Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»72 घंटे में इजराइल का 6 मुस्लिम देशों पर हमला! 200 लोगों की गई जान व 1000 से अधिक घायल
    Featured

    72 घंटे में इजराइल का 6 मुस्लिम देशों पर हमला! 200 लोगों की गई जान व 1000 से अधिक घायल

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6806457351757682487273ed5ff888a3d62e070c74505acebd7623ce3bcb45e3e8aeefda5926a178f9e266
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: पश्चिम एशिया में तनाव नई ऊंचाइयों पर पहुँच गया है। इजराइल ने पिछले 72 घंटों में 6 मुस्लिम देशों गाजा (फिलिस्तीन), सीरिया, लेबनान, कतर, यमन और ट्यूनीशिया पर लगातार हमले किए हैं।इन हमलों में अब तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत और 1000 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं।

    इजराइल का दावा है कि उसने केवल आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया, जबकि प्रभावित देश इसे अपनी संप्रभुता पर हमला बता रहे हैं।

    कतर: हमास नेताओं पर सीधा हमला

    मंगलवार को इजराइली सेना ने दोहा (कतर की राजधानी) पर हवाई हमला किया। निशाना था हमास का शीर्ष नेता खलील अल-हय्या । इस हमले में उनके बेटे, ऑफिस डायरेक्टर, तीन गार्ड और एक कतरी सुरक्षा अधिकारी समेत 6 लोगों की मौत हुई। उस समय हमास नेता अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव पर चर्चा कर रहे थे। इसके बाद हमास ने युद्धविराम से इनकार कर दिया ।

    लेबनान: हिजबुल्लाह के ठिकाने तबाह 

    सोमवार को इजराइली विमानों ने बेका और हरमेल जिलों में हवाई हमले किए। इसमें 5 लोगों की मौत हुई। दावा-‘हिजबुल्लाह के सैन्य ठिकाने निशाना बने।’ मंगलवार को इजराइली ड्रोन ने हिजबुल्लाह के एक सदस्य पर हमला किया। नवंबर 2024 में हुए सीजफायर के बावजूद इजराइल लगातार लेबनान पर हमले कर रहा है।

    सीरिया: एयरफोर्स बेस पर बमबारी

    इजराइली फाइटर जेट्स ने सीरिया के एयरफोर्स बेस और सेना के कैंप पर हमले किए। सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स (SOHR ने बताया -कोई हताहत नहीं हुआ। सीरिया ने इसे ‘संप्रभुता का उल्लंघन’ बताते हुए कहा- ‘इजराइल क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है।’ रिपोर्ट: 2025 में अब तक इजराइल ने 86 हवाई और 11 जमीनी हमले सीरिया पर किए हैं।

    यह भी पढ़ें :  गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत रामनगर स्थित श्री लक्ष्मी विनायक ज्वेलर्स में हुई चोरी का खुलासा, ज्वेलर्स दुकान की दीवार में छेद कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

    ट्यूनीशिया: समुद्री जहाजों पर ड्रोन अटैक 

    इजराइली ड्रोन ने सोमवार को ट्यूनीशिया पोर्ट पर फैमिली बोट को निशाना बनाया। जहाज पर 6 लोग सवार थे, जो पुर्तगाली झंडा लगाकर यात्रा कर रहे थे। किसी की मौत नहीं हुई। मंगलवार को भी ब्रिटिश झंडे वाले जहाज पर हमला किया गया। इजराइल 2010 से गाजा की ओर जाने वाले जहाजों पर लगातार ड्रोन अटैक कर रहा है।

    यमन: हूती ठिकानों पर दूसरा बड़ा हमला 

    बुधवार को इजराइल ने सना एयरपोर्ट पर हवाई हमला किया। दावा -‘हूती ठिकाने निशाना बनाए गए।’ इससे पहले 28 अगस्त को हुए हमले में हूती प्रधानमंत्री अहमद अल-रहावी समेत 10 लोगों की मौत हुई थी।

    गाजा: सबसे बड़ा नरसंहार 

    सोमवार को गाजा में 150 मौतें और 540 घायल हुए। 2023 से अब तक गाजा में 64,600 से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं। लगभग 75% गाजा इलाका अब इजराइल के कब्जे में है। हजारों लोग भुखमरी और मलबे में दबकर मारे जा चुके हैं।

    नेतन्याहू का बयान 

    इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने दोहा पर हुए हमले का बचाव किया और कहा: ‘हमने वही किया जो अमेरिका ने 9/11 के बाद किया था। इजराइल आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा।’

    यह भी पढ़ें: कृषि एवं ग्रामीण मजदूर संघ ने अतिवृष्टि से नष्ट हुई फसलों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जिला कलेक्टर को ज्ञापन

    यह भी पढ़ें: व्यवसायी से 30 लाख रुपये लूट मामले में कुरियर कंपनी का कर्मी निकला मास्टरमाइंड, पुलिस ने चार को दबोचा, 10 लाख बरामद

    यह भी पढ़ें: कार के ड्राइविंग सीट पर बैठे-बैठे सेना के मेजर की मौत, दो घंटे एक ही स्थिति में बैठे देख लोगों ने दी पुलिस को सूचना

    यह भी पढ़ें :  Korba: धान खरीदी की तैयारियों में लापरवाही न हो, किसानों के सभी खसरे एग्रीस्टैक में दर्ज करें - कलेक्टर कुणाल दुदावत
    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    ● शिक्षा डिप्लोमा प्राइवेट इन्वेस्टिगेशन, एक्सपोर्ट मैनेजमेंट, पत्रकारिता ● 1 राष्ट्रीय स्तर = समाज रत्न=…

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.