Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Delhi: दिल्ली के स्कूल में शर्मनाक हरकत, स्कूल बस ड्राइवर चॉकलेट देकर नर्सरी की छात्रा से करता था गंदा काम, प्राइवेट पार्ट में चोट देखकर हुआ दरिंदगी का खुलासा

    August 31, 2026

    राशिफल 31 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 31, 2026

    पीरियड आया तो बहू को ठंड में घर से बाहर कर दिया, अगले दिन दो बच्चों के साथ झोपड़ी में मरी मिली, छाउपड़ी की प्रथा ने ले ली तीनों की जान​​​

    August 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 31
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»कथित लंदन रिटर्न डॉक्टर पर नया खुलासा, बिलासपुर अपोलो में भी सेवाएं दे चुका है यह फर्जी डॉक्टर, किया था छग के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष का ऑपरेशन
    Featured

    कथित लंदन रिटर्न डॉक्टर पर नया खुलासा, बिलासपुर अपोलो में भी सेवाएं दे चुका है यह फर्जी डॉक्टर, किया था छग के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष का ऑपरेशन

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 9, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Dr N John Ken Damoh
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मध्यप्रदेश
    दमोह/स्वराज टुडे: दमोह के मिशन अस्पताल में हार्ट की सर्जरी के बाद 7 मरीजों के मौत का मामला उजागर हुआ है। मिशन अस्पताल में पदस्थापित रहे कथित तौर पर लंदन रिटर्न डॉक्टर नरेंद्र विक्रमादित्य यादव उर्फ डॉक्टर नरेन्द्र जॉन केम के करतूतों की कलई अब खुलने लगीं हैं। दमोह पुलिस की टीम ने आरोपी डॉक्टर नरेंद्र जॉन कैम को प्रयागराज से हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

    इस बीच यह भी बात निकलकर सामने आई है कि इसी डॉक्टर ने साल 2006 में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शुक्ल की सर्जरी भी की थी. जिसके 20 दिनों बाद उनकी मृत्यु हो गई थी।
    अब उनके बेटे हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जस्टिस अनिल शुक्ला ने पूरे मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग की है। वही दूसरी तरफ राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने भी इस मामले पर रिपोर्ट मांग ली है।

    किसी महिला के नाम की डिग्री का इस्तेमाल

    बताया जा रहा है कि फर्जी डॉक्टर बनकर मरीजों के हार्ट का ऑपरेशन करने वाले नरेन्द्र जॉन केम की डिग्री भी फर्जी पाई गई है। इस मामले की जांच सीएमएचओ कर रहे है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फर्जी डॉक्टर द्वारा ऑपरेशन करने से 7 मरीजों के मौत के मामले में एक माह से सीएमएचओ जांच पड़ताल को दबाएं बैठे थे। लेकिन राष्ट्रीय मानव अधिकार की टीम आने की सूचना मिलने पर आनन फानन में कोतवाली पहुंच आरोपी डॉक्टर नरेन्द्र जॉन केम के खिलाफ कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई, उन्होंने यह भी बताया कि डॉक्टर नरेन्द्र जॉन केम की एमबीबीएस की डिग्री फर्जी है और यह किसी महिला के नाम पर है।

    यह भी पढ़ें :  कोरबा प्रेस क्लब में नवीन सदस्यता के लिए आवेदन आमंत्रित, 15 सितंबर तक जमा किए जा सकेंगे फॉर्म

    कैसे हुआ मामले का खुलासा

    यह मामला 4 अप्रैल को तब सामने आया जब राष्ट्रीय मानवाधिकार के सदस्य ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मिशन अस्पताल में 7 मरीजों की मौत और फर्जी डॉक्टर की जानकारी साझा की, इस मामले में जैसे ही जांच शुरू की गई खुद को हार्ट का डॉक्टर बताने आरोपी फरार हो गया। जिसके बाद उसे प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर नरेन्द्र विक्रमादित्य यादव उर्फ डॉक्टर नरेंद्र जॉन केम ने दमोह के अस्पताल में 43 दिनों तक कार्य किया, इस दौरान उसने कई मरीजों के हार्ट का ऑपरेशन किया जिसमें 7 की मौत हो गई।

    जहां मिलनी थी ज़िंदगी, वहां चल रहा था मौत का कारोबार ?

