Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Raipur: विश्व नदी दिवस पर शासकीय महाविद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

    September 30, 2026

    छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ : सामाजिक एकता, संगठनात्मक मजबूती और समाज के भविष्य की दिशा पर वार्षिक आमसभा में हुआ व्यापक विचार-मंथन

    September 29, 2026

    New Delhi: मैदान पर नहीं उतरना था तो क्यों गए जापान, एशियन गेम्स में मेडल नहीं मौज लेने गए 2 भारतीय एथलीट

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 30
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»याद किये गए कोरबा के संघर्षशील पत्रकार रहे स्व. रमेश पासवान,वें कभी नाम और दाम के मुरीद नहीं रहे,युधिष्ठिर को मिला पत्रकारिता सम्मान
    Featured

    याद किये गए कोरबा के संघर्षशील पत्रकार रहे स्व. रमेश पासवान,वें कभी नाम और दाम के मुरीद नहीं रहे,युधिष्ठिर को मिला पत्रकारिता सम्मान

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 25, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: दैनिक लोकसदन के संपादक व प्रतिशील लेखक संघ के अध्यक्ष सुरेश रोहरा एवं मार्गदर्शक वरिष्ठ पत्रकार सनंददास दीवान के द्वारा कोरबा के पत्रकार जगत में संघर्षशीलता की मिसाल स्व. रमेश पासवान की स्मृति में विगत तीन वर्षों से जिले के एक पत्रकार को सम्मानित व पुरस्कृत करने का बीड़ा उठाया गया है। इस कड़ी में वर्ष 2024 का सम्मान युधिष्ठिर राजवाड़े को प्रदान किया गया है। इससे पूर्व प्रथम वर्ष यह सम्मान सुखसागर मन्नेवार, द्वितीय वर्ष सत्यनारायण पाल को दिया गया है।
    पं.मुकुटधर पाण्डेय साहित्य भवन में कार्यक्रम का आयोजन देश के महान व्यंग्यकार हरीशंकर परसाई की 101वीं जयंती और स्व. रमेश पासवान की पुण्यतिथि के संयोग अवसर पर हुआ।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार डॉ.विकाश जोशी, कार्यक्रम अध्यक्ष प्रगतिशील लेखक संघ के संरक्षक शिवशंकर अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि श्यामबिहारी बनाफर, वरिष्ठ पत्रकार किशोर शर्मा, सुरेश चंद्र रोहरा, सनन्द दास दीवान आदि के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन व माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया। कवियत्री वीणा मिस्त्री ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की।

    इसके पश्चात मंचीय कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष सुरेशचंद्र रोहरा, संघ के सचिव अरविंद पाण्डेय आदि के द्वारा किया गया। स्वागत उद्बोधन सुरेशचंद्र रोहरा ने दिया व सम्मान/अभिनंदन पत्र का वाचन अरविंद पाण्डेय ने किया। युधिष्ठिर राजवाड़े को सम्मान पत्र के साथ 10 हजार रुपए की सम्मान राशि भेंट कर शॉल व श्रीफल से सम्मानित किया गया।

    राष्ट्रीय पत्रकारों में गणना करना अतिश्योक्ति नहीं : रोहरा

    इस अवसर पर श्री रोहरा ने कहा कि स्व.रमेश पासवान की गणना राष्ट्रीय पत्रकारों में करना अतिश्योक्ति नहीं होगी। उन्होंने कोरबा की पत्रकारिता जगत में अपने काम के तौर तरीकों से अलग पहचान स्थापित की। वे कभी नाम और दाम के मुरीद नहीं हुए। निरपेक्ष भाव से पत्रकारिता करते हुए आदर्श स्थापित किया है। उनकी स्मृति को सहेज कर रखने के लिए प्रतिवर्ष यह सम्मान जिले के एक कर्मठ पत्रकार को दिया जाता है। स्व. रमेश पासवान भी एक ऐसे पत्रकार थे, जिन्होंने समाचार के प्रति कभी समझौता नहीं किया, भले ही स्व.श्री पासवान को अपना पूरा जीवन सादगी में ही काटना पड़ा। धनलोलुपता स्व.पासवान को कभी घेर नहीं पायी। निर्भीक और व्यवहारकुशलता के धनी स्व. रमेश पासवान को मरणोपरांत अजर-अमर करने का बीड़ा उठाया सुरेश रोहरा ने और सनंददास दीवान के मार्गदर्शन में तीन साल पहले रमेश पासवान पत्रकारिता सम्मान का शुभारंभ किया और हर साल एक संघर्षशील पत्रकार को यह सम्मान उनके द्वारा दिया जाता है।

    यह भी पढ़ें :  Korba :गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, कोलाहल अधिनियम के तहत 18 प्रकरण दर्ज

