Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    May 22, 2026

    भाजपा के “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026” का भव्य समापन, कार्यकर्ताओं में दिखा राष्ट्र निर्माण का संकल्प

    May 21, 2026

    पत्रकारों हेतु क्षेत्रीय संवाद एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित, “स्वास्थ्य विषयों पर संवेदनशील एवं तथ्यात्मक पत्रकारिता से समाज में सकारात्मक बदलाव संभव”

    May 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 22
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»मलकानगिरी में आदिवासियों की भीड़ ने बांग्लादेशियों की बस्ती को किया आग के हवाले, 150 घर जलकर हुए खाक, इंटरनेट सेवा बंद, पूरे जिले में हाई अलर्ट
    Featured

    मलकानगिरी में आदिवासियों की भीड़ ने बांग्लादेशियों की बस्ती को किया आग के हवाले, 150 घर जलकर हुए खाक, इंटरनेट सेवा बंद, पूरे जिले में हाई अलर्ट

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n69244270417653387438615e03c4ecdfbcd2819aba2e660be89a93be030700ccfe085803d8c03ba50c23db
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    भुवनेश्वर/स्वराज टुडे: ओडिशा के मालकानगिरी जिले के कोरूकोंडा प्रखंड के एमवी-26 गांव में आदिवासी महिला का सिर कटा शव मिलने के बाद हिंसा भड़क उठी। सोमवार रात दस हजार आदिवासियों ने एकजुट होकर बांग्लादेशियों की बस्ती में आग लगा दी जिसमें 150 से अधिक घर जलकर खाक हो गए।

    जमकर लूटपाट की। पूरा गांव जलकर खाक हो गया।

    बताया गया कि राखालगुड़ा गांव की लाके पाड़ियामी का सिर कटा शव चार दिसंबर को मिला। इसके बाद स्थिति विस्फोटक होती चली गई। आदिवासी समुदाय का आरोप है कि जमीन विवाद के कारण हत्या की गई। इसके विरोध में दो दिनों से लोग आंदोलनरत थे। पहले रविवार को आदिवासी समुदाय ने बांग्लादेशियों के एमवी-26 गांव पर हमला किया।

    पुलिस को लगा कि स्थिति अब शांत हो जाएगी, लेकिन सोमवार को स्थिति और बिगड़ गई। दस हजार आदिवासियों ने पारंपरिक हथियारों से लैस होकर गांव को घेर लिया। गांव खाली था, क्योंकि निवासी घरों को छोड़कर अज्ञात स्थानों पर छिपे हुए थे। पुलिस की मौजूदगी में आदिवासियों ने 150 से अधिक घर जला दिए।

    एसपी बिनोद पाटिल ने उग्र आदिवासियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन भीड़ नहीं मानी। गांव में घुस गई। तोड़फोड़ करते हुए पूरे गांव को आग के हवाले कर दिया। कुछ ही मिनटों में गांव जलकर खाक हो गया। आग बुझाने पहुंचे दमकल वाहनों को भी भीड़ ने निशाना बनाया।

    गायब सिर की तलाश के लिए अनेक टीम रवाना

    उधर, मलकानगिरी कलेक्टर के अनुसार, गायब सिर की तलाश के लिए एक वैज्ञानिक टीम, एक स्निफर डाग स्क्वाड और ओडिशा आपदा त्वरित कार्य बल मौके पर पहुंच गई है। साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। मृतका का अंतिम संस्कार पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को किया गया। दोनों समुदायों के बीच समझौता हो गया है।

    यह भी पढ़ें :  'मुसलमानो, गायों की कुर्बानी मत देना' : बंगाल में भाजपा आने के बाद नखोदा मस्जिद के इमाम ने बकरीद से पहले की अपील, कहा- पहले अलग थी बात, अब बंगाल में बदल गई है सरकार

    पुलिस महानिदेशक ने लिया हालात का जायजा

    सोमवार शाम पुलिस महानिदेशक वाइबी खुरानिया ने एडीजी संजीव पंडा, इंटेलिजेंस डीआइजी अखिलेश्वर सिंह और दक्षिण-पश्चिम रेंज डीआइजी केवी सिंह के साथ मालकानगिरी पहुंचकर हालात की समीक्षा की।