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कथित रूप से लंदन के नामी कार्डियोलॉजिस्ट ‘डॉ. एन जॉन केम’ के नाम पर 15 मरीजों के ऑपरेशन किए गए. आरोप हैं कि इसमें से 7 मरीजों की मौत हो गई. इसमें से दो मरीजों की मौत की तो पुष्टि भी हो चुकी है। जिस अस्पताल में मरीज जिंदगी लेने आए थे वहां उन्हें मौत मिली। कथित तौर पर यहां मौत का कारोबार चल रहा था । फर्जी डॉक्टर मरीजों के साथ प्रैक्टिस कर रहे थे ।

    छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष का भी किया था ऑपरेशन

    वैसे ये पहला मामला नहीं है, जब डॉक्टर नरेंद्र विक्रमादित्य यादव विवादों में घिरा हो। जानकारी अनुसार इस फर्जी डॉक्टर की अगस्त 2006 में बिलासपुर के बड़े निजी अस्पताल अपोलो में हुई ऐसी ही घटना में संलिप्तता रही है। अपोलो अस्पताल में पदस्थापना के दौरान इसने छत्तीसगढ़ विधानसभा के तत्कालीन अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शुक्ल का ऑपरेशन किया था और इस ऑपरेशन के 20 दिनों बाद ही उनकी मृत्यु हो गई थी। उनके इलाज के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री रमन सिंह ने भी पूरी मदद की थी। परिजनों का आरोप है कि उस ऑपरेशन को भी नरेंद्र ने ही अंजाम दिया था। यह भी दावा किया जा रहा है कि इस कथित डॉक्टर ने 10 से अधिक मरीजों की हार्ट की सर्जरी की थी और उनमें से ज्यादातर की मौत हो गई थी।

    यह भी पढ़ें :  Bilaspur: उफनती नदी में गिरे दो युवकों की जान बचाकर मोहन केवट, महेश केवट व करन केवट ने पेश की मानवता की मिसाल... एसएसपी रजनेश सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

    अपोलो को नोटिस सीएमएचओ ने मांगे डिग्रियों के दस्तावेज

    फर्जी डॉक्टर के मामले में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने अपोलो हॉस्पिटल को नोटिस जारी किया है। नोटिस में डॉक्टर की शैक्षणिक योग्यताओं से संबंधित दस्तावेज मांगे गए है। जिसमें पूछा गया है कि अपोलो प्रबंधन ने किस आधार पर इस डॉक्टर की नियुक्ति की थी। इसके साथ ही पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शुक्ल समेत 8 लोगों की मौत के मामले में डॉक्टर के खिलाफ की गई कार्रवाई की जानकारी भी मांगी है।

    कई सवाल है जिसका जवाब जानना सभी के लिए जरूरी हैं 

    कॉर्पोरेट और पुख्ता अप टू डेट सिस्टमेटिक अस्पताल में कैसे और किस आधार पर बतौर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ नरेंद्र विक्रमादित्य को विशेषज्ञ चिकित्सक के रूप में नौकरी दे दी गई? डिग्री, मान्यता के अलावा किस किस संस्थान में सेवाएं दी और वहां ट्रैक रिकॉर्ड कैसा रहा ? क्या इसकी पड़ताल नहीं की गई ? और यदि पड़ताल की गई उन्हें क्या जानकारी मिली? क्या बतौर कार्डियोलॉजिस्ट नियुक्ति और ऑपरेशन करने की छूट देकर अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों की भरोसे की हत्या की है?

