Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    अवैध शराब के कारोबार से जुड़ी युवती रंगे हाथ गिरफ्तार, आबकारी टीम को पहले चकमा देकर हुई थी फरार, ​इसी युवती की झूठी शिकायत पर कटघोरा थाने के दो आरक्षकों पर गिरी थी गाज

    September 25, 2026

    New Delhi: ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा ही नहीं….कॉकरोच जनता पार्टी की ये हैं 3 प्रमुख मांगें, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम

    September 24, 2026

    संत नहीं, चतुर युगीन रणनीतिकार….सामाजिक समानता की वेदी से स्वराज के महासमर तक…..

    September 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 25
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»चलती ट्रेन में किन्नरों की गुंडागर्दी, एक युवक की पीट-पीटकर हत्या, मंत्री का रिश्तेदार निकला मृतक
    Featured

    चलती ट्रेन में किन्नरों की गुंडागर्दी, एक युवक की पीट-पीटकर हत्या, मंत्री का रिश्तेदार निकला मृतक

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n65681884917425338176129ce35f2c71dc673839e115ee65143aa959c4bce6d1f0b60a9bcc2684f33c78f9
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मध्यप्रदेश
    विदिशा/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। किन्नर समाज के लोगों ने ट्रेन में एक युवक को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    मृतक की पहचान आदर्श विश्वकर्मा के रूप में हुई है, जो विदिशा जिले के गंजबासौदा का निवासी था। वह प्रतिदिन गंजबासौदा से भोपाल नौकरी के लिए ट्रेन से आता-जाता था।

    15 मार्च को हुई थी घटना

    जानकारी के अनुसार, यह घटना 15 मार्च की है। मृतक आदर्श रात के समय गोंडवाना एक्सप्रेस से गंजबासौदा लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में सांची के आसपास किन्नर समाज के लोगों ने उससे पैसे मांगे और पैसे ना देने पर विवाद इतना बढ़ गया कि किन्नरों ने आदर्श के साथ बुरी तरह से मारपीट की। 8-10 किन्नरों ने चलती ट्रेन में आदर्श को इतनी बेरहमी से पीटा की उसकी मौत हो गई। उसका शव गंजबासौदा रेलवे ट्रैक के पास मिला है।

    किन्नरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

    इस घटना का जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें किन्नर आदर्श को ट्रेन की बोगी में बेरहमी से पीटते दिख रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि आदर्श पर किन्नर लात-घूंसे बरसा रहे हैं और उसके ऊपर कूद रहे हैं। इस दौरान ट्रेन में मौजूद सभी लोग मूकदर्शनक बने रहे, किसी ने भी आदर्श को बचाने और किन्नरों को रोकने की कोशिश नहीं की। वहीं, विश्वकर्मा समाज ने आदर्श की हत्या पर आक्रोश जताते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और ट्रेन में किन्नरों के बख्शीश मांगने पर रोक लगाने की मांग की है।

    यह भी पढ़ें :  कोरबा में “सेवा संकल्प” पर महामंथन, अरुण साव बोले—जन-जन तक पहुंचाएं सेवा का संदेश

    मंत्री का रिश्तेदार निकला मृतक

    इस संबंध में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री (दर्जा प्राप्त) और विश्वकर्मा कल्याण बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम नारायण विश्वकर्मा का कहना है कि आदर्श उनका रिश्तेदार था और इस घटना को लेकर समाज के लोगों में काफी रोष है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मंत्री ने कहा कि आदर्श विश्वकर्मा प्रतिदिन गंजबासौदा से भोपाल अप-डाउन करता था। किन्नरों ने ट्रेन में उसके साथ मारपीट कर उसे बेरहमी से मार डाला। हम प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं।

    क्या कहा पुलिस ने?

    वहीं, इस मामले में पुलिस अधिकारी योगेंद्र सिंह परमार का कहना है कि हमें एक डेड बॉडी मिली थी, जिसके संबंध में हमने मर्ग कायम कर (किसी घटना या दुर्घटना में हुई मौत का पंचनामा बनाते समय घटना की पुष्टि करना) मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि एसपी ने भी हमें यही निर्देश दिए हैं। जैसे ही रिपोर्ट आएगी हम उचित कार्रवाई करेंगे।

    ट्रेनों में किन्नरों का आतंक

    भारतीय रेल में सफर के दौरान ट्रेनों में किन्नरों से अमूमन सभी यात्रियों का सामना होता है। मगर, पिछले कुछ समय से ट्रेनों में किन्नरों द्वारा यात्रियों को परेशान करने की घटना लगातार बढ़ी है। किन्नर जबरन यात्रियों से पैसा वसूलते हैं। पैसे ना देने पर वे अश्लीलता पर उतर आते हैं । किन्नर इस बात की भी परवाह नहीं करते कि सामने वाला व्यक्ति अपने परिवार के साथ यात्रा कर रहा है । उनके खौफ से यात्री उन्हें पैसे देने को मजबूर हो जाते हैं ।

    यह भी पढ़ें :  Korba: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारीज द्वारा 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम आयोजित

    किन्नरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई 

    रेलवे में सफर के दौरान किन्नरों द्वारा जबरिया पैसा मांगने को लेकर यात्री की शिकायत पर रेल अधिनियम की धारा 144 बी के तहत अपराध दर्ज किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में 30 नक्सली मारे गए : बीजापुर में 26 दुर्दांतों को मारकर सकुशल लौट रहे जवानों का हीरो की तरह स्वागत, देखें वीडियो…

    यह भी पढ़ें: लोन देने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाली आरोपिया को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

    यह भी पढ़ें: दिल्ली के छावला में नहर में युवती का शव मिलने से हड़कंप, हत्या कर नहर में फेंकने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    अवैध शराब के कारोबार से जुड़ी युवती रंगे हाथ गिरफ्तार, आबकारी टीम को पहले चकमा देकर हुई थी फरार, ​इसी युवती की झूठी शिकायत पर कटघोरा थाने के दो आरक्षकों पर गिरी थी गाज

    September 25, 2026

    New Delhi: ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा ही नहीं….कॉकरोच जनता पार्टी की ये हैं 3 प्रमुख मांगें, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम

    September 24, 2026

    संत नहीं, चतुर युगीन रणनीतिकार….सामाजिक समानता की वेदी से स्वराज के महासमर तक…..

    September 24, 2026

    राशिफल 24 सितंबर 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 24, 2026

    Korba: निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई, 05 वाहनों सहित विशाल साउंड सिस्टम जब्त

    September 24, 2026

    सोशल साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘ओये चिल मार’ 25 सितंबर को होगी रिलीज ….!

    September 24, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,957 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,522 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,391 Views
    Don't Miss

    अवैध शराब के कारोबार से जुड़ी युवती रंगे हाथ गिरफ्तार, आबकारी टीम को पहले चकमा देकर हुई थी फरार, ​इसी युवती की झूठी शिकायत पर कटघोरा थाने के दो आरक्षकों पर गिरी थी गाज

    September 25, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा-कटघोरा/स्वराज टुडे: जिले में अवैध मदिरा कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

    New Delhi: ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा ही नहीं….कॉकरोच जनता पार्टी की ये हैं 3 प्रमुख मांगें, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम

    September 24, 2026

    संत नहीं, चतुर युगीन रणनीतिकार….सामाजिक समानता की वेदी से स्वराज के महासमर तक…..

    September 24, 2026

    राशिफल 24 सितंबर 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.