Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    New Delhi: मैदान पर नहीं उतरना था तो क्यों गए जापान, एशियन गेम्स में मेडल नहीं मौज लेने गए 2 भारतीय एथलीट

    September 29, 2026

    ठाणे में हाई प्रोफाइल देह व्यापार का पर्दाफाश, रैकेट की सरगना एक फ़िल्म अभिनेत्री गिरफ्तार

    September 29, 2026

    Raipur: लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपी दिलकश अली के विरूद्ध जिला बदर कार्यवाही, 03 माह के लिए 06 जिलों से किया गया जिला बदर

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 29
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»दिल्ली में IAS कोचिंग सेंटरों की कितनी है फीस, सिविल सेवा अभ्यर्थियों के लिए आखिर कितना पड़ेगा वार्षिक खर्च, देखें पूरी सूची
    Featured

    दिल्ली में IAS कोचिंग सेंटरों की कितनी है फीस, सिविल सेवा अभ्यर्थियों के लिए आखिर कितना पड़ेगा वार्षिक खर्च, देखें पूरी सूची

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 9, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: देश की राजधानी में एक कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में बनी लाइब्रेरी में अचानक आये जलसैलाब में तीन छात्रों की मौत के बाद दिल्ली के आईएएस कोचिंग संस्थान चर्चा में हैं। देश भर से जो सबसे बड़ा सवाल उठ रहा है वो यह कि यहां आने वाले छात्रों पर किस प्रकार का मानसिक दवाब है। यह बात तो तय है कि यह मानसिक दबाव केवल पढ़ाई की वजह से नहीं हो सकता, या फिर केवल कोचिंग में आपकी परफॉर्मेंस की वजह से नहीं हो सकता। इस दबाव के तमाम कारण हो सकते हैं और उनमें भी सबसे बड़ा कारण है पैसे का दबाव।

    यह सब जानते हैं कि देश के छोटे-बड़े शहरों से घर से बड़ी रकम लेकर छात्र इस उम्मीद से दिल्ली आते हैं कि वो आगे चलकर आईएएस-पीसीसीएस बनेंगे और अपने साथ साथ देश को आगे बढ़ायेंगे। लेकिन एक प्रतिशत से कम छात्रों का सपना ही पूरा हो पाता है। आर्थिक दबाव की बात चली है तो आइये आपको बताते हैं कि दिल्ली में यूपीएससी परीक्षा की तैयारी में कितना खर्च आता है।

    दिल्ली में IAS की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए कई प्रतिष्ठित कोचिंग सेंटर मौजूद हैं। इन कोचिंग सेंटरों की फीस विभिन्न कारकों पर निर्भर करती है, जैसे कि कोर्स की अवधि, अध्ययन सामग्री, और शिक्षकों की गुणवत्ता।

    दिल्ली के कुछ प्रमुख कोचिंग सेंटरों की फीस का विवरण इस प्रकार है:

    ● विज़न आईएएस : 1.5 से 1.6 लाख रुपये प्रति वर्ष ● एएलएस आईएएस : 1.5 से 2 लाख रुपये प्रति वर्ष ● दृष्टि आईएएस : 1.5 से 1.8 लाख रुपये प्रति वर्ष  ● वाजीराव एंड एंड रेड्डी आईएएस इंस्टिट्यूट : 1.5 से 2.5 लाख रुपये प्रति वर्ष
    ●वाजीराव एंड रवि : 1.5 से 1.7 लाख रुपये प्रति वर्ष

    यह भी पढ़ें :  Korba: बालको में सुरक्षा संस्कृति को मिला नया बल, पांच वर्षों में 27,000 से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रशिक्षण

    सिविल सेवा अभ्यर्थियों के वार्षिक खर्च IAS की तैयारी के लिए केवल कोचिंग फीस ही नहीं, बल्कि अन्य कई खर्चे भी होते हैं। दिल्ली में रहकर तैयारी करने के दौरान एक अभ्यर्थी को निम्नलिखित खर्चों का सामना करना पड़ता है:

    ● रहने का खर्च: दिल्ली में रहने का खर्च 8,000 से 20,000 रुपये प्रति माह हो सकता है, जो स्थान और सुविधाओं पर निर्भर करता है।
    ● खाने का खर्च: खाने-पीने का मासिक खर्च लगभग 5,000 से 10,000 रुपये हो सकता है।
    ● अध्ययन सामग्री: पुस्तकें, नोट्स, और ऑनलाइन सामग्री के लिए लगभग 10,000 से 20,000 रुपये प्रति वर्ष का खर्च हो सकता है।
    ● मॉक टेस्ट: प्रारंभिक परीक्षा मॉक टेस्ट : 5,000 से 10,000 रुपये प्रति वर्ष
    ● मुख्य परीक्षा मॉक टेस्ट : 10,000 से 15,000 रुपये प्रति वर्ष
    ● व्यक्तिगत मेंटरशिप : 20,000 से 30,000 रुपये प्रति वर्ष
    ● नोट्स और अध्ययन सामग्री : 10,000 से 20,000 रुपये प्रति वर्ष
    ● परीक्षा शुल्क : UPSC परीक्षा की फीस लगभग 100 से 200 रुपये होती है, लेकिन मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार की तैयारी के लिए अतिरिक्त खर्च भी होते हैं
    ● वैकिल्पक विषय की कोचिंग : 50,000 से 60,000 रुपए प्रति वर्ष
    ● अन्य खर्चे: परिवहन, इंटरनेट, और अन्य व्यक्तिगत खर्चों को मिलाकर लगभग 5,000 से 10,000 रुपये प्रति माह हो सकते हैं ।

