Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    कोरबा में फ्लाई ऐश का जहर फैला रहा एसईसीएल, सरकार की चुप्पी पर जयसिंह अग्रवाल का तीखा हमला

    April 17, 2026

    Korba: एडवांस्ड डायग्नोस्टिक सेंटर में 18 अप्रैल को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, न्यूरो-साइकेट्रिक व त्वचा रोग विशेषज्ञ देंगे सेवाएं

    April 17, 2026

    Ashoknagar: तीन हिन्दू नाबालिग लड़कियों का ब्रेनवाश, फिर निकाह के बाद रेप…तीनों बुर्का पहन अपने घर पहुंची तो खुला राज

    April 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, April 18
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»खुद को डॉक्टर बताकर लाखों रुपये रुपये कमा रहा था चपरासी, सालों बाद ऐसे खुली पोल
    Featured

    खुद को डॉक्टर बताकर लाखों रुपये रुपये कमा रहा था चपरासी, सालों बाद ऐसे खुली पोल

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6856083021760780794265d234b857707f392b759ae98bce5267fe130d2f29cc433922614bfc01b3323495
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मुरैना/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश के मुरैना में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो खुद को डॉक्टर बताकर अवैध रूप से भ्रूण लिंग जांच करता था. पकड़ा गया आरोपी संजू शर्मा (30) असल में शिक्षा विभाग में एक चपरासी था, लेकिन खुद को डॉक्टर बताकर लाखों रुपये की गैरकानूनी कमाई कर रहा था.

    चपरासी ने फर्जी डॉक्टर बनकर की कमाई

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह कार्रवाई मुरैना के गदौरा पुरा इलाके में जिला कलेक्टर लोकेश जांगिड़ के निर्देश पर की गई. मुख्य चिकित्सा-स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर पद्मेश उपाध्याय ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन के जरिए लिंग परीक्षण कर रहा है. इस पर ग्वालियर और मुरैना की संयुक्त टीम ने सामाजिक कार्यकर्ता मीना शर्मा के साथ जाल बिछाया. एक डमी गर्भवती महिला और सादे लिबास में महिला पुलिसकर्मी को भेजा गया, जिसके बाद टीम ने आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.

    अल्ट्रासाउंड मशीन जब्त

    छापेमारी के दौरान आरोपी के पास से एक पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन जब्त की गई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है. जांच में पता चला है कि संजू शर्मा पहले जिला शिक्षा विभाग में बिलगांव मिडिल स्कूल में चपरासी के पद पर कार्यरत था और नवंबर 2024 में अवैध गतिविधियों में शामिल पाए जाने के बाद निलंबित कर दिया गया था.

    डॉक्टर प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी पिछले कई महीनों से निगरानी में था. छह महीने पहले जयपुर में एक व्यक्ति के पास से पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन बरामद हुई थी, जिसने बताया था कि वह मशीन संजू शर्मा के लिए लाई गई थी. इसके बाद से टीम लगातार उसका पीछा कर रही थी.

    यह भी पढ़ें :  वेदांता हादसे पर कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने दिया का बड़ा बयान, दिए जांच के निर्देश, दोषियों पर होगी सख्त कार्यवाही

    चार हजार लेकर घर-घर जाकर लिंग परीक्षण करता था आरोपी

    सामाजिक कार्यकर्ता मीना शर्मा के अनुसार, आरोपी और उसके साथी दो से चार हजार रुपये लेकर घर-घर जाकर लिंग परीक्षण करते थे और अगर भ्रूण लड़की निकलता था तो गर्भपात कराने के लिए भारी रकम वसूलते थे. यह नेटवर्क उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और दिल्ली तक फैला हुआ था.

    अधिकारियों ने बताया कि मुरैना मध्य प्रदेश के उन जिलों में से है, जहां लिंगानुपात सबसे कम है. 2011 की जनगणना में यहां प्रति हजार पुरुषों पर केवल 840 महिलाएं थीं, हालांकि अब यह अनुपात बढ़कर 922 तक पहुंच गया है.

    यह भी पढ़ें:कपिल शर्मा के पीछे पड़े गैंगस्टर, कॉमेडियन के ‘कैप्स कैफे’ पर तीसरी बार हुई फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े गैंग ने ली जिम्मेदारी, देखें वायरल वीडियो…..

    यह भी पढ़ें:एसईसीएल के क्वार्टर में लगे एसी के कॉपर तार चोरी करने वाला शातिर चोर सरकण्डा पुलिस की गिरफ्त में

    यह भी पढ़ें:फर्जी हस्ताक्षर से मृत किसानों के नाम पर उठाई खाद, मोरगा के समिति प्रबंधक महेंद्र शर्मा के खिलाफ FIR और बर्खास्तगी के आदेश

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कोरबा में फ्लाई ऐश का जहर फैला रहा एसईसीएल, सरकार की चुप्पी पर जयसिंह अग्रवाल का तीखा हमला

    April 17, 2026

    Korba: एडवांस्ड डायग्नोस्टिक सेंटर में 18 अप्रैल को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, न्यूरो-साइकेट्रिक व त्वचा रोग विशेषज्ञ देंगे सेवाएं

    April 17, 2026

    Ashoknagar: तीन हिन्दू नाबालिग लड़कियों का ब्रेनवाश, फिर निकाह के बाद रेप…तीनों बुर्का पहन अपने घर पहुंची तो खुला राज

    April 17, 2026

    महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्‍यक्ष फुलोदेवी नेताम के निर्देश पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साड़ी वितरण में गड़बड़ी के विरोध में महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

    April 17, 2026

    कोरबा में आंगनबाड़ी निर्माण बना ‘मौत का ढांचा’! घटिया मटेरियल से बच्चों की ज़िंदगी पर सीधा खतरा

    April 17, 2026

    फल नहीं, जहर बिक रहा! केमिकल से पकाए जा रहे फलों पर सख्ती, FSSAI का बड़ा अलर्ट

    April 17, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026826 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026778 Views

    Mumbai: 38 साल की लेडी टीचर के जाल में कैसे फंसा 11वीं का छात्र ! पढ़िए एक शिक्षिका की डर्टी स्टोरी

    April 6, 2026763 Views
    Don't Miss

    कोरबा में फ्लाई ऐश का जहर फैला रहा एसईसीएल, सरकार की चुप्पी पर जयसिंह अग्रवाल का तीखा हमला

    April 17, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा के मानिकपुर खदान क्षेत्र…

    Korba: एडवांस्ड डायग्नोस्टिक सेंटर में 18 अप्रैल को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, न्यूरो-साइकेट्रिक व त्वचा रोग विशेषज्ञ देंगे सेवाएं

    April 17, 2026

    Ashoknagar: तीन हिन्दू नाबालिग लड़कियों का ब्रेनवाश, फिर निकाह के बाद रेप…तीनों बुर्का पहन अपने घर पहुंची तो खुला राज

    April 17, 2026

    महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्‍यक्ष फुलोदेवी नेताम के निर्देश पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साड़ी वितरण में गड़बड़ी के विरोध में महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

    April 17, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.