Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: बालकोनगर में आयोजित जगन्नाथ रथ यात्रा उत्सव में उमड़े श्रद्धालु

    July 16, 2026

    कोरबा: एसईसीएल कर्मी के बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में खून से लथपथ मिला, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    July 16, 2026

    Korba::श्री सप्तदेव मंदिर में माँ श्री राणीसती दादी का भव्य संगीतमय मंगलपाठ सम्पन्न

    July 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 16
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»माडवी हिड़मा ढेर लेकिन रहस्य अब भी बरकरार, क्या साजिश के तहत हुआ एनकाउंटर ? क्या केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के सामने वाहवाही पाने विजय शर्मा ने करवाया हिड़मा का एनकाउंटर ?
    Featured

    माडवी हिड़मा ढेर लेकिन रहस्य अब भी बरकरार, क्या साजिश के तहत हुआ एनकाउंटर ? क्या केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के सामने वाहवाही पाने विजय शर्मा ने करवाया हिड़मा का एनकाउंटर ?

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 10, 2025Updated:December 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Madvi Hidma
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * माडवी हिड़मा जैसा नक्सली टॉप कमाण्डर के समर्पण के बाद नक्सलियों की मनीट्रेल, उनके पीछे के असली मास्टरमाइंड हो ज़ाते उजागर, भारत से हो जाता लाल आतंकवाद समाप्त

    * क्या सुकमा के चिंतागुफा थाने में किया गया था हिड़मा का एनकाउंटर ?

    रायपुर/स्वराज टुडे: लाल आतंक का सबसे दुर्दांत नक्सली माडवी हिड़मा उर्फ देवा मारा गया। सूत्रों की माने तो हिड़मा तेलंगाना में आत्मसमर्पण करने वाला था। बस्तर आईजी सुन्दराज ने हिड़मा को छत्तीसगढ में आत्मसमर्पण के लिए तैयार भी कर लिया था पर शायद प्रदेश के गृहमंत्री यह नहीं चाहते थे। सूत्रों के अनुसार सुकमा के चिंतागुफा थाने में हिड़मा का खात्मा किया गया था। नक्सली संगठन की रणनीतिक रूप से सक्रिय कमांडर हिडमा के एनकाउंटर ने राज्य की कानून–व्यवस्था, नक्सल उन्मूलन अभियान और पुलिस–प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    लंबे समय से राज्य की सुरक्षा एजेंसियों के लिए चुनौती बने हिड़मा की मौत को एक बड़ी सफलता के रूप में पुलिस ने प्रस्तुत किया, लेकिन इसके बाद राजनीतिक बयानबाजी, तथ्यगत शंकाओं और गोपनीय परिस्थितियों ने इस एनकाउंटर के पीछे की वास्तविकता पर बहस को जन्म दिया है।  हिड़मा लंबे समय से नक्सली गतिविधियों की मुख्य समन्वयक माना जाता रहा है। कई जिलों में उसके खिलाफ हत्या, अपहरण, विस्फोटक निर्माण, पुलिस बलों पर घात लगाकर हमला सहित कई गंभीर मामले दर्ज थे। ऐसे में उसकी मौत पुलिस के लिए उपलब्धि मानी जा सकती है। परंतु यह घटनाक्रम इतना सीधा नहीं रहा। प्रश्न उठ रहे हैं कि आखिर ऐसी क्या परिस्थिति थी कि माडवी हिड़मा जैसे दुर्दांत नक्सली के आत्मसमर्पण की जगह एनकाउन्टर का रास्ता चुना गया। पकड़कर जिंदा रखते तो निश्चित ही बहुत सारी जानकारियां हासिल कर सकते थे। लेकिन वाहवाही लूटने के चक्‍कर में एक मौका गवां दिया है।

    यह भी पढ़ें :  उरगा में अवैध उर्वरक भंडारण पर कृषि विभाग की कार्रवाई, 100 बोरी यूरिया जब्त

    हिड़मा के आत्मसमर्पण से लाभ और मिलते जबाव:

