Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: वेदांता बालको के योगदान से छत्तीसगढ़ में ग्रामीण आय के स्रोतों में हो रही बढ़ोत्तरी

    April 30, 2026

    सबसे बड़ा विश्वासघात! गोद ली हुई बेटी ने 12 लाख देकर करवा दी मां की हत्या, डीप फ्रीजर में छिपाई लाश

    April 30, 2026

    Raipur: मादक पदार्थ चिट्टा (हेरोईन) के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध एक और प्रभावी कार्यवाही

    April 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 1
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»मंगेतर के साथ वाटर पार्क गई थी महिला, राइड के दौरान टूटा झूला, नीचे गिरने से हुई मौत
    Featured

    मंगेतर के साथ वाटर पार्क गई थी महिला, राइड के दौरान टूटा झूला, नीचे गिरने से हुई मौत

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n659129801174392955757137bd97049cecf90f3605e093fd634d7827eac5646f46ba09907d9d6004e15807
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: साउथ वेस्ट दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में वाटर पार्क में रोलर कोस्टर पर राइड के दौरान झूला टूटने की वजह से एक महिला की मौत हो गई. यह हादसा 3 अप्रैल की शाम का है. महिला अपने होने वाली पति के साथ वाटर पार्क में घूमने के लिए आई थी जहां वह झूले की राइड लेते समय हादसे का शिकार हो गई.

    घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. कापसहेड़ा थाना पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

    मंगेतर के साथ वाटर पार्क गई थी प्रियंका

    पुलिस के मुताबिक, 24 साल की प्रियंका अपने परिवार के साथ चाणक्यपुरी के विनय मार्ग पर सी-2 165 में रहती थीं. प्रियंका एक प्राइवेट कंपनी में सेल्स मैनेजर थीं. प्रियंका के भाई मोहित ने बताया कि फरवरी 2025 में प्रियंका की शादी नजफगढ़ में रहने वाले निखिल से तय हुई थी. 3 अप्रैल की दोपहर निखिल का फोन प्रियंका को आया और दोनों ने वाटर पार्क जाने का प्रोग्राम तय किया.

    एम्यूजमेंट पार्क में टूटा झूला

    दोनों दोपहर करीब 1 बजे कापसहेड़ा बार्डर के पास मौजूद फन एंड फूड विलेज पहुंचे, जहां दोनों ने करीब 6 बजे तक वाटर राइड ली और उसके बाद दूसरी राइड के लिए एम्यूजमेंट पार्क की ओर गए. वहां पर दोनों रोलर कोस्टर पर राइड के लिए 1पहुंचे. राइड के दौरान जब झूला ऊपर पहुंचा तो उसका स्टैंड टूट गया और प्रियंका सीधे नीचे आ गिरी.

    यह भी पढ़ें :  सर्राफा दुकान में चोरी का खुलासा, अंतर्राज्यीय गिरोह की 3 महिलाओं समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, महिलाएं ग्राहक बनकर ज्वेलरी दुकान को बनाती थी निशाना

    नीचे गिरने के चलते प्रियंका गंभीर रूप से घायल हो गई. उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई. निखिल ने प्रियंका के परिजनों और पुलिस को मामले की सूचना दी. कापसहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और निखिल के बयान पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की.

    भाई ने वाटर पार्क पर लगाया लापरवाही का आरोप

    प्रियंका के भाई मोहित ने आरोप लगाया कि वाटर पार्क में सुरक्षा इंतजाम नहीं थे. प्रियंका के गिरने के बाद उसे देरी से अस्पताल पहुंचाया गया, जिसके चलते उसकी मौत हुई है. मोहित ने आरोप लगाया कि प्रियंका की मौत के बाद वाटर पार्क के एक हिस्से को मरम्मत के लिए बंद कर दिया गया है, जिसमें रोलर कोस्टर भी है. मोहित ने आरोप लगाया कि अगर एम्यूजमेंट पार्क में झूलों को मरम्मत की जरूरत थी तो वह खोला ही क्यों गया. वहां लोगों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है.

    यह भी पढ़ें: वक्फ संशोधन बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, देश को मिला नया वक़्फ़ कानून, जानिए 10 बड़े बदलाव

    यह भी पढ़ें: देवी के प्रति अनोखी आस्था : महिला ने अपने पेट पर स्थापित किया ज्योति कलश, पिछले 7 दिनों से कर रही कठोर तपस्या

    यह भी पढ़ें: व्हाट्सएप पर फोटो भेजकर पूछा- इसे पहचानते हैं? डाउनलोड करते ही खाते से उड़े लाखों रुपये, कैसे की ठगी?

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: वेदांता बालको के योगदान से छत्तीसगढ़ में ग्रामीण आय के स्रोतों में हो रही बढ़ोत्तरी

    April 30, 2026

    सबसे बड़ा विश्वासघात! गोद ली हुई बेटी ने 12 लाख देकर करवा दी मां की हत्या, डीप फ्रीजर में छिपाई लाश

    April 30, 2026

    Raipur: मादक पदार्थ चिट्टा (हेरोईन) के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध एक और प्रभावी कार्यवाही

    April 30, 2026

    156वीं जन्म जयंती पर विशेष …..! फिर याद आए भारतीय सिनेमा की नींव रखने वाले दिग्गज दादा साहेब फाल्के

    April 30, 2026

    Bulandshahar: हत्यारा बर्थडे ब्वॉय जीतू सैनी एनकाउंटर में ढेर, चेहरे पर केक लगाने से नाराज होकर अपने ही तीन दोस्तों की बिछा दी थी लाश

    April 30, 2026

    राशिफल 30 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 30, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026923 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026849 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026810 Views
    Don't Miss

    Korba: वेदांता बालको के योगदान से छत्तीसगढ़ में ग्रामीण आय के स्रोतों में हो रही बढ़ोत्तरी

    April 30, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे:  छत्तीसगढ़ को ‘भारत का धान का कटोरा’ कहा जाता है। धान यहां…

    सबसे बड़ा विश्वासघात! गोद ली हुई बेटी ने 12 लाख देकर करवा दी मां की हत्या, डीप फ्रीजर में छिपाई लाश

    April 30, 2026

    Raipur: मादक पदार्थ चिट्टा (हेरोईन) के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध एक और प्रभावी कार्यवाही

    April 30, 2026

    156वीं जन्म जयंती पर विशेष …..! फिर याद आए भारतीय सिनेमा की नींव रखने वाले दिग्गज दादा साहेब फाल्के

    April 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.