Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Raipur: विश्व नदी दिवस पर शासकीय महाविद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

    September 30, 2026

    छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ : सामाजिक एकता, संगठनात्मक मजबूती और समाज के भविष्य की दिशा पर वार्षिक आमसभा में हुआ व्यापक विचार-मंथन

    September 29, 2026

    New Delhi: मैदान पर नहीं उतरना था तो क्यों गए जापान, एशियन गेम्स में मेडल नहीं मौज लेने गए 2 भारतीय एथलीट

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 30
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»MBBS : एमबीबीएस करने के लिए बांग्लादेश क्यों जाते हैं भारतीय छात्र, डॉक्टरी की पढ़ाई के लिए क्यों है पसंदीदा जगह
    Featured

    MBBS : एमबीबीएस करने के लिए बांग्लादेश क्यों जाते हैं भारतीय छात्र, डॉक्टरी की पढ़ाई के लिए क्यों है पसंदीदा जगह

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 10, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: बांग्लादेश में हिंसा और राजनीतिक उथल-पुथल के बीच पिछले कुछ हफ्तों में (1 अगस्त तक) 7,200 से अधिक भारतीय छात्र भारत लौटे हैं। बांग्लादेश में लगभग 19,000 भारतीय नागरिक रह रहे हैं, जिनमें 9,000 से अधिक भारतीय छात्र हैं।

    9000 में बहुत से छात्र वहां से एमबीबीएस कर रहे हैं। लेकिन आखिर क्यों हर साल भारतीय छात्र डॉक्टरी की पढ़ाई के लिए इस पड़ोसी मुल्क का रुख करते हैं। भारत में हर साल करीब 25 लाख स्टूडेंट्स मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट देते हैं जिसमें से करीब 13 लाख पास हो पाते हैं। लेकिन नीट क्वालिफाई करने वाले इन 13 लाख स्टूडेंट्स के लिए देश में एमबीबीएस की सिर्फ 1.10 लाख सीटें ही हैं। यह स्थिति हर साल देखने को मिलती है। नीट पास विद्यार्थियों में से अच्छी रैंक पाने वालों को ही सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सस्ती एमबीबीएस की सीट मिल पाएगी। देश में एमबीबीएस की बेहद कम सीटें और प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की भारी भरकम फीस के चलते डॉक्टर बनने का ख्वाब संजोए हजारों स्टूडेंट्स विदेश से एमबीबीएस करने का ऑप्शन चुनते हैं।

    बहुत से तो ऐसे होते हैं जिन्हें देश में ही प्राइवेट मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस सीट मिल रही होती है लेकिन उसकी भारी भरकम फीस के चलते उन्हें बांग्लादेश, यूक्रेन, रूस जैसे देशों का रुख करना पड़ता है। ये ऐसे देश हैं जहां एमबीबीएस का खर्च भारत के प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों से काफी सस्ता पड़ता है।

    भारत की तुलना में इन देशों में कम नीट मार्क्स से दाखिला लेना संभव है। हालांकि विदेश से एमबीबीएस करने के लिए नीट पास करना अनिवार्य होता है। नेशनल मेडिकल कमिशन (एनएमसी) से पात्रता प्रमाण पत्र भी प्राप्त करना होता है। अगर विद्यार्थी ऐसा नहीं करता है तो वह एफएमजीई परीक्षा नहीं दे सकेगा। विदेश से एमबीबीएस करके आए विद्यार्थियों को भारत में डॉक्टरी का लाइसेंस लेने के लिए एफएमजीई परीक्षा देनी होती है।

    यह भी पढ़ें :  Unnao: पिता की पेड़ से गिरकर मौत, शव घर पहुंचा तो सदमे में 4 साल की बेटी ने भी तोड़ा दम, रो पड़ा पूरा गांव

    एमबीबीएस के लिए बांग्लादेश क्यों है पसंदीदा जगह
    बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार देश में मेडिकल कॉलेज की लगभग 25 फीसदी सीटें अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए आरक्षित हैं। यह प्रावधान भारतीय छात्रों को पर्याप्त अवसर देता है। इसके अलावा बांग्लादेश में मेडिकल एजुकेशन भारत की तुलना में काफी सस्ती है। किफायती मेडिकल एजुकेशन पर लीवरेज.बिज के संस्थापक और सीईओ अक्षय चतुर्वेदी ने कहा, ‘भारत के छात्र मुख्य रूप से मेडिकल की पढ़ाई के लिए बांग्लादेश जाते हैं क्योंकि वहां पढ़ना भारत के निजी कॉलेजों की तुलना में काफी सस्ता है और अधिकांश संस्थान डब्ल्यूएचओ और एमसीआई से मान्यता प्राप्त हैं।”

