Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    जिला दण्डाधिकारी ने चंदन गोड़ को एक वर्ष की अवधि के लिए किया जिला बदर

    June 19, 2026

    राशिफल 19 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 19, 2026

    सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुआ प्रेम प्रसंग, फिर 6 महीने से लिव-इन में रह रही थी लड़की, उसके बाद जो हुआ ….

    June 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, June 19
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»पति ने पढ़ा लिखा कर काबिल बनाया, सरकारी नौकरी लगते ही बदल गए पत्नी के सुर, की ऐसी डिमांड कि पुलिस भी रह गयी हैरान
    Featured

    पति ने पढ़ा लिखा कर काबिल बनाया, सरकारी नौकरी लगते ही बदल गए पत्नी के सुर, की ऐसी डिमांड कि पुलिस भी रह गयी हैरान

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n65916827517439506594073d37de319235effa065b464aebe7f52b5051c4d6fed2fe654d893465c850d51e
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    कानपुर/स्वराज टुडे: शादी में पति और ससुराल वालों के द्वारा पत्नी के घर वालों से दहेज मांगने की बात तो अब तक आपने सुनी होगी, मगर कानपुर से जो मामला सामने आया है, उसे जान कर आप चौंक जाएंगे. मगर ये सच है.

    दरअसल, कानपुर में एक पत्नी ने अपने ही पति के साथ रहने के लिए एक करोड़ रुपये की मांग की है. बता दें कि पत्नी की सरकारी नौकरी लग गई और इसके बाद उसके सुर ही बदल गए, उसने अपने पति से ये अनोखी डिमांड कर दी है. पत्नी का कहना है कि अगर पति उसके साथ रहना चाहता है तो पहले एक करोड़ रुपये दे, तभी वह उसके साथ रहेगी. ऐसी डिमांड सुनकर पुलिस भी हैरान है.

    जानकारी के मुताबिक कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र से सामने आया है. जहां पेशे से स्कूल संचालक बजरंग भदौरिया नाम के एक युवक की शादी साल 2020 में गाजियाबाद के लक्षिता नाम की युवती से हुआ था. शादी के बाद लक्षिता ने अपने पति बजरंग से सरकारी टीचर बनने की इच्छा जताई.

    पहले पढ़ाया लिखाया और अब…

    पत्नी के जुनून को देखते हुए बजरंग ने भी अपनी सहमति दे दी. उसने लक्षिता के सपने को पूरा करने के लिए जी तोड़ मेहनत की. उसको पढ़ाया लिखाया और सरकारी टीचर बनाने के लिए उसको अलग-अलग संस्थानों में महंगी फीस अदा कर कोचिंग दिलाई. पति की मेहनत और हौसला अफजाई से लक्षिता ने जल्द अपने सपने को साकार किया और वह सरकारी टीचर बन गई.

    तुम्हारी कोई हैसियत नहीं

    टीचर के पद पर तैनात होते ही लक्षिता ने पति बजरंग से किनारा करना शुरू कर दिया. धीरे धीरे उनके रिश्ते खराब होने लगे. परेशान होकर बजरंग ने पत्नी लक्षिता से इसकी वजह पूछी. इसके बाद लक्षिता मायके चली गई. मायके पहुंच कर उसने बजरंग से कहा कि मैं तुम्हारे साथ ऐसे नहीं रह सकती, तुम्हारी कोई हैसियत नहीं है. पत्नी ने बजरंग से कहा कि अगर तुम मुझे एक करोड़ रुपया दो तो मैं तुम्हारे साथ पहले की तरह रह सकती हूं. पत्नी लक्षिता की ये बातें सुनकर बजरंग के पैरों तले से जमीन खिसक गई. परेशान होकर उसने लक्षित के माता-पिता से बात की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला.

    यह भी पढ़ें :  Ayodhya: श्री राम मंदिर में चढ़ावे की रकम गिनने वाले कर्मचारी लवकुश मिश्रा का महापाप, अपने घर की अलमारी और गोबर में छिपा रखे थे 10 लाख नगद

    पुलिस की शरण में पहुंचा पीड़ित पति

    अब पीड़ित पति ने कानपुर पुलिस से मामले की शिकायत की है और केस दर्ज करवाया है. पुलिस से मदद की गुहार लगाई है. जिससे उसकी पत्नी उसे वापस मिल सके. बजरंग ने बताया कि वह बहुत परेशान है, उसकी खूब बेइज्जती हो रही है और उसकी पत्नी उसके पास रहने को तैयार नहीं है. रहने के एवज में पत्नी एक करोड़ रुपये मांग रही है.

    पति का आरोप- फर्जी केस में फंसा देने की धमकी दे रही है पत्नी

    पीड़ित पति का कहना है कि उसके ससुर और दोनों साले भी उसे धमका रहे हैं. पिता का साफ कहना है कि जब तक एक करोड़ रुपये नहीं मिलेंगे, वह बेटी को ससुराल नहीं भेंजेगे. पति का कहना है कि पत्नी भी धमका रही है कि अगर उसपर प्रेशर बनेगा तो वह उसे और उसके परिवार को दहेज उत्पीड़न में फंसा देगी. पीड़ित पति ने अपनी पत्नी, ससुर और साले के खिलाफ नौबस्ता थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है. पति का आरोप है कि उसके ससुर और साले ने उसके साथ मारपीट भी की है.

    यह भी पढ़ें: हिंदुस्तान का कानून नहीं मानते हम….यूपी की मुस्लिम महिलाओं की बातें सुनकर माथा घूम जाएगा, देखें वीडियो..

    यह भी पढ़ें: बिहार में भाजपा नेता की बेटी पर एसिड अटैक, घर की खिड़की से फेंका तेजाब

    यह भी पढ़ें: महिला सेक्स वर्कर्स के लिए बड़ी खबर, रेड के दौरान पकड़े जाने पर अब नहीं होंगी गिरफ्तार न ही होंगी आरोपी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    जिला दण्डाधिकारी ने चंदन गोड़ को एक वर्ष की अवधि के लिए किया जिला बदर

    June 19, 2026

    राशिफल 19 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 19, 2026

    सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुआ प्रेम प्रसंग, फिर 6 महीने से लिव-इन में रह रही थी लड़की, उसके बाद जो हुआ ….

    June 19, 2026

    पारदर्शिता के साथ कोरबा प्रेस क्लब की नवीन कार्यकारिणी का कार्य प्रारंभ, लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

    June 18, 2026

    AI के दौर में किताबों की अहमियत: बिलासपुर की बेटी माही संतवानी की पुस्तक का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया विमोचन

    June 18, 2026

    नन्ही कथक नृत्यांगना नेहल साहू ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम, तरंग 2026 में हासिल किया द्वितीय स्थान

    June 18, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,640 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,070 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026915 Views
    Don't Miss

    जिला दण्डाधिकारी ने चंदन गोड़ को एक वर्ष की अवधि के लिए किया जिला बदर

    June 19, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: जिला दण्डाधिकारी कोरबा श्री कुणाल दुदावत द्वारा 18 जून 2026 को आदेश…

    राशिफल 19 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 19, 2026

    सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुआ प्रेम प्रसंग, फिर 6 महीने से लिव-इन में रह रही थी लड़की, उसके बाद जो हुआ ….

    June 19, 2026

    पारदर्शिता के साथ कोरबा प्रेस क्लब की नवीन कार्यकारिणी का कार्य प्रारंभ, लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

    June 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.