Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    गुवाहाटी के होमस्टे में 22 साल की छात्रा की संदिग्ध मौत, ब्वॉयफ्रेंड आसिफ अली गिरफ्तार, माँ से जाहिर की थी अपनी हत्या की आशंका, हिन्दू संगठनों ने किया प्रदर्शन

    September 26, 2026

    कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, दूरभाष पर दी शुभकामनाएं

    September 26, 2026

    कटा हुआ प्राइवेट पार्ट, कमरे में खून भरा ग्राइंडर! कैसे हुई प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत?

    September 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 27
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»धर्मांतरण, लव जिहाद , ब्रेनवाश, आतंकी ट्रेनिंग….निशाने पर हिन्दू बेटियां….प्रयागराज में खौफनाक साजिश का खुलासा
    Featured

    धर्मांतरण, लव जिहाद , ब्रेनवाश, आतंकी ट्रेनिंग….निशाने पर हिन्दू बेटियां….प्रयागराज में खौफनाक साजिश का खुलासा

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 9, 2025Updated:July 9, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n67175128917520314239287ebb552542c0e73f6b7f3f7ccd4011db899aca569ee452bb4ee6541edf659096
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    प्रयागराज/स्वराज टुडे: फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ जैसी कहानी अब प्रयागराज से सामने आई है. यहां एक बच्ची का बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया गया. फिर उसके साथ जो कुछ भी हुआ आइए बताते हैं सब…

    फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ हर किसी के जहन में होगी. जब ये फिल्म रिलीज हुई थी तो सवाल खड़े हो गए थे कि क्या वाकयी यह सब सच है. सियासी गलियारे से लेकर आम तक कई विवाद हुए और आखिरकार थोड़े दिन बाद सब शांत हो गए. मगर, अब इस फिल्म की कहानी जैसी ही रियल स्टोरी सामने आई है. प्रयागराज में बड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश हुआ है. इनके टारगेट पर गरीब दलित हिंदू परिवार की नाबालिग लड़कियां थीं. हिंदू लड़कियों को निशाना बनाकर धर्म परिवर्तन और देश विरोधी गतिविधियों में शामिल करने की साजिश का खुलासा हुआ है. पुलिस ने इस मामले में दो मुख्य आरोपियों दरकशां बानो और मोहम्मद कैफ को गिरफ्तार किया है.

    हिन्दू बेटियों का पहले ब्रेनवॉश फिर…

    ये गिरोह पहले बच्चियों का ब्रेनवॉश करके धर्म परिवर्तन कराता था और फिर आतंकी संगठनों से जोड़ने की कोशिश करता था. इस गिरोह ने कई लड़कों का भी धर्मांतरण के लिए ब्रेनवाश किया था. कई नौजवानों के परिवार का दावा है कि आरोपी महिला पहले लोगों से दोस्ती करती थी और फिर ब्रेनवॉश करके धर्म परिवर्तन कराती थी. इनके निशाने पर गरीब लोग ही होते थे, क्योंकि उन्हें रुपयों का लालच देकर टारगेट करना आसान होता था. आइए जानते हैं आखिर कैसे अब इस गिरोह का भंडाफोड़ हुआ.

    15 साल की बच्ची को बनाया निशाना

    प्रयागराज के फूलपुर इलाके की एक 15 वर्षीय दलित नाबालिग किशोरी के अपहरण, जबरन धर्मांतरण और आतंकी ट्रेनिंग देने का गंभीर मामला सामने आया है. किशोरी को उसकी 19 वर्षीय सहेली दरकशा बानो ने बहला-फुसलाकर 8 मई को अगवा किया और दिल्ली होते हुए केरल के त्रिशूर में स्थित एक संदिग्ध आतंकी कैंप में पहुंचाया. वहां किशोरी का जबरन इस्लाम धर्म में धर्मांतरण कराया गया और कथित तौर पर जिहाद के नाम पर आतंकी ट्रेनिंग दी गई.

    यह भी पढ़ें :  Korba: अब कैंसर का उपचार कोरबा में संभव, बालको मेडिकल सेंटर ने मध्य भारत में कैंसर उपचार को बनाया अधिक सुलभ

    इधर, 28 जून को बच्ची की मां गुड्डी देवी ने प्रयागराज के थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया था कि गांव की रहने वाली दरकशा बानो नाम की महिला पैसों का लालच देकर उनकी बेटी को धर्म परिवर्तन के लिए केरल ले गई है. दरकशा के साथ मोहम्मद कैफ नाम का युवक भी है. कैफ ही नाबालिग को दरकशा के साथ लेकर प्रयागराज जंक्शन छोड़ने गया था.