    ● देश भर में लाल आतंक का नेटवर्क एक झटके में टूट जाता।
    ● पैसों और हथियारों से नक्सल नेटवर्क की कौन मदद करता था।
    ● पिछले 25 सालों में माडवी हिड़मा उर्फ देवा द्वारा मारे गए 150 से ऊपर फोर्सेस के लोगों के पीछे असली व्यक्ति कौन था?
    ●  झीरम घाटी का असली मास्टर माइंड कौन है?
    ● भारत में नक्सलवाद को चलाने वाले असली किरदार कौन है?
    ● क्या गृहमंत्री विजय शर्मा ने सिर्फ आलाकमान के सामने अपने नंबर बढ़ाने के लिए एनकाउन्टर करवाया या इसके पीछे कोई साजिश थी?
    ● क्या हिडिमा के आत्मसमर्पण करने से बस्तर के आदिवासी हमेशा के लिये लाल आतंक से रास्ते से दूर चले जाते?

    एनकाउंटर पर उठते सवाल: 

    ● यदि गिरफ्तारी संभव थी तो उसे जिंदा पकड़ने का विकल्प क्यों नहीं अपनाया गया?
    ● गोली कमर के ऊपर वाले हिस्से में क्यों दागी गई, चर्चा का विषय बना हुआ है।
    ● आमतौर पर आत्मसमर्पण की स्थिति में पुलिस घातक हिस्सों पर गोली नहीं चलाती, बल्कि ऐसी जगह फायरिंग करती है जहाँ जान बच सकती है।
    ● हिडिमा को जिस स्थान पर गोली लगी, उसने परिस्थितियों को और संदिग्ध बना दिया।

    आंध्रप्रदेश पुलिस की कार्रवाई पर संदेह: 

    चर्चा है कि आंध्र पुलिस ने इंटेलिजेंस इनपुट्स के आधार पर पिछले कुछ दिनों में ताबड़तोड़ रेड्स चलाईं। इन रेड्स में कृष्णा, एलुरु, काकीनाडा, एनटीआर विजयवाड़ा और कोनसीमा जिलों में छिपे माओवादियों को ढूंढ-ढूंढकर पकड़ा गया। कुल 50 माओवादी कैडर गिरफ्तार किए गए, जो अपने आप में बेहद बड़ा ऑपरेशन माना जा रहा है।

    यह भी पढ़ें :  जिले के प्रसिद्ध पिकनिक स्थलों पर बरसात के दौरान बरतें विशेष एहतियात, प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठाना कहीं बन ना जाए जानलेवा

    समर्पण का विकल्प कितना मजबूत था ?

    चर्चा यह भी है कि माडवी हिड़मा बीते कुछ महीनों से आत्मसमर्पण के बारे में बातचीत कर रहा था या सुराग तलाशने वाली एजेंसियों के संपर्क में था। इस तथ्य की आधिकारिक पुष्टि न तो पुलिस ने की और न ही राज्य के गृह मंत्रालय ने। लेकिन नक्सल विरोधी अभियानों से जुड़े लोगों के हवाले से यह दावा सामने आया कि उसके आत्मसमर्पण की संभावना तेजी से बढ़ रही थी। यही बिंदु आलोचना का केंद्र है। यदि हिडमा जीवित पकड़ा जाता तो नक्सली नेटवर्क के बड़े हिस्से की जानकारी उजागर हो सकती थी। हथियार सप्लाय चेन, प्रशिक्षण तंत्र, वित्तीय नेटवर्क, स्थानीय समर्थन और माओवादी नेतृत्व की गतिविधियों का अंदरूनी डेटा मिल सकता था। इसी कारण आलोचना के स्वर बुलंद हुए कि कहीं उद्देश्यपूर्ण ढंग से उसे जिंदा न रखने का निर्णय तो नहीं लिया गया?

