Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    लोगों को एक दूसरे से लड़ाना ही कल्चरल मार्क्सवाद का बुनियादी सिद्धांत: कैलाश चंद्र; अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान, चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 11, 2026

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 2026

    राशिफल 11 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 11
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»सोशल मीडिया पर जरूरत से ज्यादा सक्रिय रहती थी महिला, गुस्साए लिव इन पार्टनर ने कर दिया बड़ा कांड
    Featured

    सोशल मीडिया पर जरूरत से ज्यादा सक्रिय रहती थी महिला, गुस्साए लिव इन पार्टनर ने कर दिया बड़ा कांड

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 13, 2025Updated:September 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Untitled 3 22
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तराखंड
    हरिद्वार/स्वराज टुडे: हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के भभूतावाला बाग में जिला अस्पताल के ड्राइवर ने अपनी लिव-इन पार्टनर की लोहे की रॉड से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी खुद थाने पहुंचकर पुलिस के हवाले हो गया। मृतका पिंकी पिछले 11 साल से आरोपी मुकेश पुजारी के साथ लिव-इन में रह रही थी। पिंकी पहले से शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे हैं।

    11 साल पहले छोड़ा था पति और बच्चे

    करीब 11 साल पहले पिंकी अपने पहले पति और दो बच्चों को छोड़कर मुकेश पुजारी के साथ रहने लगी थी। दोनों बच्चे पिता के पास ही रहते हैं। इसके बाद पिंकी ने मुकेश के साथ जीवन बिताने का फैसला किया। दोनों के बीच एक आठ साल की बेटी भी है।

    मुकेश भी पहले से शादीशुदा था और उसकी पहली पत्नी व दो बड़े बेटे सरकारी आवास (मेला अस्पताल के पीछे) में रहते हैं।

    सोशल मीडिया पर सक्रियता से बिगड़े रिश्ते

    स्थानीय लोगों के मुताबिक, लंबे समय तक सबकुछ सामान्य रहा, लेकिन बीते कुछ समय से दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगे थे। पिंकी सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय रहती थी। वह आए दिन रील बनाकर पोस्ट करती थी। मुकेश को यह बिल्कुल पसंद नहीं था।
    उसे शक था कि पिंकी किसी और युवक के भी संपर्क में है। इसी शक और नाराजगी ने दोनों के रिश्ते में दरार डाल दी।

    आरोपी ने खुलवाया था ब्यूटी पार्लर

    बताया जाता है कि पिंकी भभूतावाला बाग में मकान लेकर रह रही थी। कुछ ही दूरी पर मुकेश ने उसके लिए ब्यूटी पार्लर भी खुलवाया था। पिंकी वहीं से अपना काम संभालती थी। हालांकि, पिंकी की सोशल मीडिया सक्रियता और दोस्तों से मेलजोल ने मुकेश को और असहज कर दिया। यह तनाव धीरे-धीरे झगड़े और हिंसा तक पहुंच गया।

    यह भी पढ़ें :  पत्रकारों को धमकी देना लोकतंत्र पर हमला है: ABPSS

    घटना की रात फोन कर बाहर बुलाया फिर कर दी हत्या

    घटना वाली रात करीब एक बजे मुकेश ने पिंकी को फोन कर बाहर बुलाया। दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो जल्द ही हिंसक रूप ले ली। गुस्से में आकर मुकेश ने लोहे की रॉड से हमला कर पिंकी को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के तुरंत बाद वह खुद को पुलिस के हवाले करने थाने पहुंच गया।

    पड़ोसियों ने कही ये बात

    पड़ोसियों का कहना है कि पिंकी अक्सर सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो पोस्ट करती थी। इसी वजह से दोनों के बीच कई बार झगड़े की बातें आसपास चर्चा में रहती थीं। स्थानीय लोग मानते हैं कि शक और अविश्वास ने उनके लंबे समय से चल रहे रिश्ते को तोड़ दिया और आखिरकार यह एक खून की वारदात में बदल गया।

    सोशल मीडिया पर जरूरत से ज्यादा वक्त बिताने वाली महिलाओं के लिए सबक

    ये घटना उन युवतियों और महिलाओं के लिए एक सबक हो सकता है जो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जरूरत से ज्यादा सक्रिय रहती हैं । पहली प्राथमिकता घर गृहस्थी होनी चाहिए लेकिन उनका ज्यादातर वक़्त सोशल मीडिया पर गुजरता है । घर के बड़े बुजुर्गों की नसीहतों को दरकिनार कर देती है । लाइक कमेंट्स पाने का ऐसा जुनून होता है कि अक्सर शॉर्ट्स और रील्स बनाकर पोस्ट करती रहती हैं । कभी कभी तो उनकी वीडियो इतनी आपत्तिजनक होती है कि लोग उस वीडियो को देख तीखी प्रतिक्रिया भी देते हैं । बावजूद इसके वीडियो बनाना फिर भी जारी रहता है। जब घर की इज्जत सड़क पर नाचेगी तो घर के मुखिया भला शांत कैसे बैठ सकते हैं ।

    यह भी पढ़ें :  Korba: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी शक्तिपीठ में आयोजित तीन दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम का समापन

    यह भी पढ़ें: ठुसेकेला ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री को पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाया, पड़ोसी और नाबालिग गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: यूपी में पैगम्बर साहब पर अभद्र टिप्पणी के बाद भड़का आक्रोश, मुस्लिम समुदाय ने घेरा थाना, भीड़ पर लाठीचार्ज

    यह भी पढ़ें: कर्नाटक में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान भीड़ में घुसा ट्रक, हादसे में 8 लोगों की मौत

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    लोगों को एक दूसरे से लड़ाना ही कल्चरल मार्क्सवाद का बुनियादी सिद्धांत: कैलाश चंद्र; अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान, चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 11, 2026

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 2026

    राशिफल 11 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 11, 2026

    राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर में सामाजिक भवन की मांग को लेकर मुस्लिम मनिहार जमात छत्तीसगढ़ ने उठाई आवाज़

    August 10, 2026

    दागदार प्राचार्य मनोज सराफ के पाली हाईस्कूल वापसी की चर्चा से अभिभावक- छात्रों में आक्रोश, सामाजिक संगठनों की चेतावनी- पाली पुनः पोस्टिंग हुई तो होगा उग्र आंदोलन

    August 10, 2026

    अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (ABPSS) की आधिकारिक डिजिटल एवं सोशल मीडिया उपस्थिति का विस्तार

    August 10, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,826 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,476 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,170 Views
    Don't Miss

    लोगों को एक दूसरे से लड़ाना ही कल्चरल मार्क्सवाद का बुनियादी सिद्धांत: कैलाश चंद्र; अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान, चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 11, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: सामाजिक चिंतक कैलाश चंद्र ने कहा है कि अलग-अलग कारणों से दुनिया…

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 2026

    राशिफल 11 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 11, 2026

    राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर में सामाजिक भवन की मांग को लेकर मुस्लिम मनिहार जमात छत्तीसगढ़ ने उठाई आवाज़

    August 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.