Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    कर्ष परिवार के तत्वावधान में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा महापुराण के छठवें दिन का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के वातावरण में संपन्न

    July 22, 2026

    भाजपा दुर्ग संभाग प्रभारी एवं पार्षद नरेंद्र देवांगन ने वार्ड क्र.18 में निर्माण कार्यों का किया गहन निरीक्षण, गुणवत्ता और जलभराव समाधान पर दिया विशेष जोर

    July 22, 2026

    अग्रसेन भवन दर्री में अग्रवाल सभा दर्री जमनीपाली की बैठक सभा के अध्‍यक्ष प्रेमकुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्‍न

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 22
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»भाजपा दुर्ग संभाग प्रभारी एवं पार्षद नरेंद्र देवांगन ने वार्ड क्र.18 में निर्माण कार्यों का किया गहन निरीक्षण, गुणवत्ता और जलभराव समाधान पर दिया विशेष जोर
    Featured

    भाजपा दुर्ग संभाग प्रभारी एवं पार्षद नरेंद्र देवांगन ने वार्ड क्र.18 में निर्माण कार्यों का किया गहन निरीक्षण, गुणवत्ता और जलभराव समाधान पर दिया विशेष जोर

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260722 WA0030 1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: वार्ड क्रमांक 18 कोहड़िया के नर्सरी पारा, बरपारा एवं आसपास के क्षेत्रों में चल रहे सड़क, नाली एवं भवन निर्माण कार्यों का भाजपा नगरीय निकाय प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के दुर्ग संभाग प्रभारी एवं वार्ड पार्षद नरेंद्र देवांगन ने मुख्य अभियंता सुनील टांडे तथा जूनियर अभियंता सोमनाथ के साथ स्थल पर पहुंचकर विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य केवल निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेना नहीं था, बल्कि प्रत्येक कार्य की गुणवत्ता, मजबूती, दीर्घकालिक उपयोगिता एवं वैज्ञानिक संरचनात्मक मानकों के अनुरूप क्रियान्वयन सुनिश्चित करना भी था।

    IMG 20260722 WA0027

    निरीक्षण के दौरान श्री देवांगन ने अधिकारियों एवं अभियंताओं के साथ निर्माणाधीन सड़क, नाली एवं भवन की तकनीकी बारीकियों का गंभीरतापूर्वक परीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास कार्य तभी सार्थक होंगे, जब उनकी गुणवत्ता उच्च स्तर की हो और वे वर्षों तक आम नागरिकों की अपेक्षाओं पर खरे उतरें। किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा गुणवत्ताहीन निर्माण को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

    IMG 20260722 WA0030

    बरसात के मौसम में नर्सरी पारा, भलपारा एवं आसपास के क्षेत्रों में होने वाली जलभराव की समस्या को विशेष रूप से गंभीर विषय मानते हुए श्री देवांगन ने मौके पर ही अभियंताओं के साथ विस्तृत चर्चा की। क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, जल निकासी के प्राकृतिक प्रवाह, सड़क की ऊंचाई, नालियों की ढाल तथा भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तकनीकी एवं संरचनात्मक समाधान तैयार करने पर विचार-विमर्श किया गया।

    IMG 20260722 WA0029

    नरेंद्र देवांगन ने कहा कि विकास केवल निर्माण कार्य कराने का नाम नहीं है, बल्कि ऐसा टिकाऊ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण आधारभूत ढांचा तैयार करना है जो आने वाले वर्षों तक जनता की आवश्यकताओं की पूर्ति करे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों, गुणवत्ता नियंत्रण एवं पारदर्शिता के साथ पूर्ण किया जाए, ताकि जनता का विश्वास कायम रहे और वार्ड विकास का आदर्श उदाहरण बन सके।

    यह भी पढ़ें :  ई-20 पेट्रोल से खराब हो रही गाड़ियां? तेल कंपनियों ने खोली पंप संचालकों की पोल, जारी की चेतावनी

    निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता सुनील टांडे एवं जूनियर अभियंता सोमनाथ ने भी विभिन्न तकनीकी पहलुओं की जानकारी देते हुए जल निकासी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक सुधारात्मक उपायों पर चर्चा की तथा निर्माण कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से पूर्ण करने का भरोसा दिलाया।

    यह भी पढ़ें: अग्रसेन भवन दर्री में अग्रवाल सभा दर्री जमनीपाली की बैठक सभा के अध्‍यक्ष प्रेमकुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्‍न

    यह भी पढ़ें: Korba: सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे लोग, सुभाष चौक पर किया गया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

    यह भी पढ़ें: ’13 किलो सोना, 9 किलो चांदी और…’, परिवहन विभाग के पूर्व अफसर के घर ‘कुबेर का खजाना’ देख विजिलेंस की टीम भी चौंकी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कर्ष परिवार के तत्वावधान में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा महापुराण के छठवें दिन का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के वातावरण में संपन्न

    July 22, 2026

    अग्रसेन भवन दर्री में अग्रवाल सभा दर्री जमनीपाली की बैठक सभा के अध्‍यक्ष प्रेमकुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्‍न

    July 22, 2026

    राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 22, 2026

    ट्रेनी IPS उदय कृष्ण रेड्डी पर उनके ही बैच की एक महिला IPS प्रोबेशनर ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, सदमें में रेड्डी ने की खुदकुशी की कोशिश

    July 22, 2026

    छत्तीसगढ़ में 17 करोड़ का सर्पदंश घोटाला ! ‘डायमंड सिंडिकेट’ का पर्दाफाश, अब तक 17 आरोपी गिरफ्तार, पढ़िए दिमाग को हिला देने वाली खबर

    July 22, 2026

    Korba: भारी बारिश के चलते बांगों डेम का बढ़ा जलस्तर, बाढ़ क्षेत्र से परिसम्पतियां हटाने की सूचना जारी

    July 22, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,773 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,448 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,138 Views
    Don't Miss

    कर्ष परिवार के तत्वावधान में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा महापुराण के छठवें दिन का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के वातावरण में संपन्न

    July 22, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: सीतामणी चौक में कर्ष परिवार के तत्वावधान में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…

    भाजपा दुर्ग संभाग प्रभारी एवं पार्षद नरेंद्र देवांगन ने वार्ड क्र.18 में निर्माण कार्यों का किया गहन निरीक्षण, गुणवत्ता और जलभराव समाधान पर दिया विशेष जोर

    July 22, 2026

    अग्रसेन भवन दर्री में अग्रवाल सभा दर्री जमनीपाली की बैठक सभा के अध्‍यक्ष प्रेमकुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्‍न

    July 22, 2026

    राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.