    राजनीतिक बयानबाजी और आरोपों की श्रृंखला

    एनकाउंटर पर सवाल उठाने वाले प्रमुख नेताओं में पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह सबसे आगे रहे। उन्होंने पूछा कि अगर हिड़मा को घेरा गया था तो उसे आत्मसमर्पण का अवसर क्यों नहीं दिया गया? उनका तर्क है कि सूचना देने, नेटवर्क उजागर करने और नक्सल संगठन की रणनीतियों का पर्दाफाश करने वाले डेटा तक पहुंचने का अवसर मुख्यमंत्री और केंद्रीय एजेंसियों ने खो दिया। विपक्ष दावा कर रहा है कि यह एनकाउंटर नक्सल विरोधी नीति की रणनीति से ज्यादा राजनीतिक लाभ का साधन बन गया।

    हिड़मा की मौत को सहजता से नहीं ले रहे बस्तर के आदिवासी

    वर्षों से बस्तर के भोले भाले आदिवासियों को जल-जंगल-जमीन के नाम से बरगला के नक्सली अपने आतंक के रास्ते पर ले ज़ाते रहे है। सालों से शोषण झेल रहे आदिवासियों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की नीतियों के कारण भरोसे में आकर अब बस्तर के विकास पर लग गए हैं। इनके नेतृत्व में 4000 से ज्यादा नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं।  हिड़मा जैसे दुर्दांत नक्सली जो लोकल आदिवासियों से लाल आतंक का पोस्टर बॉय बना उसके आत्मसमर्पण करने से एक झटके में बस्तर से लाल आतंकवाद जड़ से खत्म हो जाता। साथ ही झीरम घाटी समेत फोर्सेस के 150 लोगों की हत्याओं के असली मास्टरमाइंड बेनकाब हो ज़ाते। इसके अलावा देश के दुश्मनों का भी खुलासा होता जो इनको पैसों एवं हथियारों से मदद करते थे। अब आखिर गृहमंत्री विजय शर्मा से सवालों का उत्तर बीजेपी आलाकमान द्वारा लिया जाना चाहिए।

    यह भी पढ़ें :  वर्षाकाल में आकाशीय बिजली से बचाव हेतु स्वास्थय विभाग ने जारी की जन-जागरूकता अपील

    *विजया पाठक की रिपोर्ट*

    यह भी पढ़ें: ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे बम निरोधक दस्ता के जवान सड़क हादसे के हुए शिकार, चार की मौके पर दर्दनाक मौत

    यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश: BLO को धमकी दी तो खैर नहीं, SIR में सहयोग न करने वालों पर चलेगा कानून का डंडा

    यह भी पढ़ें: मलकानगिरी में आदिवासियों की भीड़ ने बांग्लादेशियों की बस्ती को किया आग के हवाले, 150 घर जलकर हुए खाक, इंटरनेट सेवा बंद, पूरे जिले में हाई अलर्ट

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: बालकोनगर में आयोजित जगन्नाथ रथ यात्रा उत्सव में उमड़े श्रद्धालु

    July 16, 2026

    कोरबा: एसईसीएल कर्मी के बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में खून से लथपथ मिला, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    July 16, 2026

    Korba::श्री सप्तदेव मंदिर में माँ श्री राणीसती दादी का भव्य संगीतमय मंगलपाठ सम्पन्न

    July 16, 2026

    विश्व सर्प दिवस (World Snake Day) – 16 जुलाई “साँप बचेंगे, तभी प्रकृति का संतुलन सुरक्षित रहेगा”: अविनाश यादव

    July 16, 2026

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत से खुलासा, एक महिला अपने 3 वर्षीय बेटे के साथ लापता, पुलिस ने दर्ज किया गुमशुदगी का मामला

    July 16, 2026

    राशिफल 16 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 16, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,756 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,437 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,128 Views
    Don't Miss

    Korba: बालकोनगर में आयोजित जगन्नाथ रथ यात्रा उत्सव में उमड़े श्रद्धालु

    July 16, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: भगवान जगन्नाथ की पावन रथयात्रा का आयोजन बालकोनगर उत्कल भारती समिति द्वारा…

    कोरबा: एसईसीएल कर्मी के बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में खून से लथपथ मिला, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    July 16, 2026

    Korba::श्री सप्तदेव मंदिर में माँ श्री राणीसती दादी का भव्य संगीतमय मंगलपाठ सम्पन्न

    July 16, 2026

    विश्व सर्प दिवस (World Snake Day) – 16 जुलाई “साँप बचेंगे, तभी प्रकृति का संतुलन सुरक्षित रहेगा”: अविनाश यादव

    July 16, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.