    बंगीय समाज ने निकाली रैली, मुआवजे की मांग

    उधर, बंगीय समाज ने एमवी-3 गांव में बैठक कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने, प्रभावितों को मुआवजा देने व हत्या के आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। समाज के लोगों ने जिलाधीश कार्यालय तक विशाल रैली भी निकाली। जिलाधीश ने दोनों पक्षों के बीच संवाद का प्रयास किया।

    हाई अलर्ट पर रखे गए हैं जिले के सभी थाने

    हिंसा को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल, डीवीएफ और बीएसएफ की तैनाती की गई है। जिले में आदिवासी और गैर-आदिवासी समुदाय आमने-सामने नजर आ रहे हैं। हिंसा फैलने की आशंका को देखते हुए सभी थानों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी। संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी के आदेश दिए गए हैं।

    पीड़िता के परिवार को चार लाख मुआवजा

    मलकानगिरी कलेक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने पीड़िता के परिवार को चार लाख की सहायता राशि घोषित की है। जबकि बेटे को पहले ही 30,000 रुपये की मदद दी जा चुकी है। फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है।

    यह भी पढ़ें: जहर खाकर भाई-बहन पटना जंक्शन पहुंचे, CCTV में लड़खड़ाते दिखे; दोनों ने तोड़ा दम, दिल को झकझोर देगी इनकी कहानी

    यह भी पढ़ें: दर-दर की ठोकर खा रहे किसान, 35 दिनों से लगा रहे करतला तहसील के चक्कर, बिना मौके पर गए पटवारी ने धान फ़सल को बता दिया मूंगफली !

    यह भी पढ़ें :  प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से युवाओं को मिलेगा रोजगार, विभिन्न जनपद पंचायतों में होगा आयोजन

    यह भी पढ़ें: OMG: बिहार के सीतामढ़ी में 8000 HIV मरीज, अब 400 से ज्यादा नाबालिग बच्चे भी संक्रमित

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    May 22, 2026

    भाजपा के “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026” का भव्य समापन, कार्यकर्ताओं में दिखा राष्ट्र निर्माण का संकल्प

    May 21, 2026

    पत्रकारों हेतु क्षेत्रीय संवाद एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित, “स्वास्थ्य विषयों पर संवेदनशील एवं तथ्यात्मक पत्रकारिता से समाज में सकारात्मक बदलाव संभव”

    May 21, 2026

    बालको का ‘ब्लैक मेज़’ महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल, 6 हजार से ज्यादा महिलाएं लिख रही हैं आत्मनिर्भरता और आजीविका की नई गाथा

    May 21, 2026

    Korba: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय एवं रोटरी क्लब कोरबा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित एक दिवसीय “heal your mind heal your life” एवं त्रिदिवसीय कार्यक्रम “खुशियों का पासवर्ड” कार्यक्रम हर्षोल्लास से संपन्न

    May 21, 2026

    “राजनांदगांव मड़ई – हमर माटी के मड़ई तिहार” : छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, परंपरा और अस्मिता का भव्य उत्सव

    May 21, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,512 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026990 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026882 Views
    Don't Miss

    May 22, 2026

    छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (AICC) के ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल…

    भाजपा के “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026” का भव्य समापन, कार्यकर्ताओं में दिखा राष्ट्र निर्माण का संकल्प

    May 21, 2026

    पत्रकारों हेतु क्षेत्रीय संवाद एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित, “स्वास्थ्य विषयों पर संवेदनशील एवं तथ्यात्मक पत्रकारिता से समाज में सकारात्मक बदलाव संभव”

    May 21, 2026

    बालको का ‘ब्लैक मेज़’ महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल, 6 हजार से ज्यादा महिलाएं लिख रही हैं आत्मनिर्भरता और आजीविका की नई गाथा

    May 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.