Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    New Delhi: पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने जा रहे हैं? कैश रख लें, UPI पर डीलरों ने दी चेतावनी

    September 17, 2026

    GPM: रेत माफियाओं का बड़ा खेल! मौहरीटोला में सैकड़ों ट्रैक्टर अवैध रेत का भंडारण, एनजीटी की रोक के बीच बेखौफ कारोबार, रेत के खेल पर प्रशासन मौन!

    September 16, 2026

    Korba: हिंदू नारायणी सेना ने सभी सार्वजनिक गणेश पूजा समिति को शास्त्र संवत धार्मिक सुधार के लिए दिया ज्ञापन

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 17
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»लव ट्राइएंगल: प्रेमिका ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी दोस्त की हत्या, युवती गिरफ्तार
    Featured

    लव ट्राइएंगल: प्रेमिका ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी दोस्त की हत्या, युवती गिरफ्तार

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 9, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    बदायूं/स्वराज टुडे: शहर के आरिफपुर नवादा निवासी किराना व्यापारी के बेटे शिवांशु गौतम की हत्याराेपित तनु काे सोमवार को पुलिस ने जेल भेज दिया। इससे पहले पूछताछ के दौरान उसने जब घटनाक्रम बताया तो उसके चेहरे पर कोई पश्चाताप के भाव नहीं थे। वह बिना रुके पूरा घटनाक्रम बताती रही।

    तनु और शिवांशु में बढ़ती नजदीकियों से सनी था नाराज

    तनु ने बताया कि शिवांशु उसके पीछे पड़ गया था, यह बात उसके प्रेमी सनी को पसंद नहीं थी। उसने बताया कि शिवांशु के साथ वह कई बार संबंध भी बना चुकी थी। युवती के अनुसार इस बात को लेकर सनी ने एतराज जताना शुरू किया। उसे लगता था कि कहीं शिवांशु उसे लेकर कहीं चला न जाए। इसीलिए सनी ने उस पर दवाब बनाया। वह सनी से प्रेम करती थी, इसके चलते उसकी बातों में आ गई। इसीलिए दोनों ने  उसे रास्ते से हटाने के लिए षड़यंत्र रचा और उसे बरेली बुलाया।

    तीनों अच्छे दोस्त थे

    पुलिस गिरफ्त में तनु ने बताया शिवांशु और सनी दोनों अच्छे दोस्त थे। सनी ने ही शिवांशु से उसकी मुलाकात कराई थी। वह शिवांशु को नहीं जानती थी। लेकिन सनी और शिवांशु अच्छे दोस्त थे तो उनका एक दूसरे से काफी मिलना जुलना था। धीरे धीरे उसकी शिवांशु से भी बात होने लगी। शुरुआत में सनी ने कभी इस बात पर एतराज नहीं जताया। इसके चलते उसकी नजदीकियां शिवांशु से बढ़ गईं थी। वह शिवांशु को लेकर सीरियस नहीं थी, लेकिन डेढ़ साल से वह उसे जानती थी और कई बार जरूरत पर रुपये भी ले चुकी थी। शिवांशु कभी मना नहीं करता था।

    यह भी पढ़ें :  सागर जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन, आबकारी विभाग के तीन अधिकारियों पर गिरी गाज

    दो अप्रैल को आया था बरेली

    तनु के अनुसार दो अप्रैल को शिवांशु आठ बजे बरेली आ गया था। दो घंटे तक वह लोग घूमते रहे। करीब दस बजे घर पहुंचे। इस दौरान सनी पहले से ही कमरे में छिपा था। जब वह दोनों अंतरंग होने लगे, उसी दौरान सनी ने पीछे से आकर दुपट्टे से उसका गला कस दिया जबकि उसने शिवांशु के हाथ पकड़ लिए। जब उसकी मृत्यु हो गई तो शव को कमरे में छिपा दिया। इसके बाद रात भर वहीं सोए। अगले दिन शव को फेंकने का स्थान देखा और फिर घर आने के बाद शव को बोरी में बंद किया और रात होने का इंतजार किया।

    लाश बोरी में भरकर जंगल में फेंका

    रात करीब नौ बजे बाइक पर बोरी रखकर वे लोग निकले और जंगल में जाकर शव फेंक आए। उसने बताया कि वापस कमरे में आकर उसे अच्छे से धोया और फिर सामान लेकर दूसरे कमरे में शिफ्ट हो गए। तनु ने शिवांशु के मोबाइल से 50 हजार रुपये सनी के नंबर पर ट्रांसफर करने की बात भी कुबूल की है।

    सिविल लाइंस इंस्पेक्टर गौरव विश्नोई ने बताया कि युवती ने और भी कई बातें बताई, जो चौकाने वाली हैं। जिन्हें विवेचना में शामिल किया जाएगा। उसका प्रेमी सनी की तलाश में दो टीमें लगी हैं, जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपित तनु को जेल भेज दिया गया है।

    यह भी पढ़ें: पति को बाथरूम में बंदकर प्रेमी संग भागी दो बच्चों की माँ, पढ़िए हैरान कर देने वाली लव स्टोरी

    यह भी पढ़ें :  RTO चालान के नाम पर WhatsApp से APK फाइल भेजकर साइबर ठगी का प्रयास, अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने SP से की कार्रवाई की मांग

    यह भी पढ़ें: रोड शो के दौरान बीजेपी के ‘राम’ अरुण गोविल का जबरदस्त विरोध, लगे मुर्दाबाद के नारे, जानिए आखिर क्या है वजह

    यह भी पढ़ें: ट्रेन नहीं तूफान…441 KM की दूरी 4 घंटे में, 8 घंटे में दिल्‍ली से काशी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    New Delhi: पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने जा रहे हैं? कैश रख लें, UPI पर डीलरों ने दी चेतावनी

    September 17, 2026

    GPM: रेत माफियाओं का बड़ा खेल! मौहरीटोला में सैकड़ों ट्रैक्टर अवैध रेत का भंडारण, एनजीटी की रोक के बीच बेखौफ कारोबार, रेत के खेल पर प्रशासन मौन!

    September 16, 2026

    Korba: हिंदू नारायणी सेना ने सभी सार्वजनिक गणेश पूजा समिति को शास्त्र संवत धार्मिक सुधार के लिए दिया ज्ञापन

    September 16, 2026

    New Delhi: EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    September 16, 2026

    कांग्रेस विधायक की भतीजी को बिना काम ₹70 हजार सैलरी: 6 महीने से क्लीनिक नहीं गईं लेकिन लेते रही वेतन, मामला सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारे में मचा हड़कंप

    September 16, 2026

    RTO चालान के नाम पर WhatsApp से APK फाइल भेजकर साइबर ठगी का प्रयास, अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने SP से की कार्रवाई की मांग

    September 16, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,942 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,513 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,385 Views
    Don't Miss

    New Delhi: पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने जा रहे हैं? कैश रख लें, UPI पर डीलरों ने दी चेतावनी

    September 17, 2026

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: अगर आप पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने जा रहे हैं तो आपको…

    GPM: रेत माफियाओं का बड़ा खेल! मौहरीटोला में सैकड़ों ट्रैक्टर अवैध रेत का भंडारण, एनजीटी की रोक के बीच बेखौफ कारोबार, रेत के खेल पर प्रशासन मौन!

    September 16, 2026

    Korba: हिंदू नारायणी सेना ने सभी सार्वजनिक गणेश पूजा समिति को शास्त्र संवत धार्मिक सुधार के लिए दिया ज्ञापन

    September 16, 2026

    New Delhi: EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    September 16, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.