Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    3653 दिनों की निःस्वार्थ सेवा पूर्ण — भारत मां की रसोई ने मनाया 10 वर्ष का सेवा उत्सव

    August 17, 2026

    काशी का रहस्यमयी नागकूप, इसमें छिपे हैं 7 कुएं! 100 फीट नीचे शिवलिंग और नागलोक से जुड़ी मान्यता

    August 17, 2026

    Korba: बांकीमोंगरा पुलिस ने डकैती के तीन मामलों का किया खुलासा, चार आरोपियों सहित एक विधि से संघर्षरत बालक गिरफ्तार

    August 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 17
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»एस्मा एक्ट लागू, उल्लंघन पर छुरीकला और निरधी केंद्र के समिति प्रबंधकों पर एफआईआर दर्ज, धान खरीदी में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई : कलेक्टर अजीत वसंत
    Featured

    एस्मा एक्ट लागू, उल्लंघन पर छुरीकला और निरधी केंद्र के समिति प्रबंधकों पर एफआईआर दर्ज, धान खरीदी में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई : कलेक्टर अजीत वसंत

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Swaraj today
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    खरीदी कार्य किसी भी कीमत पर बाधित न होने का स्पष्ट निर्देश

    कोरबा/स्वराज टुडे: जिले में कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए धान खरीदी का कार्य 15 नवंबर से सुचारू रूप से शुरू कर दिया गया है। कलेक्टर ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि धान खरीदी जैसी आवश्यक सेवा में किसी भी प्रकार की लापरवाही, बाधा या शासन के निर्देशों का उल्लंघन नहीं होगा।

    इसी क्रम में आज कलेक्टर के निर्देश पर धान उपार्जन केंद्र छुरीकला के समिति प्रबंधक अशोक कुमार दुबे तथा निरधी (पाली ब्लॉक) के समिति प्रबंधक नरेन्द्र कश्यप के विरुद्ध एस्मा उल्लंघन के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है। दोनों अधिकारियों पर ड्यूटी से अनुपस्थित रहने और खरीदी कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने के आरोप हैं।

    गौरतलब है कि शासन ने धान खरीदी प्रक्रिया को निर्बाध रखने के लिए सहकारी समितियों के कर्मचारियों की हड़ताल पर सख्त रुख अपनाते हुए एस्मा (छत्तीसगढ़ आवश्यक सेवा संरक्षण एवं विच्छिन्नता निवारण अधिनियम, 1979) लागू किया है। एस्मा के तहत बिना वारंट गिरफ्तारी का भी प्रावधान है। शासन ने सभी संबंधित कर्मचारियों को पहले ही चेतावनी जारी कर दी थी कि खरीदी कार्य को बाधित करना दंडनीय होगा।

    शासन के आदेश के अनुसार, खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में पूरी धान खरीदी अवधि तक उपार्जन कार्य में लगे सभी कर्मचारियों पर एस्मा लागू रहेगा। निर्धारित ड्यूटी स्थल पर उपस्थित न होना या कार्य से इंकार करना अधिनियम का उल्लंघन माना जाएगा।

    कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने कहा कि धान खरीदी किसानों के जीवन और आजीविका से जुड़ी महत्वपूर्ण सेवा है, इसलिए इसे किसी भी परिस्थिति में प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए जिले की सभी समितियों में वरिष्ठ अधिकारियों, कृषि विकास अधिकारियों, सहकारिता निरीक्षकों और अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी सुनिश्चित कर दी गई है। प्रत्येक उपार्जन केंद्र के लिए जिला स्तरीय नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं।

    यह भी पढ़ें :  नागपंचमी पर वन्य जीव संरक्षण की अपील, जानें क्या करें और क्या ना करें...

    कोरबा जिले में 15 नवंबर से धान खरीदी सुचारू रूप से प्रारंभ हो चुकी है और प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसान बिना किसी बाधा के अपना धान समर्थन मूल्य पर बेच सकें।

    यह भी पढ़ें: रेबीज संक्रमित गाय के दूध से बना पंचामृत पी गए 150 ग्रामीण, दहशत में हुआ बुरा हाल

    यह भी पढ़ें: रक्षक बना भक्षक: दारोगा ने गैंगरेप पीड़िता के साथ 2 दिन में 5 बार किया रेप, पति को रिहा करने के बदले 50 हजार रिश्वत भी ली

    यह भी पढ़ें: ऑनलाइन गेम्स की लत में दो छात्र बने अपराधी, घर से उड़ाए 5.60 लाख रुपये

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    3653 दिनों की निःस्वार्थ सेवा पूर्ण — भारत मां की रसोई ने मनाया 10 वर्ष का सेवा उत्सव

    August 17, 2026

    काशी का रहस्यमयी नागकूप, इसमें छिपे हैं 7 कुएं! 100 फीट नीचे शिवलिंग और नागलोक से जुड़ी मान्यता

    August 17, 2026

    Korba: बांकीमोंगरा पुलिस ने डकैती के तीन मामलों का किया खुलासा, चार आरोपियों सहित एक विधि से संघर्षरत बालक गिरफ्तार

    August 17, 2026

    राशिफल 17 अगस्त 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 17, 2026

    नागपंचमी पर वन्य जीव संरक्षण की अपील, जानें क्या करें और क्या ना करें…

    August 17, 2026

    कृष्णा ग्रुप ने धूमधाम से मनाया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस, राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत के साथ कर्मचारियों ने लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प

    August 16, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,851 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,486 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,338 Views
    Don't Miss

    3653 दिनों की निःस्वार्थ सेवा पूर्ण — भारत मां की रसोई ने मनाया 10 वर्ष का सेवा उत्सव

    August 17, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: जरूरतमंदों एवं मरीजों के परिजनों को निःस्वार्थ भोजन उपलब्ध कराने के संकल्प…

    काशी का रहस्यमयी नागकूप, इसमें छिपे हैं 7 कुएं! 100 फीट नीचे शिवलिंग और नागलोक से जुड़ी मान्यता

    August 17, 2026

    Korba: बांकीमोंगरा पुलिस ने डकैती के तीन मामलों का किया खुलासा, चार आरोपियों सहित एक विधि से संघर्षरत बालक गिरफ्तार

    August 17, 2026

    राशिफल 17 अगस्त 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 17, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.