Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    जयपुर में आज गिराई जाएगी 45 साल पुरानी नूरानी मस्जिद, 3000 पुलिसकर्मी तैनात, इंटरनेट बंद

    June 8, 2026

    राशिफल 8 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 8, 2026

    विश्व साइकिल दिवस पर स्वस्थ जीवन व पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती साइकिल रैली संपन्न, बच्चों से लेकर अधिकारियों ने उत्साह से लिया हिस्सा

    June 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 8
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»होटल के बाहर वर्दी में खड़े थे ‘DSP’, लोकल पुलिस ने पूछा- सर कहां पर है पोस्टिंग, जवाब सुनते ही महकमे में हड़कंप
    Featured

    होटल के बाहर वर्दी में खड़े थे ‘DSP’, लोकल पुलिस ने पूछा- सर कहां पर है पोस्टिंग, जवाब सुनते ही महकमे में हड़कंप

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6555072631741695708639db52b1bb0db39d114fc6f541cc1e2ec015162d3bfd438da9da396c0ad4427874
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्‍ली/स्वराज टुडे: तेलंगाना के सूर्यापेट में एक होटल के बाहर ‘डीएसपी साहब’ वर्दी पहने खड़े थे. इसी बीच लोकल थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. थाने के अफसर जूनियर लेवल के थे. ऐसे में डीएसपी साहब भी पूरे रौब में दिखे.

    पुलिसकर्मियों ने पूछा कि सर आप की पोस्टिंग कहां पर है. यह सनुकर डीएसपी साहब ने पूरा रौब दिखाया, लेकिन कुछ ही देर में उनकी हवा टाइट कर दी गई. ऐसा इसलिए क्‍योंकि वो असली नहीं बल्कि एक नकली डीएसपी थे. इस शख्‍स को नकली पुलिस बनने के आरोप में अरेस्‍ट कर लिया गया है. वो एक महिला से नकली पुलिसवाला बन 36 लाख की ठगी कर चुका है.

    इस ठग की पहचान 35 वर्षीय बथुला श्रीनिवास राव के रूप पर हुई. सूर्यापेट पुलिस ने उसके पास से 18 लाख रुपये कैश, एक कार और एक पुलिस वर्दी जब्त कर ली है. 10 मार्च को संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते हुए एक होटल के पास इस व्यक्ति को देखा गया था. डीएसपी की वर्दी देख पहले तो होटलकर्मी घबरा गए और चुप रहे. जब उसके खड़े रहने की अवधि काफी ज्‍यादा लंबी हो गई तो उन्‍होंने इसकी जानकारी लोकल पुलिस को कॉल करके दी. सूचना दिए जाने पर पुलिस ने वहां जाकर उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को देखकर पहले यह नकली डीएसपी घबरा गया लेकिन फिर वो डीएसपी होने की धौंस दिखाने लगा.

    सब इंस्‍पेक्‍टर बनाने के नाम पर महिला को ठगा

    असली पुलिसकर्मियों ने नकली डीएसपी से शुरुआत में बेहद प्‍यार से पूछा कि आप कहां पर पोस्टिड हैं लेकिन यह शख्‍स अपने डीएसपी होने का कोई आई-कार्ड नहीं नहीं दिखा पाया. पुलिस ने बताया कि मट्टीपल्ली गांव का श्रीनिवास राव बेरोजगार युवकों को फंसाता था, उन्हें नौकरी का झांसा देता था और पैसे ऐंठने का काम करता था. उसने कथित तौर पर कोडाद की एक महिला से सब-इंस्पेक्टर की नौकरी दिलाने का वादा करके 36 लाख रुपये लिए थे. पुलिस ने बताया कि उसने 18 लाख रुपये ऐशो-आराम में खर्च कर दिए, जबकि उसके पास बची हुई रकम जब्त कर ली गई. उसके खिलाफ आंध्र प्रदेश में भी मामले दर्ज हैं. सूर्यपेट जिले के एसपी के नरसिम्हा ने टाइम्‍स ऑफ इंडिया से कहा कि कुछ लोगों को इसी तरह से धोखा देने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के बाद उन्हें सितंबर 2024 में जमानत पर जेल से रिहा कर दिया गया था.

    यह भी पढ़ें :  1000 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बनाया IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, तेंदुलकर समेत कई दिग्गजों को पछाड़ा

    यह भी पढ़ें: देश से ये चार बड़े कानून होने जा रहे खत्म, गृहमंत्री ने कर ली पूरी तैयारी!

    यह भी पढ़ें: गैंगस्टर अमन साहू पुलिस एनकाउंटर में ढेर, रायपुर से रांची लाने के दौरान पलामू में हुआ एनकाउन्टर

    यह भी पढ़ें: हेल्थ टिप्स : बालों और दाढ़ी में जम गया होली का रंग, इन घरेलू नुस्‍खों से छुड़ाए

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    जयपुर में आज गिराई जाएगी 45 साल पुरानी नूरानी मस्जिद, 3000 पुलिसकर्मी तैनात, इंटरनेट बंद

    June 8, 2026

    राशिफल 8 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 8, 2026

    विश्व साइकिल दिवस पर स्वस्थ जीवन व पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती साइकिल रैली संपन्न, बच्चों से लेकर अधिकारियों ने उत्साह से लिया हिस्सा

    June 8, 2026

    ऑटो सवार महिला से ऑटो चालक और उसके दोस्त ने की छेड़छाड़, मुठभेड़ में घायल मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    June 8, 2026

    कोरबा पुलिस का अवैध कबाड़ कारोबारियों पर बड़ा प्रहार, उरगा एवं कुसमुंडा पुलिस की कार्रवाई में लगभग 16 टन कबाड़ एवं 04 वाहन जप्त

    June 7, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब चुनाव की घोषणा: 14 जून को मतदान उपरांत परिणाम की घोषणा, मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. छेदीलाल अग्रवाल ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम

    June 7, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,609 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,057 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026907 Views
    Don't Miss

    जयपुर में आज गिराई जाएगी 45 साल पुरानी नूरानी मस्जिद, 3000 पुलिसकर्मी तैनात, इंटरनेट बंद

    June 8, 2026

    जयपुर/स्वराज टुडे: जयपुर की नूरानी मस्जिद पर आग बुलडोजर चला दिया जाएगा. इसके लिए प्रशासन ने…

    राशिफल 8 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 8, 2026

    विश्व साइकिल दिवस पर स्वस्थ जीवन व पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती साइकिल रैली संपन्न, बच्चों से लेकर अधिकारियों ने उत्साह से लिया हिस्सा

    June 8, 2026

    ऑटो सवार महिला से ऑटो चालक और उसके दोस्त ने की छेड़छाड़, मुठभेड़ में घायल मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    June 8, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.