Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    उपमुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री ने कोरबा जिले को 73 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को कराया गया गृहप्रवेश, सौंपी आवास की चाबी

    July 24, 2026

    राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान, 32 पदकों से चमके खिलाड़ी, सम्मान समारोह में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने किया उत्साहवर्धन

    July 23, 2026

    माय भारत युवा कार्यक्रम अंतर्गत ”नशामुक्त भारत अभियान -2026“ जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन 27 जुलाई को

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 24
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»रेबीज संक्रमित गाय के दूध से बना पंचामृत पी गए 150 ग्रामीण, दहशत में हुआ बुरा हाल
    Featured

    रेबीज संक्रमित गाय के दूध से बना पंचामृत पी गए 150 ग्रामीण, दहशत में हुआ बुरा हाल

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n689276838176331008778292b4b7d2a5bcb3d0bbede1a2c714b1acfa19dcfb612e8896055992f045e0c773
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    गोरखपुर/स्वराज टुडे: गोरखपुर दक्षिणांचल के उरुवा ब्लॉक रामडीह गांव में बीते कुछ दिनों से भय और अफरा-तफरी का माहौल है। गांव में आयोजित एक धार्मिक अनुष्ठान में रेबीज संक्रमित गाय के कच्चे दूध से बना पंचामृत पीने के बाद तकरीबन 150 ग्रामीणों में दहशत फैल गई है।

    इसी बीच संक्रमित गाय की दर्दनाक मौत ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। इसी डर के चलते अब तक 70 से अधिक ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) उरुवा पहुंचकर एंटी रेबीज वैक्सीन की पहली डोज ले चुके हैं।

    गांव के लोगों के मुताबिक, करीब तीन महीने पहले गांव के दो ग्रामीण सुशील गौड़ और धर्मेंद्र गौड़ की गायों को एक आवारा कुत्ते ने काट लिया था। सुशील ने जागरूकता दिखाते हुए तुरंत अपनी गाय को एंटी रेबीज वैक्सीन दिलवा दी, लेकिन जानकारी के अभाव में धर्मेंद्र गौड़ ने अपनी गाय का इलाज नहीं कराया। धीरे-धीरे बीमारी ने जानवर को चपेट में ले लिया और स्थिति गंभीर होती चली गई।

    धार्मिक आयोजन के लिए तैयार हुआ था पंचामृत

    इसी बीच हाल ही में गांव में राजीव गौड़ और सोनू विश्वकर्मा के यहां धार्मिक आयोजन रखा गया, जिसमें पंचामृत तैयार करने के लिए धर्मेंद्र की गाय का कच्चा दूध लिया गया। धार्मिक आस्था और परंपरा के चलते करीब 150 ग्रामीणों ने श्रद्धापूर्वक पंचामृत का सेवन किया, जिसकी जानकारी बाद में गंभीर खतरे के रूप में सामने आई।

    गाय पर हुआ असर

    बुधवार को धर्मेंद्र की गाय की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। परीक्षण में रेबीज की पुष्टि होने के बाद उसका व्यवहार एकदम अजीब हो गया। वह कुत्ते की तरह भौंकने लगी, पानी से डरने लगी, बेकाबू होकर उछलने-कूदने लगी और आसपास मौजूद लोगों को काटने की कोशिश करने लगी। आखिरकार शनिवार रात गाय की मौत हो गई, जिसके बाद पूरे गांव में दहशत की लहर दौड़ गई।

    यह भी पढ़ें :  "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत मैराथन, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान का हुआ भव्य आयोजन....पर्यावरण संरक्षण का जनआंदोलन बना "रन फॉर ग्रीन" : हजारों कदम हरित कोरबा की ओर

    हर व्यक्ति को दी जाएगी तीन डोज

    स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. जे.पी. तिवारी के अनुसार, एहतियात के तौर पर पंचामृत ग्रहण करने वाले हर व्यक्ति को तीन डोज दी जाएगी। पहली डोज के तीन दिन बाद दूसरी और सातवें दिन तीसरी डोज लगाई जाएगी। पीएचसी पर ग्रामीणों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। अनिल गौड़, मेवाती देवी, ललिता, सोनू विश्वकर्मा, नीलम, रितु, आंचल, शकुंतला, रितिका और कई अन्य लोगों ने बताया कि वे पंचामृत ग्रहण कर चुके हैं इसलिए बेहद चिंतित हैं।

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. राजेश झा ने कहा कि मामला संज्ञान में है और विशेषज्ञों की टीम निगरानी कर रही है। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और समय से वैक्सीन लेने की अपील की है। गांव में इस समय भय का माहौल है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग से मिली सलाह और सतर्कता से ग्रामीण राहत मिलने की उम्मीद कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: रक्षक बना भक्षक: दारोगा ने गैंगरेप पीड़िता के साथ 2 दिन में 5 बार किया रेप, पति को रिहा करने के बदले 50 हजार रिश्वत भी ली

    यह भी पढ़ें: कौन है हरियाणा की डॉक्टर प्रियंका शर्मा? आदिल के खुलासे के बाद पुलिस हिरासत में, बरामद फोन में क्या मिला?

    यह भी पढ़ें: ऑनलाइन गेम्स की लत में दो छात्र बने अपराधी, घर से उड़ाए 5.60 लाख रुपये

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    उपमुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री ने कोरबा जिले को 73 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को कराया गया गृहप्रवेश, सौंपी आवास की चाबी

    July 24, 2026

    राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान, 32 पदकों से चमके खिलाड़ी, सम्मान समारोह में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने किया उत्साहवर्धन

    July 23, 2026

    माय भारत युवा कार्यक्रम अंतर्गत ”नशामुक्त भारत अभियान -2026“ जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन 27 जुलाई को

    July 23, 2026

    महिला कर्मचारियों ने संभाली बालको की 24×7 सुरक्षा की कमान

    July 23, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कोरबा प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ, प्रेस क्लब को 20 लाख रुपये की सहायता देने की भी घोषणा

    July 23, 2026

    छत्तीसगढ़ सुपर मॉडल सीजन-3 का भव्य आयोजन 2 अगस्त को पाम मॉल कोरबा में होगा संपन्न

    July 23, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,777 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,448 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,141 Views
    Don't Miss

    उपमुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री ने कोरबा जिले को 73 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को कराया गया गृहप्रवेश, सौंपी आवास की चाबी

    July 24, 2026

    * सत्ता शासन के लिए नहीं, सेवा के लिए है: उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव *…

    राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान, 32 पदकों से चमके खिलाड़ी, सम्मान समारोह में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने किया उत्साहवर्धन

    July 23, 2026

    माय भारत युवा कार्यक्रम अंतर्गत ”नशामुक्त भारत अभियान -2026“ जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन 27 जुलाई को

    July 23, 2026

    महिला कर्मचारियों ने संभाली बालको की 24×7 सुरक्षा की कमान

    July 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.