Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: जिला अधिवक्ता संघ चुनाव 2026-28 में निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग

    March 23, 2026

    राशिफल 23 मार्च 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    March 23, 2026

    एक्शन मोड में मुख्यमंत्री मोहन यादव, हटाए गए सीधी कलेक्टर और गुना एसपी

    March 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, March 23
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»कुसमुंडा खदान में अचानक पानी व मलवे का फूटा सैलाब, एक अधिकारी का मिला शव
    Featured

    कुसमुंडा खदान में अचानक पानी व मलवे का फूटा सैलाब, एक अधिकारी का मिला शव

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 28, 2024No Comments5 Mins Read0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: साऊथ इस्टर्न कोलफिल्ड इस्टर्न लिमिटेड एसईसीएल की कुसमुंडा कोयला खदान में वर्षा के दौरान पानी व मलवे के सैलाब की चपेट में आने से एक अंडर मैनेजर बह गया था । देर रात उनका शव बरामद कर लिया गया।

    एक माइनिंग सरदार करीब 300 मीटर दूर मलबे के बीच बेहोश अवस्था में मिला। वहीं चार अन्य कर्मचारियों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। सैलाब की तीव्रता का अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि लोहे का बना रेस्ट सेल्टर भी उखड़कर मलवे में दब गया।

    देश के दूसरे सबसे बड़े कुसमुंडा कोयला खदान में यह दर्दनाक हादसा शनिवार को दोपहर करीब तीन बजे हुआ। उस समय तेज वर्षा हो रही थी। जनरल शिफ्ट के अधिकारी व कर्मचारी ड्यूटी में थे। खदान के वीरान स्थल गोदवरी फेस में भारी वर्षा की वजह से जितेंद्र कुमार नागरकर शिफ्ट इंचार्ज व अंडर मैनेजर, धरमसिंह माइनिंग सरदार व चार अन्य कर्मचारी फंस गए। वर्षा से बचने खदान के अंदर लोहे के स्ट्रक्चर के रेस्ट सेल्टर में सभी शरण लिए हुए थे। बताया जा रहा है कि अचानक रेस्ट सेल्टर के पीछे ओवरबर्डन खदान के मिट्टी निकासी का टिला के ऊपर से पानी के साथ मलबे का सैलाब फूट पड़ा।

    रेस्ट सेल्टर में मौजूद छह में चार कर्मचारी किसी तरह भागकर अपनी जान बचा लिए पर नागरकर का गमबूट कीचड़ में फंस गया और वह भाग नहीं सके। देखेते ही देखते मलबे में दब गए। धरमसिंह भी सुरक्षित स्थल की ओर भागे पर वह भी कमर तक मलवा में दब गया। किसी तरह वह बाहर निकला तब तक उसकी हालत खराब हो चुकी थी। चूंकि इस स्थल पर कर्मचारियों का आना जाना कम होता है इस वहज से इस घटना की जानकारी तब हुई जब कुछ कर्मचारियों ने माइनिंग सरदार धरमसिंह को बेहोश अवस्था में देखा। इसके साथ ही खदान के अंदर खलबली मच गई। सबसे पहले धरमसिंह को गेवरा के विभागीय अस्पताल भेजा गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हे अपोलो अस्पताल बिलासपुर इलाज के लिए भेज दिया गया। चिकित्सकों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है। इस घटना के बाद एसईसीएल के शीर्ष अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए हैं।

    यह भी पढ़ें :  कला और करुणा का ऐतिहासिक संगम: “मैं अनिकेत हूँ” नाटक ने कोरबा में रचा नया कीर्तिमान

    घटना स्थल पर अंधेरा, आज शुरू होगी रेस्क्यू

    शाम को राज्य आपदा प्रबंधन एसडीआरएफ व एसइसीएल की विभागीय रेस्क्यू टीम ने मोर्चा संभाला और मलवे में दबे अधिकारी नागर को निकालने की कोशिश शुरू की गई। कुछ ही देर में घटना स्थल पर अंधेरा हो गया। फ्लर्टलाइट मोबाइल वाहन मौके पर बुलाए गए पर पर्याप्त रोशनी नहीं होने की वजह से रेस्क्यू टीम को दिक्कत का सामना करना पड़ा। लेकिन देर रात जितेंद्र कुमार नगरकर का शोभाराम कर लिया गया ।

    उधर भारी वाहन से मलवा हटाए जाने का काम किया जाना है पर वहां तक वाहन की पहुंच नहीं होने की वजह से मार्ग तैयार किए जाने काम शुरू किया गया। बताया जा रहा कि रविवार की सुबह युद्ध स्तर पर मलवा हटाने का काम किया जाएगा।

