Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Success Story: नीट में मिली 55वीं रैंक, एम्स से की MBBS की पढ़ाई, अब निखिल ने GATE में हासिल की AIR 1

    July 8, 2026

    बालको ने की फर्जी वेबसाइट, डोमेन और ई-मेल से सावधान रहने की अपील…. ‘केवल आधिकारिक माध्यमों से ही करें संपर्क, संदिग्ध डोमेन और ई-मेल की तुरंत दें सूचना’

    July 7, 2026

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी का जन्मदिन, दिनभर चले सेवा और सम्मान के कार्यक्रम

    July 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 8
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»गर्लफ्रेंड की मौत से सदमे में था छात्र, हॉस्टल के कमरे में मिला शव; बिट्स गोवा कैंपस में 10 महीनों में पांचवीं घटना से सनसनी
    Featured

    गर्लफ्रेंड की मौत से सदमे में था छात्र, हॉस्टल के कमरे में मिला शव; बिट्स गोवा कैंपस में 10 महीनों में पांचवीं घटना से सनसनी

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 5, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6797627881757075607535d1def077bbf3a378f4f2da739112b50d71921cad51081652028e0ef67f0ba7a7
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    गोवा/स्वराज टुडे: गोवा के वर्ना इलाके में स्थित बिट्स पिलानी, गोवा कैंपस (BITS Pilani, Goa Campus) से एक और दुखद घटना सामने आई है. यहां 19 वर्षीय छात्र ऋषि नायर (Rishi Nair Death) अपने हॉस्टल के कमरे में मृत पाया गया.

    ऋषि बेंगलुरु का रहने वाला था और वर्तमान में गोवा कैंपस में पढ़ाई कर रहा था. पुलिस के अनुसार, ऋषि के माता-पिता ने गुरुवार सुबह उसे फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. चिंतित होकर, वे कैंपस पहुंचे और छात्रावास के कर्मचारियों के साथ कमरे में गए तो ऋषि बिस्तर पर मृत पाया गया. कमरे में उल्टी के निशान भी मिले.

    पुलिस ने बताया कि ऋषि डिप्रेशन की दवाएं (Depression Medications) ले रहा था. ऐसे में संदेह है कि उसकी मौत या तो आत्महत्या (Death or Suicide) से हुई या दवाओं के ओवरडोज़ (Drug Overdose) से. अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है.

    मुंबई-गोवा नेशनल हाइवे पर दिखे- बड़े- बड़े गड्ढे, आदित्य ठाकरे ने वीडियो शेयर कर कसा तंज, NHAI ने दी सफाई

    क्या गर्लफ्रेंड की मौत से सदमे में था ऋषि?

    पुलिस (Goa Police) जांच में पता चला कि ऋषि की गर्लफ्रेंड ने लगभग ढाई महीने पहले हैदराबाद में सुसाइड कर लिया था. इस घटना का ऋषि पर गहरा असर पड़ा और वह डिप्रेशन में चला गया. फिर उसकी पढ़ाई भी प्रभावित होने लगी. इसी वजह से उसके माता-पिता उन्हें हैदराबाद कैंपस (BITS Pilani, Hyderabad Campus) से गोवा ले गए और खुद भी उनके साथ गोवा में रहने लगे ताकि वे अपने बेटे का हौसला बढ़ा सकें.

    संस्थान का बयान

    बिट्स गोवा कैंपस की ओर से जनसंपर्क अधिकारी अर्जुन हलर्नकर ने एक बयान जारी किया. उन्होंने कहा कि ऋषि व्यक्तिगत स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहा था और उसका इलाज चल रहा था. उसके माता-पिता एक सेमेस्टर के लिए साथ में गोवा आए थे. यह एक बेहद दुखद घटना है और संस्थान पुलिस जांच में पूरा सहयोग कर रहा है.

    यह भी पढ़ें :  Raipur: वन्यजीव संरक्षण की दिशा में बड़ी सफलता, अवैध शिकार करने वाले 7 शिकारी गिरफ्तार

    एक साल में पांच मौतें

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले दस महीनों में बिट्स गोवा कैंपस में पांच छात्रों की मौत हो चुकी है. दिसंबर 2024 में प्रियन सिंह, मार्च 2025 में अथर्व देसाई, मई 2025 में कृष्णा केसरा, अगस्त 2025 में कुशाग्र जैन और अब सितंबर 2025 में ऋषि नायर. इन लगातार घटनाओं ने पूरे संस्थान और छात्रों को गहरे सदमे में डाल दिया है.