    अभ्यर्थियों पर दबाव

    IAS की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को विभिन्न प्रकार के दबाव का सामना करना पड़ता है:

    ● पढ़ाई का दबाव: UPSC की परीक्षा बेहद प्रतिस्पर्धी होती है। अभ्यर्थियों को व्यापक और गहन अध्ययन करने की आवश्यकता होती है, जो मानसिक तनाव का कारण बनता है।
    ● समय प्रबंधन: परीक्षा की तैयारी के दौरान समय का सही प्रबंधन करना अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। कोचिंग क्लासेस, स्व-अध्ययन, और अभ्यास परीक्षाओं के बीच संतुलन बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। ● आर्थिक दबाव: उच्च कोचिंग फीस और दिल्ली में रहने के खर्च के कारण कई अभ्यर्थियों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
    ● पारिवारिक और सामाजिक दबाव: तमाम अभ्यर्थी ऐसे हैं जिनको परिवार और समाज की अपेक्षाओं के कारण दबाव सहना पड़ता है। असफलता की स्थिति में लोगों के तानों और आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है।
    ● मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य: लगातार अध्ययन और तनाव के कारण मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। नींद की कमी, चिंता, और अवसाद जैसी समस्याएँ आम होती हैं।

    यह भी पढ़ें :  Raipur: बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय

    दिल्ली में रहकर कोचिंग करने का कुल अनुमानित खर्च

    कुल मिलाकर दिल्ली में IAS की तैयारी करना आर्थिक, मानसिक, और शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण हो सकता है। कोचिंग फीस, रहने-खाने का खर्च, और अध्ययन सामग्री के खर्च को मिलाकर एक अभ्यर्थी को प्रतिवर्ष 4 से 6 लाख रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं। इस दौरान उन्हें विभिन्न प्रकार के दबावों का सामना भी करना पड़ता है, जिसके लिए धैर्य, समर्पण, और सही मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है।

    यह भी पढ़ें: इंडियन ऑयल में नौकरी पाने का शानदार मौका, आवेदन की अंतिम तिथि 21 अगस्त

    यह भी पढ़ें: रायपुर पुलिस ने मुंबई में मारा छापा, महादेव एप से सट्टा खिलाने वाले 5 सटोरिये गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: थूक से मसाज करने वाले नाई के सैलून पर चला बुलडोजर, पढ़िए पूरी खबर

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    New Delhi: मैदान पर नहीं उतरना था तो क्यों गए जापान, एशियन गेम्स में मेडल नहीं मौज लेने गए 2 भारतीय एथलीट

    September 29, 2026

    ठाणे में हाई प्रोफाइल देह व्यापार का पर्दाफाश, रैकेट की सरगना एक फ़िल्म अभिनेत्री गिरफ्तार

    September 29, 2026

    Raipur: लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपी दिलकश अली के विरूद्ध जिला बदर कार्यवाही, 03 माह के लिए 06 जिलों से किया गया जिला बदर

    September 29, 2026

    Korba: बालको में सुरक्षा संस्कृति को मिला नया बल, पांच वर्षों में 27,000 से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रशिक्षण

    September 28, 2026

    चेक बाउंस मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कुमुदनी गर्ग ने आरोपी को 6 माह के सश्रम कारावास से किया दंडित….₹1,30,000 प्रतिकर/अर्थदंड देने का भी आदेश

    September 28, 2026

    Indore: बिल्डर ने अपने ऑफिस में लगाई फांसी, कई कॉलोनियों में किया था निवेश, जाँच में जुटी पुलिस

    September 28, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,967 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,527 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,397 Views
    Don't Miss

    New Delhi: मैदान पर नहीं उतरना था तो क्यों गए जापान, एशियन गेम्स में मेडल नहीं मौज लेने गए 2 भारतीय एथलीट

    September 29, 2026

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे:  बड़ी पुरानी कहावत है कि हारने वालों का अपना रुतबा होता है…

    ठाणे में हाई प्रोफाइल देह व्यापार का पर्दाफाश, रैकेट की सरगना एक फ़िल्म अभिनेत्री गिरफ्तार

    September 29, 2026

    Raipur: लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपी दिलकश अली के विरूद्ध जिला बदर कार्यवाही, 03 माह के लिए 06 जिलों से किया गया जिला बदर

    September 29, 2026

    Korba: बालको में सुरक्षा संस्कृति को मिला नया बल, पांच वर्षों में 27,000 से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रशिक्षण

    September 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.