Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: ब्रह्माकुमारीज विश्व सद्धावना भवन में दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

    November 8, 2026

    राशिफल 8 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 8, 2026

    सुबह-सुबह डोल गई धरती, गिरते-पड़ते घरों से भागे लोग, 6 तीव्रता के भूकंप ने 22 लोगों को किया जख्मी

    November 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 9
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»आयुष्मान कार्ड देखकर डॉक्टर के बिगड़े बोल, कहा- फ्री वाले इलाज से ठीक नहीं होगा मरीज; पीएम मोदी पर भी कसा तंज, देखें वीडियो
    Featured

    आयुष्मान कार्ड देखकर डॉक्टर के बिगड़े बोल, कहा- फ्री वाले इलाज से ठीक नहीं होगा मरीज; पीएम मोदी पर भी कसा तंज, देखें वीडियो

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 17, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6394809171731842217429dee14a2ffa39de7d5168a11b5d81cebc84124bdc4d4de30dc3fc738880dbf74e
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    बरेली/स्वराज टुडे: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी आयुष्मान योजना से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीजों को उपचार कराने में बहुत राहत मिल रही है। सरकारी अस्पतालों के अलावा बड़े निजी अस्पतालों में भी उन्हें निश्शुल्क उपचार मिल रहा है।

    दीपमाला हास्पिटल के डाक्टर ने आयुष्मान कार्ड लेकर उपचार कराने पहुंचे मरीज और उसके तीमारदार को खरी-खोटी सुनाने के बाद प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर तीमारदार को खदेड़ दिया। वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद सीएमओ ने जांच कमेटी गठित कर दी है।

    ‘फ्री वाले इलाज में मरीज सही नहीं होगा’

    शाहजहांपुर जिले के मिर्जापुर, कलान से महिला मरीज को दीपमाला हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। प्रसारित हो रहे वीडियो में मरीज के तीमारदार से डा. सोमेंद्र मेहरोत्रा कहते सुनाई दे रहे हैं कि फ्री वाले इलाज में तुम्हारा मरीज कभी सही नहीं होगा। अस्पताल को 2,200 रुपये मिल रहे हैं।

    सरकारी अस्पताल वालों के पास ना ज्ञान है और ना सुविधा !

    सरकार, सरकारी अस्पताल में इलाज नहीं कर सकती है, क्योंकि उसके पास न ज्ञान है और सुविधा है। 14 करोड़ का बजट डिस्ट्रिक्ट हास्पिटल में मिलता हैं। सब खा जाते हैं नेता सब मिलकर। तुम मेरे अस्पताल से बाहर निकल जाओ, हमारे सामने मत पड़ना। देख रहे हो, यह पैदा किया मोदी जी ने। यह मरीज कहां से आया, इसकी फाइल निकालो।

    इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो शासन तक पहुंच गया है। वीडियो का संज्ञान लेते हुए सीएमओ डा. विश्राम सिंह ने एसीएमओ डा. राकेश और डा. लईक अहमद अंसारी की दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी। जागरण वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

    यह भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार.....पैवेलियन में औद्योगिक संचालन में महिला नेतृत्व, तकनीकी नवाचार और सामुदायिक विकास की झलक

    https://x.com/NareshNautiyall/status/1857519546103402530?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1857519546103402530%7Ctwgr%5E6afe0d26a34ecef59e70498eea1cf487ea1486ac%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F

    आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी पैसे लेने की पहले भी आती रहीं शिकायतें

    सरकार ने गरीबों के अलावा 70 साल से अधिक उम्र के हर वर्ग के मरीजों को आयुष्मान कार्ड से पांच लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार की सुविधा दी है। पिछले दिनों शहर के कई अन्य प्राइवेट अस्पतालों की शिकायत सीएमओ कार्यालय में पहुंचती रही है कि आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी उनसे रुपये लिए जा रहे हैं। नोडल अधिकारी ने उनकी समस्याओं का निदान कराया था।

    दीपमाला अस्पताल के कथित डॉक्टर डॉ सोमेश मेहरोत्रा ने दी सफाई

    आयुष्मान योजना सरकार की जन कल्याणकारी योजना है, लेकिन इसमें सभी इलाज की दरें तय हैं। ऐसा नहीं है कि एक बीमारी पर पूरे पांच लाख लगा दिए जाएं। मरीज पहुंचने के बाद आयुष्मान कार्ड लगाकर अनुमति ली जाती है, फिर इलाज शुरू होता है, अगर अचानक कोई मरीज आ जाए और कार्ड का अप्रूवल न मिले तो दिक्कत होती है, जिस इंजेक्शन को लगाने की बात है, वह अप्रूवल से पहले का मामला है, लेकिन लड़का समझने को तैयार नहीं था। मैंने जो बोला वह फ्रस्ट्रेशन में बोला है। सरकार या जनप्रतिनिधियों से मेरी कोई शिकायत नहीं है। बीते चार माह में आयुष्मान कार्ड से इलाज के बाद बिल का अब तक भुगतान नहीं हुआ है। मेरी परेशानी को भी मानवीय पक्ष से देखा जाना चाहिए। सरकारी अस्पताल की व्यवस्थाएं भी उपलब्ध मानव संसाधन के लिहाज से बेहतर हैं।

    यह भी पढ़ें: ओवरटेक के चक्कर में स्पोर्ट्स बाइक दीवार से टकराई, बाइकर की दर्दनाक मौत

    यह भी पढ़ें :  भारतीय डाक हमारी परंपरा, विश्वास और भावनाओं का प्रतीक – धनेश कुमार सिंह

    यह भी पढ़ें: हेल्थ टिप्स: रात में बार-बार टॉयलेट जा रहे हैं तो हो जाइए सावधान, इन 5 तरीकों से शरीर देता है संकेत कि सड़ने लगी है आपकी किडनी

    यह भी पढ़ें: ज्यादा फॉलोअर्स पाने के चक्कर में युवक ने किया ऐसा पोस्ट, कि पहुंच गया सलाखों के पीछे

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: ब्रह्माकुमारीज विश्व सद्धावना भवन में दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

    November 8, 2026

    राशिफल 8 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 8, 2026

    सुबह-सुबह डोल गई धरती, गिरते-पड़ते घरों से भागे लोग, 6 तीव्रता के भूकंप ने 22 लोगों को किया जख्मी

    November 8, 2026

    Mumbai: ‘रामायण’ ने तीसरे दिन तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, शनिवार की कमाई देखकर रह जाएंगे हैरान

    November 8, 2026

    Success story : बांका की बहनें एक साथ बनीं बैंक मैनेजर, पिता बोले- लक्ष्‍मी है मेरी लाडो, आप भी लें प्रेरणा

    November 8, 2026

    ब्रह्मपुर (ओडिशा) के ब्रह्माकुमारीज़ प्रभु उपहार रिट्रीट सेंटर में दीपावली धूमधाम से मनाई गई

    November 8, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,076 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,563 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,427 Views
    Don't Miss

    Korba: ब्रह्माकुमारीज विश्व सद्धावना भवन में दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

    November 8, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: दीपावली के पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारीज विश्व सद्भावना भवन, टी.पी. नगर. कोरबा…

    राशिफल 8 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 8, 2026

    सुबह-सुबह डोल गई धरती, गिरते-पड़ते घरों से भागे लोग, 6 तीव्रता के भूकंप ने 22 लोगों को किया जख्मी

    November 8, 2026

    Mumbai: ‘रामायण’ ने तीसरे दिन तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, शनिवार की कमाई देखकर रह जाएंगे हैरान

    November 8, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.