कोरबा जिले में धान खरीदी की सफल शुरुआत, पहले ही दिन 40 क्विंटल धान उपार्जित

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: किसानों की सुविधा और पारदर्शिता को प्राथमिकता देते हुए कोरबा जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 की धान खरीदी का शुभारंभ 15 नवंबर को सफलतापूर्वक किया गया। धान खरीदी के पहले ही दिन किसानों ने उत्साहपूर्वक अपनी उपज समर्थन मूल्य पर विक्रय की। उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं श्री एस. के. जोशी ने बताया कि पहले दिन कुल 40 क्विंटल धान उपार्जित किया गया।

IMG 20251116 WA0092

सोनपुरी सहकारी समिति के किसान श्री फूल सिंह से 10 क्विंटल तथा पाली सहकारी समिति के किसान श्री धनंजय कुमार से 30 क्विंटल धान खरीदा गया। पहले दिन केवल इन्हीं दो किसानों को टोकन जारी किए गए थे और दोनों किसान निर्धारित समय पर खरीदी केंद्र पहुंचे। केंद्रों पर पहुंचने वाले किसानों का अधिकारी-कर्मचारियों ने फूलमाला और गमछा पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद धान का नाप-तौल कर संपूर्ण प्रक्रिया सहजता और पारदर्शिता के साथ पूरी की गई। समर्थन मूल्य पर धान विक्रय कर किसान खुशी और संतोष से भर गए।

खरीदी केंद्रों में बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित

IMG 20251116 WA0093

कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन में जिले की 41 सहकारी समितियों के अंतर्गत संचालित 65 धान उपार्जन केंद्रों में सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए केंद्रों में पेयजल, छाया, बैठने की व्यवस्था, शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसके साथ ही वरिष्ठ अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, नायब तहसीलदार तथा खाद्य एवं सहकारिता विभाग की टीम द्वारा उपार्जन केंद्रों का निरंतर निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि खरीदी कार्य सुगम, व्यवस्थित और पूरी तरह पारदर्शी रहे। धान उपार्जन की सफल शुरुआत से जिले भर के किसानों में उत्साह का माहौल है और आगामी दिनों में खरीदी कार्य के और सुचारू रूप से चलने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें :  होली के मद्देनजर UP के कई जिलों में नजरबंद हुईं मस्जिदें, प्रशासन ने तिरपाल से ढकवाया, पढ़िए पूरी ख़बर

यह भी पढ़ें: एस्मा एक्ट लागू, उल्लंघन पर छुरीकला और निरधी केंद्र के समिति प्रबंधकों पर एफआईआर दर्ज, धान खरीदी में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई : कलेक्टर अजीत वसंत

यह भी पढ़ें: रेबीज संक्रमित गाय के दूध से बना पंचामृत पी गए 150 ग्रामीण, दहशत में हुआ बुरा हाल

यह भी पढ़ें: रक्षक बना भक्षक: दारोगा ने गैंगरेप पीड़िता के साथ 2 दिन में 5 बार किया रेप, पति को रिहा करने के बदले 50 हजार रिश्वत भी ली

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -