Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    CSEB ग्राउंड पर बेजा कब्जाधारियों की नजर, धीरे-धीरे हो रहा अतिक्रमण, प्रशासन तत्काल कराएं जांच एवं कार्रवाई – धनेश कुमार सिंह

    October 13, 2026

    Korba: एनकेएच सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने पूरे किए सेवा के 12 वर्ष, केक काटकर मनाई वर्षगांठ

    October 13, 2026

    गाय पालना फायदे का सौदा या भैंस? डेयरी शुरू करने से पहले समझें कमाई का गणित

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»प्रेम प्रसंग में ASI की निर्मम हत्या, ऑर्केस्ट्रा डांसर से था संबंध, सीवान पुलिस का बड़ा खुलासा
    Featured

    प्रेम प्रसंग में ASI की निर्मम हत्या, ऑर्केस्ट्रा डांसर से था संबंध, सीवान पुलिस का बड़ा खुलासा

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 31, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6870287701761875936721e7d87bbe052829f3c7db2c0cc2c805dd2b53319ffa4fdd0909de5ba0e705c038
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    बिहार
    सिवान/स्वराज टुडे: बिहार के सीवान जिले से बड़ी वारदात सामने आई है। दरौंदा थाने में तैनात एएसआई अनिरुद्ध कुमार की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। उनका शव दरौंदा-महाराजगंज मुख्य मार्ग पर सिरसाव गांव के पास झाड़ियों में बरामद हुआ। एएसआई की निर्मम हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। एएसआई की हत्या प्रेम प्रसंग में हुई है, बताया जा रहा है कि ऑर्केस्ट्रा डांसर से एएसआई का संबंध था। शव की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि अपराधियों ने उन्हें बुलाकर हत्या की है।

    गले को काटकर निर्मम हत्या

    पुलिस के अनुसार, एएसआई अपनी बाइक से सिरसाव गांव पहुंचे थे। उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी मिली, जबकि शव करीब 200 मीटर अंदर झाड़ियों में पड़ा था। गले को चाकू से बुरी तरह काटा गया था। स्थानीय लोगों ने सुबह खेतों में जाते समय शव देखा और थाने को सूचना दी। सूचना पर सीवान एसपी मनोज कुमार तिवारी, एसडीपीओ अमन कुमार सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

    ऑर्केस्ट्रा डांसर से था संबंध

    सूत्रों के अनुसार, अनिरुद्ध कुमार का गांव की एक ऑर्केस्ट्रा डांसर से संबंध था, जिसे लेकर हाल में विवाद हुआ था। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि एएसआई अनिरुद्ध कुमार डेढ़ साल से दरौंदा थाने में पोस्टेड थे। उनका शव थाने से लगभग 2 किलोमीटर दूर और महाराजगंज थाने से करीब 3 किलोमीटर की दूरी पर मिला है।

    परिजन सदमे में

    asi murder siwan

    अनिरुद्ध कुमार मूल रूप से सारण (छपरा) जिले के रहने वाले थे और दरौंदा थाने में डेढ़ साल से अधिक समय से तैनात थे। उनकी हत्या की खबर मिलते ही उनके परिवार और गांव में मातम छा गया है। परिजनों ने पुलिस के वरीय अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई और न्याय की मांग की है। उनका कहना है कि अनिरुद्ध कुमार एक ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मी थे और उनकी हत्या के पीछे छिपी साजिश का पर्दाफाश होना चाहिए। पुलिस ने जल्द ही दोषियों को पकड़ने और मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।

    यह भी पढ़ें :  Korba: बालको के पोषण माह अभियान से बाल पोषण के प्रति बढ़ी सामुदायिक जागरूकता

    दो दिन पहले गोपालगंज में भी पुलिसकर्मी पर हमला

    उधर, गोपालगंज में दो दिन पहले एक और पुलिसकर्मी पर हमला हुआ था। एएसआई श्रीकांत कुमार सिंह सोमवार रात चेकिंग के दौरान घायल हो गए, जब एक युवक ने कार से उन्हें टक्कर मार दी। जानकारी के मुताबिक, एएसआई श्रीकांत ने एक बाइक सवार को रोकने की कोशिश की थी। बाइक सवार गुस्से में चला गया और करीब 30 मिनट बाद कार लेकर लौटा। पुलिस टीम को “रोको-रोको” कहने का मौका भी नहीं मिला और उसने कार की रफ्तार बढ़ाकर सीधे अधिकारी को टक्कर मार दी। एएसआई श्रीकांत गंभीर रूप से घायल हैं और इलाज जारी है।

    यह भी पढ़ें: ‘हमें डर लगता है… इसलिए जाना चाहते हैं’, MP में मुस्लिम बहुल इलाकों में हिंदू परिवारों का पलायन, मकान बिकवाने की लगाई गुहार

    यह भी पढ़ें: फिर लगा खाकी पर दाग: लखनऊ में दो लाख घूस लेते चौकी प्रभारी गिरफ्तार, गैंगरेप से नाम हटाने को मांगी थी रिश्वत

    यह भी पढ़ें: महिला DSP ने अपनी ही सहेली के घर से चुराए 2 लाख रुपए और मोबाइल, CCTV फुटेज सामने आते ही पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    CSEB ग्राउंड पर बेजा कब्जाधारियों की नजर, धीरे-धीरे हो रहा अतिक्रमण, प्रशासन तत्काल कराएं जांच एवं कार्रवाई – धनेश कुमार सिंह

    October 13, 2026

    Korba: एनकेएच सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने पूरे किए सेवा के 12 वर्ष, केक काटकर मनाई वर्षगांठ

    October 13, 2026

    गाय पालना फायदे का सौदा या भैंस? डेयरी शुरू करने से पहले समझें कमाई का गणित

    October 13, 2026

    Bilaspur: भतीजे की धारदार हथियार घोंपकर हत्या करने वाला सगा चाचा गिरफ्तार, सरकंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

    October 13, 2026

    Korba: बालको के पोषण माह अभियान से बाल पोषण के प्रति बढ़ी सामुदायिक जागरूकता

    October 13, 2026

    Thane: फोटोशूट के बहाने अभिनेत्रियों को बुलाती, फिर कराती देह व्यापार, पुलिस ने छापा मार होटल से अभिनेत्री का किया रेस्क्यू

    October 13, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,017 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,544 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,410 Views
    Don't Miss

    CSEB ग्राउंड पर बेजा कब्जाधारियों की नजर, धीरे-धीरे हो रहा अतिक्रमण, प्रशासन तत्काल कराएं जांच एवं कार्रवाई – धनेश कुमार सिंह

    October 13, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शहर के CSEB ग्राउंड में धीरे-धीरे किए जा रहे निर्माण को लेकर…

    Korba: एनकेएच सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने पूरे किए सेवा के 12 वर्ष, केक काटकर मनाई वर्षगांठ

    October 13, 2026

    गाय पालना फायदे का सौदा या भैंस? डेयरी शुरू करने से पहले समझें कमाई का गणित

    October 13, 2026

    Bilaspur: भतीजे की धारदार हथियार घोंपकर हत्या करने वाला सगा चाचा गिरफ्तार, सरकंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

    October 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.