    आत्महत्या रोकथाम और मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन नंबर

    टेली मानस (स्वास्थ्य मंत्रालय) – 14416 या 1800 891 4416; निमहंस – + 91 80 26995000 /5100 /5200 /5300 /5400; पीक माइंड – 080-456 87786; वंद्रेवाला फाउंडेशन – 9999 666 555; अर्पिता आत्महत्या रोकथाम हेल्पलाइन – 080-23655557; आईकॉल – 022-25521111 और 9152987821; सीओओजे मेंटल हेल्थ फाउंडेशन (सीओओजे) – 0832-2252525।

    आसरा (मुंबई) 022-27546669, स्नेहा (चेन्नई) 044-24640050, सुमैत्री (दिल्ली) 011-23389090, कूज (गोवा) 0832- 2252525, जीवन (जमशेदपुर) 065-76453841, प्रतीक्षा (कोच्चि) 048-42448830, मैत्री (कोच्चि) 0484-2540530, रोशनी (हैदराबाद) 040-66202000, लाइफलाइन 033-64643267 (कोलकाता)

    यह भी पढ़ें: पीजी कॉलेज के जनभागीदारी खाते से 6 लाख से अधिक की राशि पार, किसी अज्ञात शख्स ने फर्जी चेक लगाकर कर लिया आहरण, जांच में जुटी पुलिस

    यह भी पढ़ें: थाने में पुलिसवालों ने एकदूसरे पर कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग, दो को लगी गोली, पढ़िए सनसनीखेज वारदात की पूरी कहानी

    यह भी पढ़ें: पति घर लाता तलाकशुदा महिलाएं, कमरे में करता रेप और पत्नी बनाती MMS, फिर शुरू होता ठगी का अनोखा खेल

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Success Story: नीट में मिली 55वीं रैंक, एम्स से की MBBS की पढ़ाई, अब निखिल ने GATE में हासिल की AIR 1

    July 8, 2026

    बालको ने की फर्जी वेबसाइट, डोमेन और ई-मेल से सावधान रहने की अपील…. ‘केवल आधिकारिक माध्यमों से ही करें संपर्क, संदिग्ध डोमेन और ई-मेल की तुरंत दें सूचना’

    July 7, 2026

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी का जन्मदिन, दिनभर चले सेवा और सम्मान के कार्यक्रम

    July 7, 2026

    अंधेरे के आगोश में समाई एसईसीएल की 15 ब्लॉक कॉलोनी, कर्मचारियों के प्रति उदासीन बना प्रबंधन

    July 7, 2026

    कोरबा पुलिस की अपराधियों एवं फरार वारंटियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही जारी, 67 वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    July 7, 2026

    मूसलाधार बारिश के बीच जलभराव की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे पार्षद नरेंद्र देवांगन, घंटों की मशक्कत के बाद मिली बड़ी राहत, लोगों ने की भूरी-भूरी प्रशंसा

    July 7, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,711 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,417 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,112 Views
    Don't Miss

    Success Story: नीट में मिली 55वीं रैंक, एम्स से की MBBS की पढ़ाई, अब निखिल ने GATE में हासिल की AIR 1

    July 8, 2026

    आमतौर पर छात्र अपना करियर बनाने के लिए या तो मेडिकल की राह चुनते हैं…

    बालको ने की फर्जी वेबसाइट, डोमेन और ई-मेल से सावधान रहने की अपील…. ‘केवल आधिकारिक माध्यमों से ही करें संपर्क, संदिग्ध डोमेन और ई-मेल की तुरंत दें सूचना’

    July 7, 2026

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी का जन्मदिन, दिनभर चले सेवा और सम्मान के कार्यक्रम

    July 7, 2026

    अंधेरे के आगोश में समाई एसईसीएल की 15 ब्लॉक कॉलोनी, कर्मचारियों के प्रति उदासीन बना प्रबंधन

    July 7, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.