Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Bilaspur: अपने बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला रहस्यमय ढंग से लापता, चार दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग

    October 7, 2026

    पुलिस थाना कोटा की अवैध महुआ शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई,133 लीटर कच्ची शराब व मोटरसाइकिल जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

    October 7, 2026

    Korba: पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय अंतर्गत विभिन्न कोर्स में प्रवेश हेतु 13 अक्टूबर तक कर सकते है आवेदन

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 7
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Korba: जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा यूनिसेफ एवं MCCR ट्रस्ट के सहयोग से गैर संचारी रोगों पर स्क्रीनिंग शिविर आयोजित
    Featured

    Korba: जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा यूनिसेफ एवं MCCR ट्रस्ट के सहयोग से गैर संचारी रोगों पर स्क्रीनिंग शिविर आयोजित

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260518 WA0014
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: आकांक्षी जिला कोरबा में जिला स्वास्थ्य विभाग, कोरबा द्वारा यूनिसेफ छत्तीसगढ़ एवं MCCR ट्रस्ट के सहयोग से यूसीएचसी शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोरबा में स्वास्थ्य स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य समुदाय में गैर-संचारी रोगों की शीघ्र पहचान, बच्चों में गंभीर स्वास्थ्य स्थितियों के प्रति जागरूकता, तथा समय पर जांच एवं उपचार को बढ़ावा देना था।
    शिविर के दौरान लगभग 206 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। प्रतिभागियों को आवश्यक चिकित्सीय परामर्श, प्रारंभिक जांच, स्वास्थ्य शिक्षा एवं जरूरत अनुसार रेफरल सेवाएं प्रदान की गईं। विशेष रूप से सिकल सेल रोग, बाल मधुमेह (Type 1 Diabetes), जन्मजात हृदय रोग, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पूर्ण टीकाकरण तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व पर समुदाय को जागरूक किया गया।

    IMG 20260518 WA0012

    स्वास्थ्य टीम द्वारा बच्चों में मधुमेह के शुरुआती लक्षणों—अत्यधिक प्यास लगना, बार-बार पेशाब आना, अचानक वजन कम होना और अत्यधिक कमजोरी—की जानकारी दी गई तथा ऐसे लक्षण दिखने पर तत्काल जांच कराने की सलाह दी गई। साथ ही सिकल सेल रोग की समय पर स्क्रीनिंग, नियमित उपचार और परामर्श के महत्व को भी सरल भाषा में समझाया गया।
    कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम, आशा कार्यकर्ताओं, मितानिनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, महिला समूहों एवं समुदाय के सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही। अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर शहरी एवं वंचित समुदायों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच बढ़ाने, प्रारंभिक पहचान को मजबूत करने और समय पर उपचार सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
    शिविर के माध्यम से समुदाय को यह संदेश दिया गया कि नियमित स्वास्थ्य जांच, समय पर रेफरल और परिवार स्तर पर जागरूकता से बच्चों, महिलाओं और कमजोर वर्गों में गंभीर बीमारियों की रोकथाम एवं प्रबंधन को बेहतर बनाया जा सकता है।विकासखंड स्तर पर गैर संचारी रोग अंतर्गत लोक कला आधारित स्वास्थ्य जागरूकता अभियान आयोजित

    यह भी पढ़ें :  Bhubaneshwar : महानदी में मौत से डेढ़ घंटे तक लड़े 2 युवक, मगरमच्छ के जबड़े से बचा लाए भाई की जान

