छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: गैर राजनीतिक संगठन छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप मिरी ने चिंता जाहिर करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के अधीन CSEB HTPP के डिंडोलभांटा व झाबू के राखड़ बांध में भष्ट्राचार इस कदर बढ चुका है कि इन राखड बांधों में राख रखने की जगह तक नहीं है। बांध में मिट्टी राख का मेंड बनाकर राख भरा जा रहा है। प्रतिवर्ष 15- 30 करोड़ के कार्य इन बांधों से राख खाली करने का होता है । यह सब कागजों में होने एवं बोगस बिल बनाकर भष्ट्राचार करने की वजह से राज्य विद्युत मंडल के किसी भी बांधों में राख रखनें की जगह दो तीन महिने से ज्यादा नहीं है।
इन बांधों में एक ही अधिकारी वर्षो से भी जमें रहते हैं, जिसकी वजह से भ्रष्टाचार चरमसीमा पर है, और बड़े आश्चर्य की बात है कि उद्योग एवम श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन जी का गृहग्राम भी इसी क्षेत्र में है। यह हसदेव नदी अनेकों जिला जैसे कोरबा , चाँपा जांजगीर और सक्ती में किसानों के लिए आत्महत्या करने जैसा है, क्योंकि किसान की उपजाऊ जमीन इससे बर्बाद होगी। जो मवेशी पानी पियेंगे उनको भी नुकसान होगा।
साथ ही कोरबा जिले में यह पानी नगर निगम कोरबा के माध्यम से पूरे शहर में सप्लाई होता है। कल्पना करके देखिए कि भविष्य में इसका क्या परिणाम होगा। पुर्व कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार को वर्तमान की बीजेपी सरकार आगे बड़ा रही है, विधायक मंत्री सब अपनी जेब भरने में लगे है।
यह भी पढ़ें : सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी वैक्सीनेशन जिले के सामुदायिक स्वास्थ केन्द्रों में निःशुल्क उपलब्ध
यह भी पढ़ें : Moradabad: महज 24 हजार के लिए युवा दंपत्ति की चाकू से गोदकर हत्या, पल भर में अनाथ हो गए तीन मासूम बच्चे

Editor in Chief





