छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: 9 दिसंबर दिन मंगलवार को जिला साहू संघ का निर्वाचन संपन्न हुआ जिसमें गिरिजा साहू पुनः निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिए गए । वहीं इस निर्वाचन में ज्यादातर वरिष्ठ सामाजिक सदस्यों को शामिल नहीं किया गया जिससे उन्होंने इस संगठन को अपनी मान्यता नहीं दी और महानगर साहू संघ के रूप में नया संगठन तैयार कर लिया । हालांकि इस नए संगठन का पंजीयन अभी नहीं हुआ है।
प्रेस क्लब तिलक भवन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान महानगर साहू संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि साहू समाज के सर्वांगीण विकास के लिए जिसमें शिक्षा, व्यवसाय, संस्कृति, संगठन एवं अन्य क्षेत्रों का विकास हो, इस बात को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठजन, युवाशक्ति एवं मातृ शक्ति को गरिमामय उपस्थिति में संघ का गठन किया गया है।
जिला साहू संघ के चुनाव को बताया अवैधानिक
उन्होंने आरोप लगाया कि जिला साहू संघ कोरबा के चुनाव में नियमविरुध्द, अन्यायपूर्ण, विसंगति से युक्त तहसील का गठन, आजीवन सदस्यों का नाम विलोपन, मनमाने ढंग से आजीवन सदस्यों का नाम जोड़ कर निष्पक्ष चुनाव को प्रभावित किया गया। मनमाने ढंग से प्रकरणों का निपटारा एवं जुर्माना राशि को उगाही, आय-व्यय के व्यौरा में विसंगति से समाज के प्रबुद्धजन चिंतित रहे।
प्रदेश कार्यकारिणी में नेतृत्व क्षमता की कमी
उन्होंने इसकी शिकायत एवं निवेदन लगातार प्रदेश साहू संघ के पदाधिकारियों, पर्यवेक्षक एवं चुनाव अधिकारी से की । बावजूद इसके प्रदेश कमेटी द्वारा हजारो लोग की अपेक्षा के विपरीत उक्त चुनाव के सम्बंध में अंकुश लगाने अथवा किसी भी तरह की प्रतिबंधात्मक कार्यवाही नही किये के कारण जिला कोरबा महानगर साहू संघ का गठन किया गया है।
नवीन संगठन में निम्नांकित पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया:-
संरक्षक – श्री गिरधारी लाल साहू, श्री धनीराम साहू
अध्यक्ष– श्री मनक राम साहू
कार्यवाहक – श्री बालाराम साहू
उपाध्यक्ष – श्रीमति पद्मिनी साहू, श्री बद्रीप्रसाद साहू
संगठन सचिव – श्री मदनगोपाल साहू
सचिव– श्री पुनीराम साहू
कोषाध्यक्ष – श्री मुन्ना साहू
सलाहकार/मीडिया प्रभारी– श्री रविन्द्र साहू
एवं 10 कार्यकारिणी सदस्य चुने गए हैं।
महानगर साहू संघ के गठन के अवसर पर भारी संख्या में समाज के प्रबुद्धगण,माताएं बहने एवं युवा साहू जन उपस्थित रहे। जिनमें दमन साहू, सी पी साहू, दिनेश साहू, कृष्णासाहू, कृपाराम साहू, राधेश्याम साहू, धनश्याम साहू, श्रीमति रामकुमारी साहू, श्रीमति संध्या साहू, श्रीमति सविता, सुमनबाला, शिवकुमारी, जानकी साहू, कमला साहू, खुशबू साहू, रजनी साहू, नंदिनी साहू, श्रीमति अंजू साहू, राधा साहू, श्री संतू साहू, दिनेश साहू, मनसाय साहू, दीपक प्रसाद, महेश राम साहू, चितरंजन साहू, रामलाल साहू, बालाराम साह, फिरतराम साहू, अमोलीराम, कृष्णा साहू, जगतलाल साहू, श्रीमति माधुरी साहू, सुरेन्द्रसाहू, निरंजन साहू, इदल साहू,बद्री प्रसाद, देवेन्द्र कुमार, धनीराम साहू समेत बड़ी संख्या में सजातीय बंधु उपस्थित रहे।
संगठन हित में मां कर्मा के समक्ष संकल्पित होकर, पूजा अराधना कर, सत्यता और निष्ठा के साथ कार्य करने का निर्णय लिया गया। नव निवार्चित अध्यक्ष श्री मनकराम साहू ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सब मिलकर तन-मन-धन से सहयोग कर संगठन को मजबूत बनाएंगे।

Editor in Chief







