Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कोरबा वासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएँ

    September 4, 2026

    Korba: सर्व यादव समाज द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य शोभायात्रा एवं रैली का आयोजन, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ, बड़ी संख्या में सर्व यादव समाज के लोगों ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा

    September 4, 2026

    राशिफल 4 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 4
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»जघन्य अपराध की ओर महिलाओं के बढ़ते कदम…मानसिक विकृति या लाचारी ?
    Featured

    जघन्य अपराध की ओर महिलाओं के बढ़ते कदम…मानसिक विकृति या लाचारी ?

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 9, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20250409 WA0058
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: जिले की सामाजिक कार्यकर्ता एवं शिक्षाविद डॉ सुषमा पांडेय ने जघन्य अपराधों में महिलाओं की सहभागिता को लेकर चिंता जाहिर की है । उन्होंने कहा कि आज हम सोशल मीडिया के कारण जीवन के किसी भी क्षेत्र से अछूते नहीं हैं । क्या हमने कभी सोचा है कि एक जघन्य अपराध की खबर कैसे सामाजिक, पारिवारिक, आर्थिक एवं राजनीतिक जीवन को बर्बाद या भ्रष्ट कर सकता है । जितना सच सामने लाने की कोशिश करते हैं, मानव मन उतना ही विकृत होकर जघन्य अपराध की ओर प्रेरित होता है ।

    आप स्वयं महसूस किए होंगे कि कोई जघन्य वारदात की खबर जैसे ही अखबार, न्यूज चैनल अथवा सोशल मीडिया में आती है तो उसके बाद उसी तरह की कई खबरें सुनाई देने लगती है । मेरठ हत्याकांड के बाद अब इसी तरह की कई वारदातें सामने आने लगी है जिसमें महिलाएं बड़ी क्रूरता के साथ अपने पति को मौत के घाट उतार रही हैं। आखिर इसका कारण क्या है ये आज से ही सोचने की जरूरत है। आज यह समझने की नितांत आवश्यकता केवल समाज को नहीं अपितु प्रत्येक मानव मन को है चाहे वह अपराध महिलाओं या पुरुषों द्वारा किया गया हो।

    महाभारत में कहा गया था जिस झूठ से मानव का भला हो वह सौ बुरे सच से अच्छा है। आज देश में चारों तरफ चर्चा मेरठ हत्याकांड या कोलकाता जैसे हत्याकांड की हो रही है परंतु आज सोचने वाली बात ये है कि महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में पुरुषों की बराबरी कर रही है तो ये अपराध करने में अछूती क्यों रहती ?? क्या हमने समझने की कोशिश की है कि ममता और त्याग की मूर्ति कही जाने वाली स्त्री आज इतनी क्रूर क्यों होती जा रही है ?

    यह भी पढ़ें :  पुजारी की प्रेमिका से दिल लगाना पड़ा भारी; मंदिर में ही दो दोस्तों की हो गयी हत्या, आग की धूनी के नीचे गड़ा मिला दोनों का शव

    हत्या हो या मानव तस्करी, देह व्यापार हो या भ्रष्टाचार आज महिलाएं इन सभी घटनाओं में शामिल होती जा रही हैं । हम बड़ी आसानी से कह देते हैं कि औरतों को यह सब करना क्या अच्छा लगता है पर यहां आने तक का सफर कितना भयावह है क्या हमने सोचा है ? आज भी अगर नहीं सोचेंगे तो आने वाले वक्त में हमें इससे भी बुरी कीमत चुकानी पड़ेगी।

    महिलाओं द्वारा जघन्य अपराध के बहुत सारे परिपेक्ष्य हो सकते हैं जैसे पारिवारिक , सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक, भावनात्मक अथवा प्रतिशोधात्मक ऐसे कई कारक है जो महिला अपराधों की जननी है। लैंगिक भेदभाव जेंडर के आधार पर भावनात्मक और शारीरिक शोषण बरसों से होता रहा है । वस्तु के रूप में उपयोग किए जाने की प्रथा प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष उदाहरण है ।

    कहते हैं कि जब दर्द हद से ज्यादा बढ़ जाता है तो दर्द शुन्य हो जाता है। यह शुन्य होती संवेदनाएं किस ओर ले जा रही हैं यह चिंतनीय है । जघन्य अपराधों में महिलाओं की सहभागिता एक गंभीर सामाजिक समस्या है जिस पर समाजशास्त्रियों द्वारा शोध किए की आवश्यकता है जिससे इस समस्या की जड़ तक पहुंचा जा सके और उसे समाधान की दिशा में ले जाकर संतुलित समाज की स्थापना किया जा सके।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कोरबा वासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएँ

    September 4, 2026

    Korba: सर्व यादव समाज द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य शोभायात्रा एवं रैली का आयोजन, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ, बड़ी संख्या में सर्व यादव समाज के लोगों ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा

    September 4, 2026

    राशिफल 4 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 4, 2026

    गंगा समेत 10 नदियों में बाढ़ से बिहार में तबाही, नालंदा और पटना में तटबंध टूटे

    September 4, 2026

    Health care: सुबह उठते ही शरीर देता है कैंसर के ये 3 संकेत, जिन्हें लोग मामूली समझकर कर देते हैं नजरअंदाज​​​

    September 4, 2026

    Ayodhya: ‘सबको पहचान रहा, दोबारा आने नहीं दूंगा’…पहले ही दिन पत्रकारों पर भड़के राम मंदिर ट्रस्ट CEO जीतेंद्र

    September 4, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,910 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,505 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,369 Views
    Don't Miss

    Korba: पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कोरबा वासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएँ

    September 4, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कोरबा वासियों…

    Korba: सर्व यादव समाज द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य शोभायात्रा एवं रैली का आयोजन, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ, बड़ी संख्या में सर्व यादव समाज के लोगों ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा

    September 4, 2026

    राशिफल 4 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 4, 2026

    गंगा समेत 10 नदियों में बाढ़ से बिहार में तबाही, नालंदा और पटना में तटबंध टूटे

    September 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.