    ओबी का निरीक्षण करने निकले थे नागरकर समेत छह कर्मी

    कुसमुंडा खदान के ओव्हर बर्डन का काम गोदावरी नामक निजी कंपनी को दिया गया है। वर्षा में ओव्हर बर्डन का काम का निरीक्षण करने जितेंद्र कुमार नागरकर समेत चार कर्मी गए थे, इस दौरान यह घटना हुई।बाहर निकले अफसरों से सूचना मिलने पर एसईसीएल के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए। प्रशासन व पुलिस के अफसरों को भी जानकारी दी गई। जानकारी मिलने के बाद कुसमुंडा थाना की पुलिस व पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ की टीम भी बिलासपुर से पहुंच गई है।

    सभी एक दूसरे का हाथ थाम निकलने की कर रहे थे कोशिश

    मामले में दर्री सीएसपी रविंद्र मीणा ने बताया कि चारों कर्मी खदान में काम का निरीक्षण करने गए थे। इस दौरान तेज वर्षा शुरू हो गई और पानी का तेज बहाव आने लगा। चारों अधिकारी एक दूसरे का हाथ थाम कर बाहर निकलने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान एक अधिकारी जितेंद्र नागरकर का हाथ छूट गया और वे पानी में बह गए।

    यह भी पढ़ें :  एक्शन मोड में मुख्यमंत्री मोहन यादव, हटाए गए सीधी कलेक्टर और गुना एसपी

    प्रबंधन की लापरवाही, 11 माह में गई पांच की जान

    खदान में होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए एसईसील गंभीर नहीं है। कोल इंडिया की ओर से कंपनी को हर साल सुरक्षा के लिए अच्छा खासा बजट देती है। इसके बाद भी लगातार दुर्घटनाएं हो रही। बीते छह साल में 80 से अधिक हादसे हुए और पचास लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। पिछले 11 माह के अंदर 15 गंभीर हादसे हुए हैं। दीपका खदान मे पारस यादव नाम ठेका मजदूर की मौत हो गई। कुर्जा ओपन कास्ट में 16 नवंबर को एमएस कंवर की हादसे मे जान चली गई। पांच जुलाई को रजगामार में राधेश्याम व दीपका खदान में ईपी फीटर लालदास की मौत हो गई। इसके पीछे प्रबंधन की उत्पादन की होड़ व सुरक्षा की अनदेखी का माना जा रहा।

    यह भी पढ़ें: क्या आपके घर बढ़ गयी है छिपकलियां ? छुटकारा पाने अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

    यह भी पढ़ें: शर्मसार हुई टीम इंडिया, इस दिग्गज पर लगा कई लड़कियों के साथ रेप का आरोप, मैच से पहले पुलिस ने किया गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: दिल्ली के तिहाड़ जेल में 125 कैदी पाए गए HIV पॉजिटिव, मचा हड़कंप

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: जिला अधिवक्ता संघ चुनाव 2026-28 में निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग

    March 23, 2026

    राशिफल 23 मार्च 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    March 23, 2026

    एक्शन मोड में मुख्यमंत्री मोहन यादव, हटाए गए सीधी कलेक्टर और गुना एसपी

    March 23, 2026

    Raipur: छत्तीसगढ़ की युवती से लखनऊ के होटल में दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर आरोपी ने 1.80 लाख रु भी हड़पे, पुलिस ने दर्ज किया मामला

    March 23, 2026

    कला और करुणा का ऐतिहासिक संगम: “मैं अनिकेत हूँ” नाटक ने कोरबा में रचा नया कीर्तिमान

    March 23, 2026

    Lucknow: मायावती का बड़ा दांव: MP, बिहार और छत्तीसगढ़ के लिए बनाया ‘सीक्रेट प्लान’

    March 22, 2026
    Top Posts

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026577 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026545 Views

    18 वर्षीय छात्रा की मासूमियत पर मत जाना, पढ़ाई छोड़ बर्बाद करती थी कॉलेज छात्रों की जिंदगी

    March 20, 2026472 Views
    Don't Miss

    Korba: जिला अधिवक्ता संघ चुनाव 2026-28 में निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग

    March 23, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: जिला अधिवक्ता संघ, कोरबा के वर्ष 2026-28 हेतु प्रस्तावित चुनाव को लेकर…

    राशिफल 23 मार्च 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    March 23, 2026

    एक्शन मोड में मुख्यमंत्री मोहन यादव, हटाए गए सीधी कलेक्टर और गुना एसपी

    March 23, 2026

    Raipur: छत्तीसगढ़ की युवती से लखनऊ के होटल में दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर आरोपी ने 1.80 लाख रु भी हड़पे, पुलिस ने दर्ज किया मामला

    March 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.