    पासवान सरल व्यक्ति व निर्भीक पत्रकार थे : किशोर शर्मा

    वरिष्ठ पत्रकार किशोर शर्मा ने रमेश पासवान के सादगी भरे जीवन और लेखनी में उनकी निर्भीकता को उकेरा। किशोर शर्मा ने कहा कि रमेश पासवान मेरे सहयोगी थे और बिना साधन के एक अच्छे पत्रकार के रूप में अपने आपको स्थापित कर कोरबा जिले में अपनी खुद की पहचान बनायी। मूलत: बिहार निवासी होने के बावजूद भी उनकी वाणी में छत्तीसगढिय़ा संस्कृति कूट-कूटकर भरी हुई थी और वे भोजपुरी के साथ-साथ हिन्दी और छत्तीसगढ़ी भाषा में भी अपनी पकड़ मजबूत कर रखी थी। देशबंधु से पूर्व वे कुछ महीने तक वीर छत्तीसगढ़ में भी अपनी सेवा दी थी, लेकिन उनकी पत्रकारिता को देशबंधु में ही धार मिली। उन्होंने करीब तीन दशक तक पत्रकारिता में अपना लोहा मनवाया।

    संघर्षशील व्यक्ति ठान ले तो सफलता जरूर मिलती है: विकास जोशी

    डॉ.विकास जोशी ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज के निम्न, मध्यम, दबे-कुचले लोगों को ऊपर उठाने की सोच रखने वाला समाज का सबसे बड़ा आदमी होता है। बड़े लोगों को तो सब पूछते हैं, लेकिन जो संघर्ष कर अपने जीवन को और अपने कर्मक्षेत्र में प्रकाश फैलाते हैं, ऐसी प्रतिभाओं को आगे लाने का काम करने वाला सच्चा समाज हितैषी होता है। सुरेश रोहरा ने एक ऐसा ही अनुकरणीय काम किया है। उन्होंने कहा कि रमेश पासवान एक मध्यम वर्गीय श्रमजीवी पत्रकार थे, उनकी लेखनी में अंतिम व्यक्ति के लोगों की समस्याओं की कसक दिखती थी और उनके समाचार में उनके उत्थान को बयां करने वाले शब्द रहते थे। उनके समाचारों से दबे-कुचले लोगों की आवाज आती थी और इसकी पहुंच शासन प्रशासन तक होती थी।

    यह भी पढ़ें :  सोशल साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘ओये चिल मार’ 25 सितंबर को होगी रिलीज ....!

    बड़ों का अपमान भूल से भी मत करना-सनददास दीवान

    समारोह के मार्गदर्शक सनददास दीवान ने संचालन करते हुए कहा अपने वरिष्ठजनों का कभी अपमान मत करना और उनसे सिर्फ अच्छी बातों को सीख कर अपनी कर्मशीलता एवं कार्यक्षेत्र को आगे बढ़ाना। कभी-कभी मानवीय भूल हो जाती है, यह बड़ी बात नहीं है, लेकिन अपनी गलती को स्वीकार करना बड़ी बात है। इस बड़ी बात को जो समझ लिया, उसकी सफलता निश्चित है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहित्य व पत्रकारिता से जुड़े लोगों की उपस्थिति रही।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Raipur: विश्व नदी दिवस पर शासकीय महाविद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

    September 30, 2026

    छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ : सामाजिक एकता, संगठनात्मक मजबूती और समाज के भविष्य की दिशा पर वार्षिक आमसभा में हुआ व्यापक विचार-मंथन

    September 29, 2026

    New Delhi: मैदान पर नहीं उतरना था तो क्यों गए जापान, एशियन गेम्स में मेडल नहीं मौज लेने गए 2 भारतीय एथलीट

    September 29, 2026

    ठाणे में हाई प्रोफाइल देह व्यापार का पर्दाफाश, रैकेट की सरगना एक फ़िल्म अभिनेत्री गिरफ्तार

    September 29, 2026

    Raipur: लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपी दिलकश अली के विरूद्ध जिला बदर कार्यवाही, 03 माह के लिए 06 जिलों से किया गया जिला बदर

    September 29, 2026

    Korba: बालको में सुरक्षा संस्कृति को मिला नया बल, पांच वर्षों में 27,000 से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रशिक्षण

    September 28, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,968 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,529 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,397 Views
    Don't Miss

    Raipur: विश्व नदी दिवस पर शासकीय महाविद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

    September 30, 2026

    रायपुर/स्वराज टुडे:विश्व नदी दिवस पर शासकीय महाविद्यालय रायपुर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।…

    छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ : सामाजिक एकता, संगठनात्मक मजबूती और समाज के भविष्य की दिशा पर वार्षिक आमसभा में हुआ व्यापक विचार-मंथन

    September 29, 2026

    New Delhi: मैदान पर नहीं उतरना था तो क्यों गए जापान, एशियन गेम्स में मेडल नहीं मौज लेने गए 2 भारतीय एथलीट

    September 29, 2026

    ठाणे में हाई प्रोफाइल देह व्यापार का पर्दाफाश, रैकेट की सरगना एक फ़िल्म अभिनेत्री गिरफ्तार

    September 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.