Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    गुवाहाटी के होमस्टे में 22 साल की छात्रा की संदिग्ध मौत, ब्वॉयफ्रेंड आसिफ अली गिरफ्तार, माँ से जाहिर की थी अपनी हत्या की आशंका, हिन्दू संगठनों ने किया प्रदर्शन

    September 26, 2026

    कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, दूरभाष पर दी शुभकामनाएं

    September 26, 2026

    कटा हुआ प्राइवेट पार्ट, कमरे में खून भरा ग्राइंडर! कैसे हुई प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत?

    September 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 27
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»छतरपुर में दीवार ढहने से महिला श्रद्धालु की मौत, बाबा बागेश्वर से दीक्षा लेने मिर्जापुर से आयी थी मृतका
    Featured

    छतरपुर में दीवार ढहने से महिला श्रद्धालु की मौत, बाबा बागेश्वर से दीक्षा लेने मिर्जापुर से आयी थी मृतका

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 9, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n67173996917520323478814acdb865a22525ca71d3b7bb24b119e8f2ba751d64a2b061fa4c362c1d1ec1a8
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मध्यप्रदेश
    छतरपुर/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में बागेश्वर धाम के पास मंगलवार तड़के होमस्टे एवं भोजनालय की दीवार गिरने से एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई और 11 अन्य लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि घायलों में से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    भारी बारिश के चलते गिर गयी होमस्टे की दीवार

    सोमवार की रात भारी बारिश के कारण गढ़ा गांव में स्थित होमस्टे की दीवार गिर गई। बमीठा थाना प्रभारी आशुतोष श्रोती ने बताया कि इस घटना में अनीता देवी (40) नामक महिला की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर की रहने वाली थी। जानकारी के अनुसार अनीता देवी सोमवार रात को बागेश्वर धाम पहुंची थीं और रात 10 बजे धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से गुरु दीक्षा ली थी।

    घटना में 12 लोग हुए थे घायल

    घटना के बारे में पूछे जाने पर उप मंडल दंडाधिकारी (एसडीएम) अखिल राठौर ने मीडिया को बताया कि सुबह पांच से छह बजे के बीच दीवार गिरी जिससे 12 लोग घायल हो गए और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। राठौर ने बताया कि इनमें से एक महिला की मौत हो गई। एसडीएम ने बताया कि घायलों में से चार को ग्वालियर रेफर कर दिया गया, जबकि पांच अन्य को उपचार के बाद मिर्जापुर भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि दो घायलों को छतरपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है।

    उनकी इच्छा के अनुसार उन्हें हावड़ा भेजा जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरपी गुप्ता ने बताया कि भारी बारिश के कारण भोजनालय की दीवार गिर गई। उन्होंने बताया कि सभी घायलों का इलाज चल रहा है।

    यह भी पढ़ें :  सीनियर नेशनल किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में चमके सीएमए के सितारे, राष्ट्रीय सीनियर किकबाक्सिंग प्रतियोगिता संपन्न

    उनमें से कुछ को फ्रैक्चर भी हुए हैं। अधिकारी ने बताया कि इनमें से ज्यादातर लोग उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर और शाहजहांपुर के थे। अनीता देवी की बेटी अंशिका, जो बेसुध थी, ने बताया कि घटना के बाद कई लोग उस कमरे की दीवार के नीचे फंस गए, जहां वे सो रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बागेश्वर धाम आए श्रद्धालु होमस्टे के एक हॉल में सो रहे थे, तभी अचानक भारी बारिश के कारण दीवार गिर गई।

    तीन जुलाई को भी टेंट गिरने से एक शख्स की हुई थी मौत

    घटना में घायल गुलाब ने बताया कि वह कोलकाता से हैं और बागेश्वर धाम में महंत से आशीर्वाद लेने आए थे। उन्होंने बताया कि होमस्टे की दीवार ढह गई, जिससे हॉल में सो रहे सभी श्रद्धालु दब गए। उन्होंने बताया कि आसपास के कुछ लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। तीन जुलाई को बागेश्वर धाम परिसर में भारी बारिश के कारण टेंट गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए थे। वे लोग बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र शास्त्री से आशीर्वाद लेने आए थे।

    यह भी पढ़ें: धर्मांतरण, लव जिहाद , ब्रेनवाश, आतंकी ट्रेनिंग….निशाने पर हिन्दू बेटियां….प्रयागराज में खौफनाक साजिश का खुलासा

    यह भी पढ़ें:  किसी किले से कम नहीं थी छांगुर बाबा उर्फ जमालुद्दीन की कोठी, बुलडोजर चला तो हुए कई चौंकाने वाले खुलासे

    यह भी पढ़ें: गोपाल खेमका हत्याकांड: एनकाउन्टर में मारे गए आरोपी की माँ घटनास्थल में खोजने लगी अपने बेटे का शव, हुई बेहोश

    यह भी पढ़ें :  वेदांता के चीफ अनिल अग्रवाल बने अफ्रीका के 'माइनिंग किंग', यहां बना रहे तांबा गलाने वाली सबसे बड़ी फैक्ट्री, चीन भी करेगा मदद

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    गुवाहाटी के होमस्टे में 22 साल की छात्रा की संदिग्ध मौत, ब्वॉयफ्रेंड आसिफ अली गिरफ्तार, माँ से जाहिर की थी अपनी हत्या की आशंका, हिन्दू संगठनों ने किया प्रदर्शन

    September 26, 2026

    कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, दूरभाष पर दी शुभकामनाएं

    September 26, 2026

    कटा हुआ प्राइवेट पार्ट, कमरे में खून भरा ग्राइंडर! कैसे हुई प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत?

    September 26, 2026

    Hyderabad:12 वीं पास झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार, गुप्त रोग और सीने की बीमारी का करता था इलाज, मां-भाई भी आरोपी

    September 26, 2026

    वेदांता के चीफ अनिल अग्रवाल बने अफ्रीका के ‘माइनिंग किंग’, यहां बना रहे तांबा गलाने वाली सबसे बड़ी फैक्ट्री, चीन भी करेगा मदद

    September 26, 2026

    जमुई कांड: समाज की प्रबुद्ध महिलाओं ने दी अपनी प्रतिक्रिया, एक नहीं पूरे समाज को बताया जिम्मेदार

    September 25, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,963 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,524 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,396 Views
    Don't Miss

    गुवाहाटी के होमस्टे में 22 साल की छात्रा की संदिग्ध मौत, ब्वॉयफ्रेंड आसिफ अली गिरफ्तार, माँ से जाहिर की थी अपनी हत्या की आशंका, हिन्दू संगठनों ने किया प्रदर्शन

    September 26, 2026

    गुवाहाटी/स्वराज टुडे: गुवाहाटी यूनिवर्सिटी की 22 वर्षीय सोशियोलॉजी की छात्रा निमिषा ठाकुरिया की शहर के…

    कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, दूरभाष पर दी शुभकामनाएं

    September 26, 2026

    कटा हुआ प्राइवेट पार्ट, कमरे में खून भरा ग्राइंडर! कैसे हुई प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत?

    September 26, 2026

    Hyderabad:12 वीं पास झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार, गुप्त रोग और सीने की बीमारी का करता था इलाज, मां-भाई भी आरोपी

    September 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.