Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: सर्व यादव समाज द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य शोभायात्रा एवं रैली का आयोजन, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ, बड़ी संख्या में सर्व यादव समाज के लोगों ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा

    September 4, 2026

    राशिफल 4 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 4, 2026

    गंगा समेत 10 नदियों में बाढ़ से बिहार में तबाही, नालंदा और पटना में तटबंध टूटे

    September 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 4
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बेटी की शादी से 9 दिन पहले होने वाले दामाद के साथ फरार हो गई सास, रुपए-जेवर भी ले गई साथ
    Featured

    बेटी की शादी से 9 दिन पहले होने वाले दामाद के साथ फरार हो गई सास, रुपए-जेवर भी ले गई साथ

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 9, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n659421586174419420490314bf4ad01e2b9d021d6ab0df7e22e636b30f2aecb3c6d4ca4fdc87f7397f569c
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    अलीगढ़/स्वराज टुडे: यूपी के अलीगढ़ में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सास अपनी बेटी की शादी से नौ दिन पहले ऐसा कांड कर गई कि सुनने वालों को विश्‍वास ही नहीं हो रहा है। रिश्‍तों की मर्यादा को ताक रखकर सास, अपने होने वाले दामाद के साथ फरार हो गई। साथ में घर से रुपए और जेवर भी ले गई। परिवारवालों की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी है।

    यह वाकया अलीगढ़ के मडराक थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार इस गांव के रहने वाले एक शख्‍स ने अपनी बेटी की शादी अलीगढ़ के ही दादों थाना क्षेत्र के एक गांव के लड़के से तय की थी। 16 अप्रैल को शादी की तारीख तय थी। शादी की रस्‍में भी अदा की जा रही थीं। 2 अप्रैल को पीली चिट्ठी और तीन अप्रैल को लड़की के माता-पिता की ओर से होने वाले दामाद को एक मोबाइल गिफ्ट किया गया।

    फोन पर होती थीं लंबी बातें

    बताया जा रहा है कि इसके बाद सास लगातार अपने दामाद से बात करने लगी। उनके बीच बातें लंबी होती चली गईं। यहां तक कि दोनों छिप-छिप कर बातें करने लगे। बताया जा रहा है कि रविवार को दामाद अपने घरवालों से शादी के कपड़े खरीदने की बात कहकर घर से निकला। बाद में उसने अपने पिता को फोन कर कहा कि मैं जा रहा हूं, मुझे ढूंढने की कोशिश मत करिएगा। इतना कहने के बाद उसने फोन कट कर दिया। बेटे की यह बात सुनकर पिता बेचैन हो गए। फिर भी घरवालों ने सोचा कि शायद किसी बात पर परेशान होगा।

    यह भी पढ़ें :  Korba: लोक परंपरा और सामाजिक एकता का दिखा संगम, कन्नौजिया राठौर नवचेतना महिला मंडल ने मनाया भोजली पर्व

    बेटी की शादी के लिए रखे गहने और नगदी भी साथ ले गयी माँ

    शाम तक वापस आ जाएगा, या बात करेगा लेकिन जब शाम तक फोन ऑन नहीं हुआ तो युवक के पिता ने बेटे की होने वाली ससुराल में फोन किया। उन्‍होंने पूछा कि क्‍या उनका बेटा वहां गया है? इस पर पता चला कि उसी दिन शाम को लड़की की मां भी घर से चली गई है। जब देर शाम तक वह नहीं लौटी तो लड़की के पिता ने अलमारी चेक की। वहां से सोने के जेवर और करीब ढाई लाख रुपए गायब मिले।

    उधर दामाद ने अपने ससुर से कहा कि 20 साल से आपने अपनी पत्नी को प्रताड़ित कर रखा है । अब उसे भूल जाओ । अब वो मेरे साथ रहेगी । जवाब में बेटी ने भी संदेश भिजवाया है कि वो कहीं भी जाये उनसे अब कोई मतलब नहीं है । बस उनके गहने और नगदी वापस कर दे।

    बहरहाल इस घटना की इलाके में काफी चर्चा हो रही है। लोग हैरान हैं कि होने वाली एक सास, होने वाले दामाद के साथ यूं कैसे फरार हो सकती है?

    यह भी पढ़ें: सीएम ममता की दो टूक-‘भले ही आप मुझे मार दें…वक्फ कानून बंगाल में लागू नहीं होगा’

    यह भी पढ़ें: शराब पीने के लिए पैसा देने से मना करने पर पति ने कर दी पत्नी की हत्या, बाद में स्वयं फांसी लगाकर दे दी जान

    यह भी पढ़ें:पत्नी को प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ा तो पति को मिली धमकी- बीच में आए तो मेरठ हत्याकांड जैसा होगा हाल

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  Pune: प्रिंसिपल ऑफिस से PM की फोटो हटाना राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे को पड़ा महंगा, पुलिस ने दर्ज की FIR
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: सर्व यादव समाज द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य शोभायात्रा एवं रैली का आयोजन, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ, बड़ी संख्या में सर्व यादव समाज के लोगों ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा

    September 4, 2026

    राशिफल 4 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 4, 2026

    गंगा समेत 10 नदियों में बाढ़ से बिहार में तबाही, नालंदा और पटना में तटबंध टूटे

    September 4, 2026

    Health care: सुबह उठते ही शरीर देता है कैंसर के ये 3 संकेत, जिन्हें लोग मामूली समझकर कर देते हैं नजरअंदाज​​​

    September 4, 2026

    Ayodhya: ‘सबको पहचान रहा, दोबारा आने नहीं दूंगा’…पहले ही दिन पत्रकारों पर भड़के राम मंदिर ट्रस्ट CEO जीतेंद्र

    September 4, 2026

    Patna: पटना में शिक्षिका की गला रेतकर हत्या, अंदर से बंद कमरे में मिला शव, जांच के लिए SIT गठित

    September 3, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,910 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,505 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,369 Views
    Don't Miss

    Korba: सर्व यादव समाज द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य शोभायात्रा एवं रैली का आयोजन, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ, बड़ी संख्या में सर्व यादव समाज के लोगों ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा

    September 4, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पूर्व संध्या पर सर्व यादव…

    राशिफल 4 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 4, 2026

    गंगा समेत 10 नदियों में बाढ़ से बिहार में तबाही, नालंदा और पटना में तटबंध टूटे

    September 4, 2026

    Health care: सुबह उठते ही शरीर देता है कैंसर के ये 3 संकेत, जिन्हें लोग मामूली समझकर कर देते हैं नजरअंदाज​​​

    September 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.