Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    सहकारी समिति व निजी उर्वरक विक्रेताओं की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश, अवैध जमाखोरी एवं नियम उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

    May 30, 2026

    कोरबा जिले में खाद दुकानों पर कृषि विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, नियम उल्लंघन पर दुकानें सील व नोटिस जारी

    May 30, 2026

    रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए सहायक ग्रेड-02 प्रदीप मिश्रा निलंबित

    May 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, May 31
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»मंत्री विजय शाह पर BJP का एक्शन, कर्नल सोफिया कुरैशी पर की थी बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी
    Featured

    मंत्री विजय शाह पर BJP का एक्शन, कर्नल सोफिया कुरैशी पर की थी बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6641937711747188486738dd0bc33eb603d05cbb2a7fbe08bd3708aabe824bd0fff8201bc33f11a6ea7353
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    भोपाल/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री विजय शाह एक विवादित बयान को लेकर गहरे विवादों में घिर गए हैं. उन्होंने भारतीय सेना की शेरनी और ऑपरेशन सिंदूर में सेना का चेहरा रहीं कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है, जिसको लेकर अब राजनीतिक बवाल खड़ा हो गया है. आम लोगों और सोशल मीडिया में भी मंत्री के बयान की जमकर आलोचना हो रही है. हालांकि मामले को बढ़ते देख मंत्री ने माफी मांग ली .

    वहीं बयान के कुछ घंटों बाद ही मंत्री विजय शाह को भोपाल बुला लिया गया. बीजेपी कार्यालय में संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने उनसे बंद कमरे में मुलाकात की. सूत्रों के अनुसार, पार्टी नेतृत्व ने मंत्री के बयान को लेकर गंभीर असंतोष जताया और उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है, सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी मंत्री के इस बयान पर नाराजगी जताई है और कड़ी शब्दों में समझाइश दी है .

    ‘कर्नल सोफिया मेरी बहन जैसी’

    विवाद गहराने और पार्टी की नाराजगी के बाद विजय शाह ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए कहा, “अगर मेरे बयान से कोई समाज या कर्नल सोफिया कुरैशी आहत हुए हैं तो मैं 10 बार माफी मांगता हूं. कर्नल सोफिया मेरी बहन जैसी हैं. मेरा खुद का परिवार भी सैन्य पृष्ठभूमि से है और हमने भी देश के लिए बलिदान दिया है.”

    कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा

    विपक्षी कांग्रेस ने इस बयान को लेकर बीजेपी और मुख्यमंत्री मोहन यादव सरकार पर तीखा हमला बोला है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, “क्या भाजपा और सरकार मंत्री विजय शाह के बयान से सहमत हैं? अगर नहीं, तो उन्हें तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए. मैं इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री को पत्र लिखूंगा.”

    यह भी पढ़ें :  1000 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बनाया IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, तेंदुलकर समेत कई दिग्गजों को पछाड़ा

    नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी बयान को “शर्मनाक” बताते हुए देश से माफी मांगने की मांग की. उन्होंने कहा, “सेना और उसके अफसरों का कोई धर्म नहीं होता. उन्हें हिंदू या मुसलमान के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए. सेना का एकमात्र धर्म ‘देश’ होता है. भाजपा की भाषा उसकी सोच को उजागर करती है.”

    जानिए कहा था मंत्री विजय शाह ने

    मंत्री विजय शाह ने मंगलवार (13 मई) को महू में एक जनसभा के दौरान कहा था, ‘जिन लोगो ने हमारी बेटियों के सिंदूर उजाड़े थे, हमनें उन्हीं कटे फ़टे लोगों को उनकी एक बहन को भेजकर ऐसी तैसी करवा दी’ मंत्री ने आगे कहा, “उन्होंने (आतंकियों ने) हमारे हिंदुओं को कपड़े उतार-उतार कर मारा और मोदी जी ने उनकी बहन (कर्नल सोफिया कुरैशी) को उनकी ऐसी की तैसी करने के लिए उनके घर भेजा. मोदी जी कपड़े तो उतार नहीं सकते थे, इसलिए उन्होंने उनकी समाज की बहन को भेजा कि तुमने हमारी बहनों को विधवा किया है, अब तुम्हारे समाज की बहन आकर तुम्हें नंगा करके छोड़ेगी.”

    कौन हैं कर्नल सोफिया कुरैशी?

    कर्नल सोफिया कुरैशी भारतीय सेना की पहली महिला अधिकारी हैं जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के लिए पूरी टुकड़ी का नेतृत्व किया था. वह कई आतंकवाद विरोधी अभियानों का हिस्सा रही हैं और उनकी बहादुरी के लिए उन्हें कई सम्मान भी मिल चुके हैं.

    यह भी पढ़ें: मेरठ की मुस्कान को बलिया की माया ने पीछे छोड़ा, छह टुकड़ों में पति को काटकर अलग-अलग जगह फेंका

    यह भी पढ़ें: साहू समाज के सामूहिक आदर्श विवाह में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू और उपमुख्यमंत्री अरुण साव हुए शामिल

    यह भी पढ़ें :  हिन्दू युवती को मुस्लिम युवक के साथ घूमते देख मचा बवाल, लव जिहाद के आरोपों से गरमाया मैहर

    यह भी पढ़ें: रेत माफियाओं का आतंक, पेट्रोलिंग पर निकले आरक्षक की निर्मम हत्या

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    सहकारी समिति व निजी उर्वरक विक्रेताओं की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश, अवैध जमाखोरी एवं नियम उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

    May 30, 2026

    कोरबा जिले में खाद दुकानों पर कृषि विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, नियम उल्लंघन पर दुकानें सील व नोटिस जारी

    May 30, 2026

    रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए सहायक ग्रेड-02 प्रदीप मिश्रा निलंबित

    May 30, 2026

    छत्तीसगढ़ में साइबर फ्रॉड के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

    May 30, 2026

    गर्लफ्रैंड को इम्प्रेस करने चलती स्कोर्पियो वाहन के ऊपर केक काटना एवं आतिशबाजी करना मजनूँ को पड़ा महंगा, इंस्टाग्राम में वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दोनों को धर दबोचा

    May 30, 2026

    दीपका में भाजपा के पक्ष में लहर, ऋषि सिदार को मिल रहा जनता का समर्थन और आशीर्वाद, भाजपा प्रत्याशी ऋषि सिदार के पक्ष में उमड़ा जनसमर्थन

    May 30, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,577 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,009 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026893 Views
    Don't Miss

    सहकारी समिति व निजी उर्वरक विक्रेताओं की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश, अवैध जमाखोरी एवं नियम उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

    May 30, 2026

    *खाद वितरण में पारदर्शिता व नियमों का कड़ाई से पालन करें सुनिश्चित: कलेक्टर श्री कुणाल…

    कोरबा जिले में खाद दुकानों पर कृषि विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, नियम उल्लंघन पर दुकानें सील व नोटिस जारी

    May 30, 2026

    रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए सहायक ग्रेड-02 प्रदीप मिश्रा निलंबित

    May 30, 2026

    छत्तीसगढ़ में साइबर फ्रॉड के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

    May 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.