Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    लोगों को एक दूसरे से लड़ाना ही कल्चरल मार्क्सवाद का बुनियादी सिद्धांत: कैलाश चंद्र; अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान, चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 11, 2026

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 2026

    राशिफल 11 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 11
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»कर्नाटक में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान भीड़ में घुसा ट्रक, हादसे में 8 लोगों की मौत
    Featured

    कर्नाटक में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान भीड़ में घुसा ट्रक, हादसे में 8 लोगों की मौत

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 13, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6808224791757730366787f5d5389706aa7fa342ab9f29100823235f8fef959a4f5dd5db2082e173db4e9f
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    हासन/स्वराज टुडे: कर्नाटक में हासन जिले के एक गांव में शुक्रवार रात एक अनियंत्रित ट्रक गणेश विसर्जन यात्रा में घुस गई. इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई. वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि ये घटना गणेश चतुर्थी समारोह के अंतिम दिन रात लगभग आठ बजकर 45 मिनट पर मोसाले होसाहल्ली गांव में हुई. यह घटना हसन जिले के हसन तालुका में मोसाले होसाहल्ली रेलवे फाटक के पास हुई।

    पुलिस के अनुसार, मोसाले होसाहल्ली में गणेश विसर्जन के दौरान ट्रक चालक ने तेज गति से वाहन चलाकर गणेश विसर्जन जुलूस में शामिल भीड़ को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि जुलूस में मोसाले होसाहल्ली, हिरेहल्ली और आसपास के गांवों के लोग शामिल थे। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

    n6808252551757730372547a59b7bbd850cfeb9558c670fe0b51a45d73d2dc32d4e9516672214b6af58e18c

    ड्राइवर भुवनेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोगों ने उसे गाड़ी से बाहर खींचकर पीटा। ट्रक ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी, फिर एक डिवाइडर से टकराया और अंततः गणेश विसर्जन के लिए आई भीड़ को कुचल दिया।

    चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य ने अलग-अलग अस्पतालों में दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि आठ मृतकों में से पांच इंजीनियरिंग के छात्र थे।

    मृतकों के शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शवगृह में भेज दिया गया है। गंभीर रूप से घायलों को हासन शहर और होलेनरसीपुर कस्बे के सरकारी और विभिन्न निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अन्य घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बाद में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।

    यह भी पढ़ें :  कुपवाड़ा और अनंतनाग में बादल फटने से आई बाढ़, लोलाब में महिला की मौत....लंगनई पुल पर सड़क ब्लॉक, बटकूट पुल भी क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो...

    इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने एक्स पर लिखा, “हासन तालुका के मोसाले होसाहल्ली में गणपति विसर्जन जुलूस के दौरान हुई भीषण दुर्घटना की खबर सुनकर मुझे गहरा सदमा पहुंचा है, जहां कई लोगों की जान चली गई और 20 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह बेहद दुखद है कि गणपति जुलूस के दौरान एक ट्रक की चपेट में आने से श्रद्धालुओं की जान चली गई।”

    कुमारस्वामी ने कहा, “यह एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवारों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। राज्य सरकार को घायलों को सर्वोत्तम निःशुल्क उपचार प्रदान करने के लिए कदम उठाने चाहिए।”

    जद(एस) विधायक और पूर्व मंत्री एचडी रेवन्ना, उनके बेटे जेडी (एस) एमएलसी सूरज रेवन्ना और हासन से सांसद श्रेयस पटेल भी घटनास्थल पर पहुंचे। विधायक रेवन्ना ने पुलिस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह हादसा पुलिस की नाकामी के कारण हुआ। गोरूर पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।

    यह भी पढ़ें: 72 घंटे में इजराइल का 6 मुस्लिम देशों पर हमला! 200 लोगों की गई जान व 1000 से अधिक घायल

    यह भी पढ़ें: व्यवसायी से 30 लाख रुपये लूट मामले में कुरियर कंपनी का कर्मी निकला मास्टरमाइंड, पुलिस ने चार को दबोचा, 10 लाख बरामद

    यह भी पढ़ें: कार के ड्राइविंग सीट पर बैठे-बैठे सेना के मेजर की मौत, दो घंटे एक ही स्थिति में बैठे देख लोगों ने दी पुलिस को सूचना

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  Korba: अंतरराज्यीय बैंक सेंधमारी गिरोह का पर्दाफाश, रोहतक (हरियाणा) से दो आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त कार भी जब्त
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    लोगों को एक दूसरे से लड़ाना ही कल्चरल मार्क्सवाद का बुनियादी सिद्धांत: कैलाश चंद्र; अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान, चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 11, 2026

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 2026

    राशिफल 11 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 11, 2026

    राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर में सामाजिक भवन की मांग को लेकर मुस्लिम मनिहार जमात छत्तीसगढ़ ने उठाई आवाज़

    August 10, 2026

    दागदार प्राचार्य मनोज सराफ के पाली हाईस्कूल वापसी की चर्चा से अभिभावक- छात्रों में आक्रोश, सामाजिक संगठनों की चेतावनी- पाली पुनः पोस्टिंग हुई तो होगा उग्र आंदोलन

    August 10, 2026

    अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (ABPSS) की आधिकारिक डिजिटल एवं सोशल मीडिया उपस्थिति का विस्तार

    August 10, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,827 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,477 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,171 Views
    Don't Miss

    लोगों को एक दूसरे से लड़ाना ही कल्चरल मार्क्सवाद का बुनियादी सिद्धांत: कैलाश चंद्र; अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान, चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 11, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: सामाजिक चिंतक कैलाश चंद्र ने कहा है कि अलग-अलग कारणों से दुनिया…

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 2026

    राशिफल 11 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 11, 2026

    राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर में सामाजिक भवन की मांग को लेकर मुस्लिम मनिहार जमात छत्तीसगढ़ ने उठाई आवाज़

    August 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.