    कोरबा | 17 और 18 मई 2026
    जिला स्वास्थ्य विभाग, कोरबा द्वारा यूनिसेफ छत्तीसगढ़ एवं MCCR ट्रस्ट के सहयोग से कटघोरा विकासखंड के बस स्टैंड क्षेत्र, मुड़ापार बाजार , बुधवारी बाजार एवं चोटियां पोड़ी उपरोड़ा साप्ताहिक बाजार में समुदाय आधारित स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु लोक कला समूहों के माध्यम से विशेष नुक्कड़- नाटक (मिड मीडिया गतिविधि) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बाजार क्षेत्र में आने वाले ग्रामीण एवं शहरी समुदायों तक मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, बाल मधुमेह (Type 1 Diabetes), सिकल सेल रोग एवं जन्मजात हृदय रोग संबंधी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संदेशों को प्रभावी तरीके से पहुँचाना रहा।
    इस गतिविधि के अंतर्गत लोक कलाकारों एवं सांस्कृतिक दलों द्वारा गीत, नाटक, नृत्य एवं संवाद आधारित प्रस्तुतियों के माध्यम से आम नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी व्यवहार परिवर्तन हेतु प्रेरित किया गया। बाजार क्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम ने बड़ी संख्या में लोगों का ध्यान आकर्षित किया तथा स्वास्थ्य संदेशों को सीधे समुदाय तक पहुँचाने का प्रभावी माध्यम बना।
    कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की समय पर जांच, संस्थागत प्रसव, बच्चों का पूर्ण टीकाकरण, एनीमिया नियंत्रण, किशोर स्वास्थ्य, सिकल सेल जांच एवं बच्चों में मधुमेह के शुरुआती लक्षणों की पहचान जैसे विषयों पर विशेष जागरूकता फैलायी गई। लोक कलाकारों ने सरल एवं स्थानीय भाषा में प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच एवं समय पर उपचार हेतु प्रेरित किया।
    कार्यक्रम के दौरान समुदाय को यह संदेश भी दिया गया कि बच्चों में अत्यधिक प्यास लगना, बार-बार पेशाब आना, अचानक वजन कम होना एवं अत्यधिक कमजोरी जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें तथा तुरंत स्वास्थ्य संस्थान में जांच कराएं। साथ ही सिकल सेल रोग की शीघ्र पहचान, नियमित दवा सेवन एवं परामर्श की आवश्यकता पर भी विशेष बल दिया गया।
    स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा बाजार क्षेत्र में उपस्थित लोगों को उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, नि:शुल्क जांच, उपचार सुविधाओं तथा रेफरल सेवाओं की जानकारी भी प्रदान की गई।
    अधिकारियों ने बताया कि बाजार क्षेत्र जैसे सार्वजनिक स्थानों पर आयोजित लोक कला आधारित मिड मीडिया गतिविधियाँ कम समय में अधिक लोगों तक स्वास्थ्य संदेश पहुँचाने का प्रभावी माध्यम हैं तथा समुदाय में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
    कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी समुदाय, महिला समूहों, किशोर-किशोरियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया तथा स्वास्थ्य संबंधी संदेशों को अपने परिवार एवं समुदाय तक पहुँचाने का संकल्प लिया। इस गतिविधि के माध्यम से 300 से अधिक लोगों को स्वास्थ्य का रक्त जांच किया गया जिसमें 9 मरीज सिकल सेल वाहक मिले और 4 मरीज सिकल सेल बीमारी के मिले । जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा भविष्य में भी ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित किए जाने की बात कही गई। इस कार्यक्रम को सफल बनाए के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग से डॉ.सूर्य नारायण केशरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में श्री पद्माकर शिंदे जिला कार्यक्रम प्रबंधक, अरविंद भारती जिला सलाहकार सिकल सेल विकासखंड से खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ दीपक राज , श्री व्यास नारायण कोसले विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक, डॉ लक्ष्मी पटेल चिकित्सा अधिकारी , डॉ उमा साहू , एवं चिरायु टीम का विशेष सहयोग रहा ।
    डॉ गजेंद्र सिंह स्वास्थ्य विशेषज्ञ यूनिसेफ के नेतृत्व में और उनकी टीम तथा डॉ डी श्याम कुमार, एमसीसीआर ट्रस्ट का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ l इसी क्रम में २० मई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा में भी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें :  मौत से पहले ल‍िखा - 'मां मेरा अंतिम समय है, तुम लोगों को कोई परेशान करे तो जहर खाकर मर जाना'

    यह भी पढ़ें: खेलते-खेलते कार में जा बैठी मासूम हाजरा, गेट लॉक हुआ तो दो घंटे तक अंदर तड़पती रही, दम घुटने से मौत

    यह भी पढ़ें: ‘मुसलमानो, गायों की कुर्बानी मत देना’ : बंगाल में भाजपा आने के बाद नखोदा मस्जिद के इमाम ने बकरीद से पहले की अपील, कहा- पहले अलग थी बात, अब बंगाल में बदल गई है सरकार

    यह भी पढ़ें: दिल्ली के बाद अब यूपी में भी वर्क फ्रॉम होम लागू, हफ्ते में दो दिन घर से करना होगा काम, शिफ्ट टाइमिंग में भी बदलाव

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Bilaspur: अपने बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला रहस्यमय ढंग से लापता, चार दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग

    October 7, 2026

    पुलिस थाना कोटा की अवैध महुआ शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई,133 लीटर कच्ची शराब व मोटरसाइकिल जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

    October 7, 2026

    Korba: पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय अंतर्गत विभिन्न कोर्स में प्रवेश हेतु 13 अक्टूबर तक कर सकते है आवेदन

    October 7, 2026

    Dehradun: मात्र 600 रु के लिए ट्रिपल मर्डर ! पढ़िए दिल दहला देने वाली वारदात की इनसाइड स्टोरी

    October 7, 2026

    Korba: झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से हुआ इंफेक्शन, रायपुर-एम्स और मेकाहारा ने भर्ती से किया इनकार, हुई मौत

    October 6, 2026

    Korba: बालको का स्वास्थ्य संकल्प, सामुदायिक सेवाओं से उन्नत चिकित्सा तक विस्तार

    October 6, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,987 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,533 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,404 Views
    Don't Miss

    Bilaspur: अपने बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला रहस्यमय ढंग से लापता, चार दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग

    October 7, 2026

    छत्तीसगढ़ बिलासपुर/स्वराज टुडे: मोपका की शिवम वाटिका कॉलोनी से 2 अक्टूबर की शाम एक महिला…

    पुलिस थाना कोटा की अवैध महुआ शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई,133 लीटर कच्ची शराब व मोटरसाइकिल जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

    October 7, 2026

    Korba: पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय अंतर्गत विभिन्न कोर्स में प्रवेश हेतु 13 अक्टूबर तक कर सकते है आवेदन

    October 7, 2026

    Dehradun: मात्र 600 रु के लिए ट्रिपल मर्डर ! पढ़िए दिल दहला देने वाली वारदात की इनसाइड स्टोरी

    October 7, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.