अनिल कुमार को स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं कटिकितला श्रीनिवास को उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय का सचिव बनाया गया है।

    खान मंत्रालय के सचिव पीयूष गोयल को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) का महासचिव नियुक्त किया गया है। इन सभी नियुक्तियों को कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने मंजूरी दी है। यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है जब NEET-UG पेपर लीक को लेकर छात्रों का विरोध लगातार जारी है।

    यह भी पढ़ें :  कर्ष परिवार के तत्वावधान में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा महापुराण के छठवें दिन का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के वातावरण में संपन्न

    फास्ट ट्रैक कोर्ट में जज की नियुक्ति

    पेपर लीक मामलों में त्वरित सुनवाई सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट ने जज अनु ग्रोवर बलीगा को विशेष न्यायाधीश नियुक्त किया है। अब वे राउज एवेन्यू कोर्ट परिसर में स्थापित विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट में Public Examinations (Prevention of Unfair Means) Act, 2024 तथा उससे जुड़े अन्य आपराधिक मामलों की सुनवाई करेंगी।

    इससे पहले वे तीस हजारी कोर्ट के केंद्रीय जिला मध्यस्थता केंद्र की प्रभारी न्यायाधीश थीं। दिल्ली हाई कोर्ट की यह अधिसूचना उस घोषणा के तुरंत बाद आई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक के मामलों में तेजी से सुनवाई और दोषियों को कड़ी सजा सुनिश्चित करने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने की बात कही थी।

    PM मोदी ने आधी रात दिया संदेश

    इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (23 जुलाई 2026) आधी रात करीब 12 बजे छात्रों के नाम एक वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि सरकार पेपर लीक के खिलाफ सख्त दंड का प्रावधान करने वाला नया कानून लाने जा रही है। प्रधानमंत्री ने बताया कि इस संबंध में तैयार मसौदे पर कैबिनेट में चर्चा होगी और मंजूरी मिलने के बाद इसे अगले सप्ताह संसद में पेश कर जल्द पारित कराने का प्रयास किया जाएगा।

    https://x.com/narendramodi/status/2080357811662492096?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2080357811662492096%7Ctwgr%5E35ef33718e16d80cd7fb5d0d103684bb0e7fc519%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F

    अपने संदेश में मोदी ने कहा,पीएम “पेपर लीक कोई मामूली विषय नहीं है। लाखों छात्रों, उनके माता-पिता के लिए पीड़ादायक है। इसलिए पेपर लीक से अब तक, पिछले ढाई महीनों में कई कदम उठाए हैं। गुनहगारों को पकड़ा है, वे जेल में हैं। हमारी जिम्मेदारी थी कि छात्रों का साल बर्बाद न हो, इसलिए कम समय में 22 लाख छात्रों का एग्जाम कराया। 19 जुलाई को रिजल्ट भी आ गया।”

    यह भी पढ़ें :  रोटरी क्लब कोरबा के 53 वें पदस्थापना समारोह में सतनाम मल्होत्रा अध्यक्ष और उनकी नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी

    प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि उन्होंने संबंधित विभागों को फास्ट ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। विभागों ने देर रात प्रस्ताव तैयार कर उन्हें सौंप दिया, जिसे कैबिनेट में रखा जाएगा। इसके बाद कठोर सजा और फास्ट ट्रैक कोर्ट से जुड़े प्रावधानों

    यह भी पढ़ें: Sarkari Naukri :10वीं पास वालों के लिए वन विभाग में नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर, बिना परीक्षा होगा चयन, अंतिम तिथि 31 अगस्त

    यह भी पढ़ें: Health Tips: दही के साथ इस 1 चीज को मिलाकर खा लें मल के साथ निकल जाएगा सारा खराब कोलेस्ट्रॉल, आयुर्वेदिक Expert ने बताया नुस्खा

    यह भी पढ़ें: जम्मू और कश्मीर में आतंकी हमला, एक पुलिसकर्मी की मौत, लश्कर-ए-तैयबा के एक सहयोगी संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ ने ली हमले की जिम्मेदारी, पूरे इलाके में हाई अलर्ट घोषित

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Sarkari Naukri :10वीं पास वालों के लिए वन विभाग में नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर, बिना परीक्षा होगा चयन, अंतिम तिथि 31 अगस्त

    July 24, 2026

    Health Tips: दही के साथ इस 1 चीज को मिलाकर खा लें मल के साथ निकल जाएगा सारा खराब कोलेस्ट्रॉल, आयुर्वेदिक Expert ने बताया नुस्खा

    July 24, 2026

    राशिफल 24 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 24, 2026

    80 लाख की जगुआर से बिल्डर के घर पहुँचकर की करोड़ों की चोरी, अंतरराज्यीय गिरोह की 2 महिलाएं गिरफ्तार, सरगना की तलाश जारी

    July 24, 2026

    उपमुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री ने कोरबा जिले को 73 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को कराया गया गृहप्रवेश, सौंपी आवास की चाबी

    July 24, 2026

    राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान, 32 पदकों से चमके खिलाड़ी, सम्मान समारोह में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने किया उत्साहवर्धन

    July 23, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,779 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,449 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,142 Views
    Don't Miss

    आधी रात को PM मोदी का संदेश: पेपर लीक मामले में सख्त एक्शन लेगी सरकार, लाएगी नया बिल

    July 24, 2026

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे:  परीक्षा में पेपर लीक और अनियमितताओं को लेकर देशभर में जारी विवाद के…

    Sarkari Naukri :10वीं पास वालों के लिए वन विभाग में नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर, बिना परीक्षा होगा चयन, अंतिम तिथि 31 अगस्त

    July 24, 2026

    Health Tips: दही के साथ इस 1 चीज को मिलाकर खा लें मल के साथ निकल जाएगा सारा खराब कोलेस्ट्रॉल, आयुर्वेदिक Expert ने बताया नुस्खा

    July 24, 2026

    राशिफल 24 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.