Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कृष्णा ग्रुप द्वारा योग साधना कार्यक्रम सम्पन्न

    June 22, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सेण्ट्ल वर्कशाप के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा सीआरसी क्लब कोरबा में किया गया योगाभ्यास

    June 21, 2026

    .एम. श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, सलोरा (कोरबा) में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

    June 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 22
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»कलयुगी मामा ने भांजी से ही कर ली शादी, अनाथ हुई तो पालन-पोषण के लिए ले आया था अपने घर, पढ़िए पूरी खबर
    Featured

    कलयुगी मामा ने भांजी से ही कर ली शादी, अनाथ हुई तो पालन-पोषण के लिए ले आया था अपने घर, पढ़िए पूरी खबर

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6735008531753115359760d19cf7e6af0fc9c984030b7d2f6d08a70d92a4cf5fd1d44de9dea3ef529aabd1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    हमीरपुर/स्वराज टुडे: प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक मामा ने मंदिर में अपनी ही भांजी की मांग भरकर कर शादी कर ली. दरअसल, मामा ने अपनी बिना मां-बाप की भांजी को अपने घर में पालन-पोषण के लिए रख लिया था, जिसके बाद उसके साथ अवैध संबंध बनाकर उसे गर्भवती कर दिया.

    मुकदमे से बचने के लिए भांजी से कर ली शादी

    जब मामला पुलिस के पास पहुंचा तो मुकदमे से बचने के लिए मामा ने अपनी ही भांजी से शादी कर ली. मामला सुमेरपुर थाना क्षेत्र का है. माता-पिता की आकस्मिक मौत के बाद थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती अपने ननिहाल में रहने लगी थी, तभी उस पर कलयुगी मामा की नजर पड़ी तो उसने डोरे डालने शुरू कर दिए और अपने प्रेम जाल में फंसा कर उसके साथ अवैध संंबंध बना डाले. इन्हीं अवैध संबंधों की वजह से युवती गर्भवती हो गई, जिसके बाद पूरा मामला खुलकर सामने आया तो परिजनों के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई और लोग तरह-तरह के ताने मारने लगे.

    अनेक लोगों ने कहा-रिश्ते का हुआ कत्ल

    जब युवती के गर्भवती होने की जानकारी परिजनों को हुई तो परिजन युवती को लेकर पुलिस थाने जा पहुंचे. पुलिस ने मामा पर मुकदमा दर्ज करने की बात कही तो मामा ने परिजनों और गांव वालों के सामने भांजी से शादी कर उसे अपनी दुल्हन बनाने की बात रखी, जिसके बाद परिजन और गांव वाले तैयार हो गए. मामा ने गांव के ही मंदिर में जाकर अपनी भांजी की मांग में सिंदूर भर उसे अपनी पत्नी बना लिया. हालांकि कुछ लोग इस शादी के खिलाफ थे और इसे रिश्तों का कत्ल कह कर नसीहत दे रहे थे.

    यह भी पढ़ें :  जिला कांग्रेस कमेटी ने बिजली ऑफिस का किया घेराव, मुख्यमंत्री का भी किया गया पुतला दहन

    पुलिस की मौजूदगी में हुआ सुलह-समझौता

    सुमेरपुर पुलिस थाने में जब गर्भवती युवती पहुंची तो पुलिस ने तत्काल मामले की जांच शुरू कर दी. चूंकि युवती को गर्भवती बनाने वाला खुद उसका सगा मामा था और युवती मामा के घर में ही रह रही थी तो परिजनों ने दोनों की शादी करवाना ही उचित समझा. पुलिस थाने में दोनों की शादी की रजामंदी के बाद दोनों ने मंदिर में शादी कर ली. थाना प्रभारी अनूप कुमार की मानें तो दोनों पक्षों के सुलह-समझौता के बाद दोनों ने मंदिर में शादी कर ली है.

    बेटियां घर में भी सुरक्षित नहीं 

    इस तरह के अवैध संबंधों के मामले में विशेष समुदाय के लोग ज्यादा निशाने पर रहते हैं जबकि आज हिन्दू समाज में भी रिश्ते किस गर्त में जा रहे हैं ये इसका जीता जागता उदाहरण है. ये कहना गलत नहीं होगा कि आज बेटियां ना बाहर सुरक्षित हैं और ना घर के भीतर. किसी धर्म विशेष से इसका कोई लेना देना नहीं है. हिन्दू समाज में भी आए दिन ऐसी खबरें आती रहती हैं जिसमें लड़कियां अपने ही परिवार में घर के पुरुषों द्वारा शोषण की शिकार हुई हैं. आखिरकार यही कहा जा सकता है कि ये कलयुग है जहां रिश्तों के डोर दिन-ब-दिन कमजोर होते जा रहे हैं.

    यह भी पढ़ें: देशभर में 40 हजार से ज्यादा पदों पर निकली सरकारी नौकरी, 10वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक सभी को मिलेंगे मौके

    यह भी पढ़ें: पुत्र मोह में भूपेश ने पूरी कांग्रेस को झोंका,प्रदेश की जनता बहकावे में नहीं आने वाली : उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन

    यह भी पढ़ें :  खनिज अधिकारियों को चमकाने वाले बीजेपी नेता खुमान वर्मा पर गंभीर धाराओं में FIR दर्ज! तिल्दा नेवरा में भारी बवाल!

    यह भी पढ़ें: चार बच्चों के बाप को दिल दे बैठी पांच बच्चों की मां, घर से हुई फरार, फेसबुक पर डाली शादी की फोटो तो….

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कृष्णा ग्रुप द्वारा योग साधना कार्यक्रम सम्पन्न

    June 22, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सेण्ट्ल वर्कशाप के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा सीआरसी क्लब कोरबा में किया गया योगाभ्यास

    June 21, 2026

    .एम. श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, सलोरा (कोरबा) में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

    June 21, 2026

    भरत तिवारी का एनकाउंटर संदिग्ध, न्यायिक जांच कर सच्चाई उजागर की जाए – अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह

    June 21, 2026

    वाराणसी की गंज शहीदा मस्जिद को लेकर जारी हुआ नोटिस तो बिलबिला उठे पाकिस्तान के राष्ट्रपति, भारत सरकार से की अपील

    June 21, 2026

    योगमय हुआ कोरबाः जिला प्रशासन एवं ब्रह्माकुमारीज के साथ हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास

    June 21, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,657 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,077 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026922 Views
    Don't Miss

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कृष्णा ग्रुप द्वारा योग साधना कार्यक्रम सम्पन्न

    June 22, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस  के अवसर पर कृष्णा ग्रुप कोरबा, सप्तदेव सेवा समिति…

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सेण्ट्ल वर्कशाप के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा सीआरसी क्लब कोरबा में किया गया योगाभ्यास

    June 21, 2026

    .एम. श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, सलोरा (कोरबा) में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

    June 21, 2026

    भरत तिवारी का एनकाउंटर संदिग्ध, न्यायिक जांच कर सच्चाई उजागर की जाए – अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह

    June 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.