Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    सीएम योगी के समर्थन में यूपी पहुँचीं छत्तीसगढ़ की विस्तारक अनीता राजपूत, किदवई नगर में महिलाओं से किया सीधा संवाद

    November 23, 2026

    राशिफल 23 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 23, 2026

    यूपी की 4 फर्जी यूनिवर्सिटी की लिस्ट जारी, दिल्ली में सबसे ज्यादा 12, कहीं आपका कॉलेज भी तो नहीं ?

    November 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 23
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»आकाशीय बिजली गिरने से 13 लोगों की दर्दनाक मौत, वज्रपात होने से पहले देते हैं ये संकेत, समझ गए तो बच जाएगी जान
    Featured

    आकाशीय बिजली गिरने से 13 लोगों की दर्दनाक मौत, वज्रपात होने से पहले देते हैं ये संकेत, समझ गए तो बच जाएगी जान

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 9, 2025Updated:April 9, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    1626099164
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    बिहार
    पटना/स्वराज टुडे: बिहार के 4 जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी जिसके बाद पूरे राज्य में हाहाकार मचा हुआ है। वज्रपात की घटनाओं के कारण लोगों के दिलों में खौफ बैठा हुआ है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वज्रपात से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के लिए मुआवजे का भी ऐलान किया है। अब तक बिहार के 4 जिलों में आकाशीय बिजली के कारण कुल 13 लोगों की मौत की खबर सामने आई है।

    वज्रपात की घटनाओं के कारण बेगूसराय जिले में 05, दरभंगा जिले में 04, मधुबनी जिले में 03 एवं समस्तीपुर जिले में 01 व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। वज्रपात के कारण 13 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

    मुख्यमंत्री ने सभी मृतकों के परिजनों को तत्काल चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।

    बिहार में वज्रपात से ज्यादा मौतों के कई कारण हैं, जिनमें जलवायु परिवर्तन, मानसून के दौरान नमी और बारिश के पैटर्न में बदलाव और ग्रामीण क्षेत्रों में खेती के दौरान लोगों का खुले में रहना शामिल है। समय: अधिकांश वज्रपात की घटनाएं दोपहर के समय होती हैं, जब लोग खेत में काम कर रहे होते हैं।

    यह भी पढ़ें :  मासूम मुस्कानों से महका पुष्पलता उद्यान, रिचलुक प्रोग्रेसिव स्कूल के बाल दिवस समारोह में दिखा उत्साह और उमंग

    आकाशीय बिजली से बचने के उपाय

    आपदा एवं प्रबंधन अधिकारियों ने बताया कि वृक्ष बिजली को आकर्षित करते है। बिजली चमकते समय वृक्ष के नीचे न खड़े हो। ऊंची इमारतों वाले क्षेत्र में आश्रय नहीं लें । एक ही जगह समूह में खड़े होने के बजाय अलग-अलग स्थान पर खड़े हो । किसी मकान में आश्रय लेना बेहतर होता है। सफर के दौरान अपने वाहन में ही रहें, खुली छत वाले वाहनों की सवारी न करें। बाहर रहने पर धातु से बने वस्तुओं का उपयोग न करें । बाइक, बिजली या टेलीफोन का खंभा तार की बाड, मशीन आदि से दूर रहे। तालाब और जलाशयों से दूर रहे। बिजली का झटका लगने पर बेहोश व्यक्ति को कृत्रिम सांस देनी चाहिए। तत्काल प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था करनी चाहिए।

    बारिश और बिजली कड़कते समय जब आप घर के भीतर हो तो बिजली से संचालित उपकरणों से दूर रहे, तार वाले टेलीफोन का उपयोग नहीं करना चाहिए। खिड़कियां व दरवाजे बंद कर दें। बरामदे और छत से दूर रहे। इसके अलावा ऐसी वस्तुएं जो बिजली की सुचालक है इनसे दूर रहना चाहिए। धातु से बने पाइप, नल, फव्वारे , वाश बेसिन आदि से दूर रहना चाहिए।

    बिजली गिरने से पहले देती है ये संकेत

    आकाशीय बिजली चमक रही है और आपके सिर के बाल खड़े हो जाएं व त्वचा में झुनझुनी होने लगे तो फौरन नीचे झुककर कान बंद कर लें। अगर बादल गरज रहे हो और आपके रोंगटे खड़े हो रहे है तो ये इस बात का संकेत है कि बिजली गिर सकती है। ऐसे में नीचे पैरों के बल बैठ जाएं, अपने हाथ घुटने पर रख लें और अपना सिर दोनों घुटनों के बीच। इस मुद्रा में आपका जमीन से कम से कम संपर्क होगा और बिजली की चपेट में आने की संभावना कम रहेगी।

    यह भी पढ़ें :  कोरबा में 18 नवम्बर को सजेगी कविता की महफिल, देशभर के कवि सुनाएंगे हास्य-व्यंग्य और गीत

    यह भी पढ़ें: बेटी की शादी से 9 दिन पहले होने वाले दामाद के साथ फरार हो गई सास, रुपए-जेवर भी ले गई साथ

    यह भी पढ़ें: पत्नी को प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ा तो पति को मिली धमकी- बीच में आए तो मेरठ हत्याकांड जैसा होगा हाल

    यह भी पढ़ें: कथित लंदन रिटर्न डॉक्टर पर नया खुलासा, बिलासपुर अपोलो में भी सेवाएं दे चुका है यह फर्जी डॉक्टर, किया था छग के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष का ऑपरेशन

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    सीएम योगी के समर्थन में यूपी पहुँचीं छत्तीसगढ़ की विस्तारक अनीता राजपूत, किदवई नगर में महिलाओं से किया सीधा संवाद

    November 23, 2026

    राशिफल 23 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 23, 2026

    यूपी की 4 फर्जी यूनिवर्सिटी की लिस्ट जारी, दिल्ली में सबसे ज्यादा 12, कहीं आपका कॉलेज भी तो नहीं ?

    November 23, 2026

    10 सालों से छात्रा लगा रही थी गोरा करने वाली क्रीम, दोनों किडनियां हुई खराब, जांच में हुए चौंका देने वाले खुलासे

    November 23, 2026

    IND-A vs PAK-A: भारत को पाकिस्तान के हाथों मिली करारी हार, कप्तान तिलक वर्मा की शतकीय पारी हो गई बेकार

    November 23, 2026

    छत्तीसगढ़ में DRDO के तहत 6 महीने की भुगतान वाली इंटर्नशिप के लिए आवेदन आमंत्रित, अंतिम तिथि 6 दिसंबर 2026

    November 22, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,103 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,570 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,430 Views
    Don't Miss

    सीएम योगी के समर्थन में यूपी पहुँचीं छत्तीसगढ़ की विस्तारक अनीता राजपूत, किदवई नगर में महिलाओं से किया सीधा संवाद

    November 23, 2026

    उत्तरप्रदेश कानपुर/स्वराज टुडे: महिला मोर्चा कानपुर दक्षिण के अंतर्गत किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र में महिला…

    राशिफल 23 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 23, 2026

    यूपी की 4 फर्जी यूनिवर्सिटी की लिस्ट जारी, दिल्ली में सबसे ज्यादा 12, कहीं आपका कॉलेज भी तो नहीं ?

    November 23, 2026

    10 सालों से छात्रा लगा रही थी गोरा करने वाली क्रीम, दोनों किडनियां हुई खराब, जांच में हुए चौंका देने वाले खुलासे

    November 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.