    डॉक्टर बनने का खर्च : भारत बनाम बांग्लादेश

    भारत में सरकारी मेडिकल कॉलेज आमतौर पर 5,000 रुपये से लेकर 1.5 लाख रुपये प्रति वर्ष तक की मामूली फीस लेते हैं। जबकि प्राइवेट मेडिकल कॉलेज अपनी प्रतिष्ठा और सुविधाओं के आधार पर 12 लाख रुपये से 25 लाख रुपये प्रति वर्ष के बीच फीस वसूलते हैं। इसके उलट बांग्लादेश में एमबीबीएस करने की कुल लागत लगभग 25 लाख रुपये है। सस्ती मेडिकल शिक्षा के चलते डॉक्टर बनना चाह रहे छात्रों के लिए यह आकर्षक विकल्प रहा है।

    भारत में 600 से अधिक मेडिकल कॉलेज

    भारत में 600 से अधिक मेडिकल कॉलेज एमबीबीएस करवाते हैं फिर भी प्रतिस्पर्धा कड़ी बनी हुई है। 2024 में, 23 लाख से अधिक छात्र नीट यूजी परीक्षा के लिए उपस्थित हुए, जिनमें से अधिकांश 50 हजार के आसपास सरकारी मेडिकल कॉलेज सीटों पर नजर गड़ाए हुए हैं। सरकारी संस्थान, जो अपनी रियायती फीस के लिए जाने जाते हैं, में 386 कॉलेजों में केवल 55,095 सीटें हैं, जिससे प्रत्येक सीट के लिए लगभग 42 छात्र दावेदारी ठोकते हैं। 320 निजी मेडिकल कॉलेज में 53,625 सीटें हैं, लेकिन उनकी आसमान छूती फीस उन्हें कई योग्य व पात्र छात्रों की पहुंच से दूर कर देती है।

    यह भी पढ़ें :  चेक बाउंस मामले में अपील खारिज, 6 माह की सश्रम कारावास की सजा बरकरार, तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार नन्दे के न्यायालय का महत्वपूर्ण फैसला

    इन देशों में भी है मेडिकल एजुकेशन सस्ता

    रूस, किर्गिस्तान और फिलीपींस जैसे देश भी मेडिकल एजुकेशन के लिए किफायती विकल्प प्रदान करते हैं। 15वें वित्त आयोग ने विदेश में चिकित्सा की पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्रों की संख्या में वृद्धि की सूचना दी है, जो 2015 में 3,438 से बढ़कर 2019 में 12,321 हो गई है। भारत का राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग बांग्लादेश में सात विश्वविद्यालयों को मान्यता देता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन भी उनके गुणवत्ता मानकों के लिए उन्हें मान्यता देता है।

    यह भी पढ़ें: पत्रकार पर जानलेवा हमले के मामले में FIR दर्ज होने के बावजूद आरोपियों की अब तक नहीं हुई गिरफ्तारी, पत्रकारों में आक्रोश…

    यह भी पढ़ें: दिल्ली में IAS कोचिंग सेंटरों की कितनी है फीस, सिविल सेवा अभ्यर्थियों के लिए आखिर कितना पड़ेगा वार्षिक खर्च, देखें पूरी सूची

    यह भी पढ़ें: इंडियन ऑयल में नौकरी पाने का शानदार मौका, आवेदन की अंतिम तिथि 21 अगस्त

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Raipur: विश्व नदी दिवस पर शासकीय महाविद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

    September 30, 2026

    छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ : सामाजिक एकता, संगठनात्मक मजबूती और समाज के भविष्य की दिशा पर वार्षिक आमसभा में हुआ व्यापक विचार-मंथन

    September 29, 2026

    New Delhi: मैदान पर नहीं उतरना था तो क्यों गए जापान, एशियन गेम्स में मेडल नहीं मौज लेने गए 2 भारतीय एथलीट

    September 29, 2026

    ठाणे में हाई प्रोफाइल देह व्यापार का पर्दाफाश, रैकेट की सरगना एक फ़िल्म अभिनेत्री गिरफ्तार

    September 29, 2026

    Raipur: लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपी दिलकश अली के विरूद्ध जिला बदर कार्यवाही, 03 माह के लिए 06 जिलों से किया गया जिला बदर

    September 29, 2026

    Korba: बालको में सुरक्षा संस्कृति को मिला नया बल, पांच वर्षों में 27,000 से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रशिक्षण

    September 28, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,968 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,529 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,397 Views
    Don't Miss

    Raipur: विश्व नदी दिवस पर शासकीय महाविद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

    September 30, 2026

    रायपुर/स्वराज टुडे:विश्व नदी दिवस पर शासकीय महाविद्यालय रायपुर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।…

    छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ : सामाजिक एकता, संगठनात्मक मजबूती और समाज के भविष्य की दिशा पर वार्षिक आमसभा में हुआ व्यापक विचार-मंथन

    September 29, 2026

    New Delhi: मैदान पर नहीं उतरना था तो क्यों गए जापान, एशियन गेम्स में मेडल नहीं मौज लेने गए 2 भारतीय एथलीट

    September 29, 2026

    ठाणे में हाई प्रोफाइल देह व्यापार का पर्दाफाश, रैकेट की सरगना एक फ़िल्म अभिनेत्री गिरफ्तार

    September 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.