Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 19 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 19, 2026

    Mumbai: फायरिंग में बाल-बाल बचे अभिनेता टाइगर श्रॉफ, कार की कमान खुद संभाली और घायल ड्राइवर को पहुंचाया अस्पताल

    October 19, 2026

    New Delhi: जेल में ही रहेंगे CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका, जमानत पर सुनवाई टली

    October 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 19
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»अपनी प्रेमिका का एबॉर्शन करवाने झोलाछाप डॉक्टर के पास ले गया प्रेमी, लेकिन छात्रा की हो गयी मौत
    Featured

    अपनी प्रेमिका का एबॉर्शन करवाने झोलाछाप डॉक्टर के पास ले गया प्रेमी, लेकिन छात्रा की हो गयी मौत

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 9, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    बिलासपुर/स्वराज टुडे: बिलासपुर में एबार्शन के दौरान तबीयत बिगड़ने से कॉलेज छात्रा की मौत हो गई। दरअसल, छात्रा का प्रेमी उसे अपने एक रिश्तेदार झोलाछाप डॉक्टर के पास ले गया। गर्भपात के दौरान युवती की तबियत बिगड़ गई। इसके बाद घबराए डॉक्टर ने उसे सिम्स अस्पताल भेज दिया। वहां पर इलाज के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया। यह मामला जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र का है।

    बीएससी फाइनल ईयर की  छात्रा थी मृतका

    मिली जानकारी के अनुसार, 21 वर्षीय युवती बीएसपी फाइनल ईयर की छात्रा थी। उसकी दोस्ती कॉलेज में पढ़ने वाले दिलीप कश्यप से हुई। इसके बाद वे एक-दूसरे के नजदीक आ गए। इस दौरान युवती गर्भवती हो गई। जब उसने यह बात अपने प्रेमी को बताया तो उसने एबार्शन के लिए कहा। लोक लाज के डर से युवती भी इसके लिए तैयार हो गई।

    झोलाछाप ड़ॉक्टर के पास ले गया प्रेमी

    प्रेमी दिलीप कश्यप ने 6 अप्रैल को उसे अकलतरा बुलाया। उसने युवती से कहा कि, पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम ससहा में उसके चचेरे भाई-भाभी का एक क्लीनिक है। वहां पर उसकी बात हो गई है। युवती ने प्रेमी की बातों में आकर उसके भाई-भाभी से दवाइयां ले ली। दवाई लेते ही उसकी तबियत बिगड़ गई। घबरा कर झोलाछाप डॉक्टर और उसकी पत्नी ने उसे सिम्स भेज दिया।

    तबीयत बिगड़ने पर भी घंटों रोक रखा था

    गर्भपात की दवाई देने के बाद युवती की तबीयत बिगड़ने लगी। इसपर झोलाछाप डॉक्टर और उसकी पत्नी लगातार उसे दूसरी दवाईयां देने लगे। लेकिन इससे युवती की हालत सुधरने की जगह और बिगड़ने लगी। अलग-अलग दवाईयां देने के लिए उन्होंने युवती को घंटों अपने क्लीनिक में रोके रखा। अगर समय पर इलाज मिल जाता तो युवती की जान बच सकती थी।

    यह भी पढ़ें :  कोरबा के मां सर्वमंगला मंदिर परिसर में निकला नाग, नवरात्रि के दौरान दिखे कोबरा को देख श्रद्धालुओं में कौतूहल, वन विभाग और RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    परीक्षा देने जाने की बात कहकर घर से निकली थी युवती

    जब युवती की तबीयत बिगड़ने की बात उसके परिजनों तक पहुंची तो वे हैरान रह गए। जल्दबाजी में वे सिम्स अस्पताल पहुंचे। यहां पर उन्होंने बताया कि, बेटी परीक्षा देने की बात कहकर घर से निकली थी। जब देर शाम तक भी घर नहीं पहुंची तो परिजन उसे लगातार कॉल करते रहे। जब युवती की तबीयत बहुत ज्यादा बिगड़ी तब उन्हें इसकी जानकारी मिली।

    जांच के बाद होगी कार्रवाई

    इधर सिम्स चौकी प्रभारी गुलाब सोनवानी ने बताया कि, युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें: यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी..! अब घर बैठे मिलेगा ट्रेन टिकट, रेलवे ने लॉन्च किया ये शानदार एप्प

    यह भी पढ़ें: लव ट्राइएंगल: प्रेमिका ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी दोस्त की हत्या, युवती गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: 2 लाख लगाकर शुरू करें कड़कनाथ चिकन का बिज़नेस, होगी 30 लाख की कमाई

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 19 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 19, 2026

    Mumbai: फायरिंग में बाल-बाल बचे अभिनेता टाइगर श्रॉफ, कार की कमान खुद संभाली और घायल ड्राइवर को पहुंचाया अस्पताल

    October 19, 2026

    New Delhi: जेल में ही रहेंगे CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका, जमानत पर सुनवाई टली

    October 19, 2026

    पुरानी बस्ती साहू समाज की महिलाओं द्वारा वर्ष 2020 से निरंतर की जा रही है माँ दुर्गा की आराधना

    October 19, 2026

    शारदीय नवरात्रि पर विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुँच जयसिंह अग्रवाल ने नवाया शीश, माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना

    October 18, 2026

    New Delhi :अब प्राइवेट टीचर भी बनेंगे जनगणना कर्मचारी; आवेदन, सैलरी, काम और कानूनी अधिकार…. जानिए नए नियम

    October 18, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,024 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,548 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,414 Views
    Don't Miss

    राशिफल 19 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 19, 2026

    आज का राशिफल : 19 अक्टूबर 2026 को अष्टमी तिथि सुबह 10:52 बजे तक है।…

    Mumbai: फायरिंग में बाल-बाल बचे अभिनेता टाइगर श्रॉफ, कार की कमान खुद संभाली और घायल ड्राइवर को पहुंचाया अस्पताल

    October 19, 2026

    New Delhi: जेल में ही रहेंगे CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका, जमानत पर सुनवाई टली

    October 19, 2026

    पुरानी बस्ती साहू समाज की महिलाओं द्वारा वर्ष 2020 से निरंतर की जा रही है माँ दुर्गा की आराधना

    October 19, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.