    इस मामले में विभिन्न अस्पताल प्रबंधन की कार्यशैली पर सवाल उठना लाजिमी है । फर्जी डॉक्टर की नियुक्ति कैसे कर दी गई , उन्हें इलाज करने और ऑपरेशन करने की छूट किस आधार पर दी गई । अपनी जिंदगी बचाने के लिए लाखों रुपए खर्च कर अस्पताल पहुंचने वाले मरीज इस दुनिया से ही रुखसत हो गए। इसका जिम्मेदार कौन होगा? नामी गिरामी अस्पताल की साख पर आज जो धब्बा लगा है क्या अब उस पर भरोसा करना आसान होगा ?

    यह भी पढ़ें :  Korba: हर-हर महादेव से गूंजा कनकेश्वर धाम, कांवरियों की सेवा में समर्पित रहा कोरबा कांवरिया संघ, कनकेश्वर धाम में आयोजित भव्य भंडारा में हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

    अब यह देखने वाली बात होगी कि इस भयावह घटना के बाद इस फर्जी डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी या लीपापोती कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: वक्फ कानून के विरोध में बंगाल में हिंसा, प्रदर्शनकारियों का पुलिस पर पथराव, गाड़ियों को आग लगाई

    यह भी पढ़ें: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या से सनसनी, गुस्साए लोगों ने जमकर किया प्रदर्शन

    यह भी पढ़ें: अपनी शादी की तैयारी में जुटे युवक को उसकी प्रेमिका ने बीच चौराहे पर चप्पलों से जमकर पीटा, दूसरी लड़की से शादी तय करने से थी नाराज

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Delhi: दिल्ली के स्कूल में शर्मनाक हरकत, स्कूल बस ड्राइवर चॉकलेट देकर नर्सरी की छात्रा से करता था गंदा काम, प्राइवेट पार्ट में चोट देखकर हुआ दरिंदगी का खुलासा

    August 31, 2026

    राशिफल 31 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 31, 2026

    पीरियड आया तो बहू को ठंड में घर से बाहर कर दिया, अगले दिन दो बच्चों के साथ झोपड़ी में मरी मिली, छाउपड़ी की प्रथा ने ले ली तीनों की जान​​​

    August 30, 2026

    10 वीं की नाबालिग छात्रा से स्कूल प्रबंधक के बेटे ने 4 महीने तक किया रेप, अब शिकायत दर्ज होते ही हुआ फरार

    August 30, 2026

    Korba: लोक परंपरा और सामाजिक एकता का दिखा संगम, कन्नौजिया राठौर नवचेतना महिला मंडल ने मनाया भोजली पर्व

    August 30, 2026

    Korba: सोनालिया ब्रिज पर बढ़ते जाम से जनता त्रस्त, अब कोरबा में मेट्रो की मांग का समय : धनेश कुमार सिंह

    August 30, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,896 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,501 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,367 Views
    Don't Miss

    Delhi: दिल्ली के स्कूल में शर्मनाक हरकत, स्कूल बस ड्राइवर चॉकलेट देकर नर्सरी की छात्रा से करता था गंदा काम, प्राइवेट पार्ट में चोट देखकर हुआ दरिंदगी का खुलासा

    August 31, 2026

    दिल्ली/स्वराज टुडे: दिल्ली के बवाना इलाके के प्रतिष्ठित स्कूल परिसर में एक बस ड्राइवर कई…

    राशिफल 31 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 31, 2026

    पीरियड आया तो बहू को ठंड में घर से बाहर कर दिया, अगले दिन दो बच्चों के साथ झोपड़ी में मरी मिली, छाउपड़ी की प्रथा ने ले ली तीनों की जान​​​

    August 30, 2026

    10 वीं की नाबालिग छात्रा से स्कूल प्रबंधक के बेटे ने 4 महीने तक किया रेप, अब शिकायत दर्ज होते ही हुआ फरार

    August 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.