Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 8 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 8, 2026

    सुबह-सुबह डोल गई धरती, गिरते-पड़ते घरों से भागे लोग, 6 तीव्रता के भूकंप ने 22 लोगों को किया जख्मी

    November 8, 2026

    Mumbai: ‘रामायण’ ने तीसरे दिन तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, शनिवार की कमाई देखकर रह जाएंगे हैरान

    November 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 8
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बार-बार प्रेमी के साथ भाग जाती थी पत्नी, पति कर देता था माफ, 5वीं बार भागने पर दे दी सजा-ए-मौत
    Featured

    बार-बार प्रेमी के साथ भाग जाती थी पत्नी, पति कर देता था माफ, 5वीं बार भागने पर दे दी सजा-ए-मौत

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n65548957617417113918083f92f4cec9e7ac5d7ac3d9b5d0e1d25e8e2aada6b06ed58e1e8ea8a0d8d935e3
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    पंजाब
    लुधियाना/स्वराज टुडे: पत्नी के बार-बार प्रेमी के साथ भागने की आदत से परेशान पति ने आखिरकार उसकी जीवनलीला ही समाप्त कर दी. मामला पंजाब के लुधियाना जिले का है. युवक ने 5वीं बार अपने प्रेमी के साथ भागने वाली पत्नी की हत्या कर दी और फरार हो गया.

    इस घटना के बाद इलाके में सन्नाटा है. बेटी हत्या की खबर परिवार ने पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लुधियाना जिला अस्पताल भेज दिया. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

    पुलिस के मुताबिक, पंजाब में थाना दाखा के तहत आने वाले जांगपुर गांव में रहने वाले मजदूर तेजपाल ने पत्नी रेनू कुमारी का कत्ल कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी दोनों बच्चों को लेकर फरार हो गया. पुलिस के मुताबिक मृतक रेनू के चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान थे. उसके मुंह पर दांतों के निशान भी मिले हैं, जिससे साफ है कि हत्या से पहले उसके साथ मारपीट भी की गई थी. पुलिस कई टीम बनाकर आरोपी की तलाश में जुट गई है.

    कई बार भागी प्रेमी के साथ

    मृतक रेनू कुमारी अपने दोनों बच्चों के साथ मुल्लांपुर में अपने पिता के घर में रहती थी. वहीं, घर के सामने एक मोटर साइकिल की दुकान थी, जहां उसका प्रेमी काम करता था. रेनू चार बार अपने प्रेमी के साथ भाग चुकी थी. आरोपी तेजपाल ने हर बार उसे माफ कर दिया था. कुछ दिन बाद रेनू फिर से अपने प्रेमी के संग भाग गई. इस बार दोनों मुल्लांपुर स्थित एक गोशाला के पास छिपकर रह रहे थे. आरोपी तेजपाल को इस बार जब पता लगा तो वह मुरादाबाद से सीधा मुल्लांपुर पहुंचा. रेनू के माता-पिता भी पहुंच गए. दोनों ने मिलकर उसे खोज निकाला.

    यह भी पढ़ें :  15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 10 नवंबर से कटेंगे टोकन, कोरबा जिले में तैयारियां पूर्ण:कलेक्टर; खाद्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की समीक्षा

    इसके बाद आरोपी पत्नी को साथ लेकर घर गया. रात को पत्नी और बच्चों के साथ सोने के लिए कमरे में गया. सुबह जब परिवार के लोगों ने कमरे के बाहर ताला लगा देखा तो उन्हें शक हुआ. उन्होंने आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया. कुछ देर के बाद दरवाजे में लगे ताले को तोड़ा गया तो अंदर का नजारा देख सबके होश उड़ गए. रेनू की लाश जमीन पर पड़ी थी.

    पति हर महीने जाता था मिलने

    इंस्पेक्टर अमृतपाल सिंह ने बताया कि आरोपी तेजपाल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का रहने वाला है. आरोपी हर महीने पंजाब अपनी पत्नी रेनू और बच्चों से मिलने जाता था. पुलिस घटना की जांच कर रही है. आरोपी तेजपाल को जल्द दबोच लिया जाएगा. पुलिस ने रेनू के प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

    यह भी पढ़ें: होली के मद्देनजर शुरू हुई शहर के गुंडा बदमाशों की धर पकड़, सभी आरोपी भेजे गए जेल

    यह भी पढ़ें: शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके ससुराल पहुंचा था प्रेमी, पकड़े जाने पर पेड़ से बांधकर हुई बेदम पिटाई

    यह भी पढ़ें: होटल के बाहर वर्दी में खड़े थे ‘DSP’, लोकल पुलिस ने पूछा- सर कहां पर है पोस्टिंग, जवाब सुनते ही महकमे में हड़कंप

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 8 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 8, 2026

    सुबह-सुबह डोल गई धरती, गिरते-पड़ते घरों से भागे लोग, 6 तीव्रता के भूकंप ने 22 लोगों को किया जख्मी

    November 8, 2026

    Mumbai: ‘रामायण’ ने तीसरे दिन तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, शनिवार की कमाई देखकर रह जाएंगे हैरान

    November 8, 2026

    Success story : बांका की बहनें एक साथ बनीं बैंक मैनेजर, पिता बोले- लक्ष्‍मी है मेरी लाडो, आप भी लें प्रेरणा

    November 8, 2026

    ब्रह्मपुर (ओडिशा) के ब्रह्माकुमारीज़ प्रभु उपहार रिट्रीट सेंटर में दीपावली धूमधाम से मनाई गई

    November 8, 2026

    15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 10 नवंबर से कटेंगे टोकन, कोरबा जिले में तैयारियां पूर्ण:कलेक्टर; खाद्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की समीक्षा

    November 7, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,075 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,563 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,427 Views
    Don't Miss

    राशिफल 8 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 8, 2026

    आज का राशिफल: आज का राशिफल 8 नवंबर, पंचांग की गणना से देखें तो आज…

    सुबह-सुबह डोल गई धरती, गिरते-पड़ते घरों से भागे लोग, 6 तीव्रता के भूकंप ने 22 लोगों को किया जख्मी

    November 8, 2026

    Mumbai: ‘रामायण’ ने तीसरे दिन तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, शनिवार की कमाई देखकर रह जाएंगे हैरान

    November 8, 2026

    Success story : बांका की बहनें एक साथ बनीं बैंक मैनेजर, पिता बोले- लक्ष्‍मी है मेरी लाडो, आप भी लें प्रेरणा

    November 8, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.