    ब्रेनवॉश और हथियारबंद कैंप का खुलासा

    पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने नाबालिग को जिहाद के लिए भी उकसाया. पीड़िता किसी तरह आरोपियों के चंगुल से भागकर केरल जंक्शन पर पहुंची, जहां सीडब्ल्यूसी की मदद से उसको वापस केरल से प्रयागराज के फूलपुर लाया गया. पीड़िता ने पुलिस और मजिस्ट्रेट के सामने दिए बयान में बताया कि उसे पैसे और मोबाइल का लालच देकर साथ ले जाया गया था. ब्रेनवॉश कर धर्म बदलवाने के बाद उसे जिहादी विचारधारा की ट्रेनिंग दी गई. उसने केरल में हथियारबंद लोगों वाले कैंप में मौजूद होने की भी पुष्टि की है. किसी तरह वह वहां से भाग कर रेलवे स्टेशन पहुंची, जहां से बाल कल्याण समिति ने उसे संरक्षण में लिया और प्रयागराज पुलिस को सूचना दी.

    पुलिस और खुफिया एजेंसियां अलर्ट मोड पर

    मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने जांच तेज कर दी है. पुलिस ने दरकशा बानो और मोहम्मद कैफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मोहम्मद कैफ पर किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप भी है. इस मामले में फरार मुख्य आरोपी मोहम्मद ताज की तलाश छत्तीसगढ़ और केरल तक की जा रही है. ताज पर लड़कियों को नौकरी और पैसों का लालच देकर आतंकियों के संपर्क में भेजने का आरोप है.

    यह भी पढ़ें :  सोशल साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘ओये चिल मार’ 25 सितंबर को होगी रिलीज ....!

    टेरर फंडिंग और विदेशी लिंक की जांच

    सूत्रों के मुताबिक, खुफिया एजेंसियां अब टेरर फंडिंग और पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों से कनेक्शन की भी जांच कर रही हैं. एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा पीड़िता की मां को मोबाइल पर धमकी दी गई, जिसके खिलाफ अलग से एफआईआर दर्ज की गई है.

    यह भी पढ़ें: किसी किले से कम नहीं थी छांगुर बाबा उर्फ जमालुद्दीन की कोठी, बुलडोजर चला तो हुए कई चौंकाने वाले खुलासे

    यह भी पढ़ें: गोपाल खेमका हत्याकांड: एनकाउन्टर में मारे गए आरोपी की माँ घटनास्थल में खोजने लगी अपने बेटे का शव, हुई बेहोश

    यह भी पढ़ें: बेटी बोलती रही पापा मैं डैम में गिर जाऊंगी, लेकिन पिता पर Reel बनाने का भूत सवार था…

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    गुवाहाटी के होमस्टे में 22 साल की छात्रा की संदिग्ध मौत, ब्वॉयफ्रेंड आसिफ अली गिरफ्तार, माँ से जाहिर की थी अपनी हत्या की आशंका, हिन्दू संगठनों ने किया प्रदर्शन

    September 26, 2026

    कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, दूरभाष पर दी शुभकामनाएं

    September 26, 2026

    कटा हुआ प्राइवेट पार्ट, कमरे में खून भरा ग्राइंडर! कैसे हुई प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत?

    September 26, 2026

    Hyderabad:12 वीं पास झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार, गुप्त रोग और सीने की बीमारी का करता था इलाज, मां-भाई भी आरोपी

    September 26, 2026

    वेदांता के चीफ अनिल अग्रवाल बने अफ्रीका के ‘माइनिंग किंग’, यहां बना रहे तांबा गलाने वाली सबसे बड़ी फैक्ट्री, चीन भी करेगा मदद

    September 26, 2026

    जमुई कांड: समाज की प्रबुद्ध महिलाओं ने दी अपनी प्रतिक्रिया, एक नहीं पूरे समाज को बताया जिम्मेदार

    September 25, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,963 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,524 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,396 Views
    Don't Miss

    गुवाहाटी के होमस्टे में 22 साल की छात्रा की संदिग्ध मौत, ब्वॉयफ्रेंड आसिफ अली गिरफ्तार, माँ से जाहिर की थी अपनी हत्या की आशंका, हिन्दू संगठनों ने किया प्रदर्शन

    September 26, 2026

    गुवाहाटी/स्वराज टुडे: गुवाहाटी यूनिवर्सिटी की 22 वर्षीय सोशियोलॉजी की छात्रा निमिषा ठाकुरिया की शहर के…

    कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, दूरभाष पर दी शुभकामनाएं

    September 26, 2026

    कटा हुआ प्राइवेट पार्ट, कमरे में खून भरा ग्राइंडर! कैसे हुई प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत?

    September 26, 2026

    Hyderabad:12 वीं पास झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार, गुप्त रोग और सीने की बीमारी का करता था इलाज, मां-भाई भी आरोपी

    September 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.