Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Health Tips: दही के साथ इस 1 चीज को मिलाकर खा लें मल के साथ निकल जाएगा सारा खराब कोलेस्ट्रॉल, आयुर्वेदिक Expert ने बताया नुस्खा

    July 24, 2026

    राशिफल 24 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 24, 2026

    80 लाख की जगुआर से बिल्डर के घर पहुँचकर की करोड़ों की चोरी, अंतरराज्यीय गिरोह की 2 महिलाएं गिरफ्तार, सरगना की तलाश जारी

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 24
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बिहार विधानसभा चुनाव: मतदान से पहले ही ‘BJP-मुक्त’ हुआ यह बड़ा ज़िला ! जानिए क्या है पूरा माजरा
    Featured

    बिहार विधानसभा चुनाव: मतदान से पहले ही ‘BJP-मुक्त’ हुआ यह बड़ा ज़िला ! जानिए क्या है पूरा माजरा

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6855912261760839688290c6424513395e028e503e7733c48350384c2dc472ea5d4a34fbbff4d7b6dc81ce
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    पटना/स्वराज टुडे: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए के सीट बंटवारे से एक ऐसा फैसला सामने आया है जिसने सबको चौंका दिया है। राजनीतिक रूप से सशक्त रोहतास जिला (Rohtas District) इस बार पूरी तरह से भाजपा-मुक्त हो गया है।

    पार्टी के गठन के बाद यह पहला अवसर है जब भाजपा ने रोहतास की सभी सात विधानसभा सीटें अपने सहयोगी दलों के हवाले कर दी हैं।

    यह फैसला स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है, क्योंकि अब रोहतास की ईवीएम (EVM) में मतदाताओं को कमल का निशान देखने को नहीं मिलेगा। 2020 की हार से सबक या संगठन पर विश्वास की कमी? भाजपा नेतृत्व के इस कदम ने जिले की राजनीति में एक बड़ा भूचाल ला दिया है।

    रोहतास जिले की सात सीटों का बंटवारा इस प्रकार हुआ है

    • काराकाट (Karakat)- जदयू
    • नोखा (Nokha)- जदयू
    • करगहर (Kargahar)- जदयू
    • सासाराम (Sasaram)- राष्ट्रीय लोक मोर्चा
    • दिनारा (Dinara)- राष्ट्रीय लोक मोर्चा
    • चेनारी (सु.) (Chenari SC)- लोजपा (रामविलास)
    • डेहरी (Dehri)- लोजपा (रामविलास)

    जमीनी कार्यकर्ताओं में आक्रोश

    रोहतास में भाजपा को एक भी सीट न मिलने से स्थानीय कार्यकर्ताओं में ‘तूफान से पहले का सन्नाटा’ पसरा है। पार्टी के पुराने कार्यकर्ता, जैसे पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह, इस अभूतपूर्व स्थिति से सदमे में हैं, क्योंकि यह तब हुआ है जब केंद्र से लेकर प्रदेश तक भाजपा की सरकार है। सबसे गहरा आक्रोश इस बात का है कि सासाराम (पांच बार विधायक रहे जवाहर प्रसाद का क्षेत्र) और नोखा (चार बार के विजेता रामेश्वर चौरसिया का गढ़) जैसे पारंपरिक और मजबूत दुर्ग भी सहयोगी दलों को सौंप दिए गए। ‘मेरा बूथ-सबसे मजबूत’ का नारा लगाने वाले जमीनी कार्यकर्ता हताश हैं और नाम न छापने की शर्त पर कह रहे हैं कि “हम लोग इधर बूथ मजबूत करते रह गए, उधर EVM से कमल गायब हो गया।”

    यह भी पढ़ें :  Korba::श्री सप्तदेव मंदिर में माँ श्री राणीसती दादी का भव्य संगीतमय मंगलपाठ सम्पन्न

    दिग्गजों का गढ़ होने पर भी उपेक्षा

    रोहतास जिला भाजपा के कई बड़े नेताओं जैसे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह और विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का गृह जिला है। इतने बड़े नेताओं के होने के बावजूद जिले को एक भी सीट न मिलना स्थानीय संगठन के मनोबल पर गहरी चोट है। निचले स्तर के कार्यकर्ताओं के बीच इस निर्णय को लेकर तनाव स्पष्ट है। आगामी दिनों में कार्यकर्ताओं द्वारा बुलाई जाने वाली पंचायतें तय करेंगी कि यह ‘सन्नाटा’ शीर्ष नेतृत्व के फैसले की स्वीकार्यता है, या फिर राजनीतिक समीकरणों की भेंट चढ़ी संगठन की उपेक्षा के कारण उपजे बड़े विद्रोह (Revolt) का संकेत।

    यह भी पढ़ें: थाना ले जाने के दौरान आरोपी ने की कांस्टेबल की चाकू मारकर हत्या, आरोपी हुआ फरार, पुलिस ने रखा 50 हजार का इनाम

    यह भी पढ़ें: खुद को डॉक्टर बताकर लाखों रुपये रुपये कमा रहा था चपरासी, सालों बाद ऐसे खुली पोल

    यह भी पढ़ें: ब्रेन हेमरेज से बेटे की मौत की खबर सुन माँ ने भी तोड़ा दम, पढ़िए आत्मा को झकझोर देने वाली खबर

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Health Tips: दही के साथ इस 1 चीज को मिलाकर खा लें मल के साथ निकल जाएगा सारा खराब कोलेस्ट्रॉल, आयुर्वेदिक Expert ने बताया नुस्खा

    July 24, 2026

    राशिफल 24 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 24, 2026

    80 लाख की जगुआर से बिल्डर के घर पहुँचकर की करोड़ों की चोरी, अंतरराज्यीय गिरोह की 2 महिलाएं गिरफ्तार, सरगना की तलाश जारी

    July 24, 2026

    उपमुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री ने कोरबा जिले को 73 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को कराया गया गृहप्रवेश, सौंपी आवास की चाबी

    July 24, 2026

    राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान, 32 पदकों से चमके खिलाड़ी, सम्मान समारोह में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने किया उत्साहवर्धन

    July 23, 2026

    माय भारत युवा कार्यक्रम अंतर्गत ”नशामुक्त भारत अभियान -2026“ जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन 27 जुलाई को

    July 23, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,778 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,448 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,142 Views
    Don't Miss

    Health Tips: दही के साथ इस 1 चीज को मिलाकर खा लें मल के साथ निकल जाएगा सारा खराब कोलेस्ट्रॉल, आयुर्वेदिक Expert ने बताया नुस्खा

    July 24, 2026

    कोलेस्ट्रॉल एक ऐसी परेशानी है जिनके मरीजों की संख्या में तेजी से इज़ाफा हो रहा…

    राशिफल 24 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 24, 2026

    80 लाख की जगुआर से बिल्डर के घर पहुँचकर की करोड़ों की चोरी, अंतरराज्यीय गिरोह की 2 महिलाएं गिरफ्तार, सरगना की तलाश जारी

    July 24, 2026

    उपमुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री ने कोरबा जिले को 73 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को कराया गया गृहप्रवेश, सौंपी आवास की चाबी

    July 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.