Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    कोरबा नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडे का नया जनसंपर्क अभियान, शिकायत सुझाव के लिए जारी किया मोबइल नंबर

    June 6, 2026

    जिला दण्डाधिकारी ने सत्यम सोनी को एक वर्ष की अवधि के लिए किया जिला बदर

    June 6, 2026

    राशिफल 6 जून 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 6
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»‘हमें डर लगता है… इसलिए जाना चाहते हैं’, MP में मुस्लिम बहुल इलाकों में हिंदू परिवारों का पलायन, मकान बिकवाने की लगाई गुहार
    Featured

    ‘हमें डर लगता है… इसलिए जाना चाहते हैं’, MP में मुस्लिम बहुल इलाकों में हिंदू परिवारों का पलायन, मकान बिकवाने की लगाई गुहार

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n68709972917618397721965e105495f865e68c74f6cec49627931b46f31c2acc1ad750ee0f88faec6c6ada
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मध्यप्रदेश
    सागर/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश के सागर जिले के दो मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में हिंदुओं के पलायन पर शासन और प्रशासन का रुख लचर है। यहां गिने-चुने हिंदू परिवार ही रह गए हैं, वे भी असुरक्षा के चलते यहां से जाना चाहते हैं। लेकिन कहीं और रहने का कोई विकल्प न होने की वजह से यहां रुकने को विवश हैं। दरअसल, उनके मकान सही कीमत पर बिक नहीं रहे हैं।

    आसपास के जो मुस्लिम परिवार इतनी कीमत नहीं दे रहे हैं, जिससे दूसरे मोहल्ले में नया घर खरीदा जा सके। ऐसे करीब 15-20 हिंदू परिवारों के लोगों का कहना है कि हम यहां से जाना चाहते हैं, हमारे मकान बिकवा दो, सही कीमत दिला दो, ताकि कहीं और मकान खरीद पाएं, लेकिन स्थानीय प्रशासन भी हिंदू समुदाय को यह भरोसा नहीं दिला पाया है कि आगे परिस्थितियां बदलेंगी।

    बता दें सागर के शनिचरी और शुक्रवारी क्षेत्र में हिंदुओं के पलायन के मुद्दे पर पिछले दिनों हिंदू संगठनों की शिकायत और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के संज्ञान लेने के बाद प्रशासन ने मकानों की रजिस्ट्री पर रोक लगा दी है। मुस्लिम बहुल दोनों क्षेत्रों में हिंदू परिवार की असुरक्षा के अनेक उदाहरण हैं।

    शनिचरी टौरी में ही लाजपतपुरा वार्ड निवासी हिरदेश पाटकर कई वर्षों से तकलीफ झेल रहे हैं। उन्होंने बताया कि यहां पर उनके परदादा के समय का तीन मंजिला मकान है, जिसमें वह परिवार के साथ रहते हैं। पहले सब ठीक था, पर कुछ समय से हालात बदले हैं। उनके घर के पास स्थित सरकारी भूमि पर पहले तो मुस्लिम परिवार काबिज हुआ और अब वह परेशानी पैदा करने लगे हैं। घर के सामने ही मुर्गा, मुर्गी, बकरियां पाली हैं। उनकी गंदगी के कारण सांस लेना दूभर होता है।

    यह भी पढ़ें :  मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर, विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाअभियान शुरू

    कुछ कहो तो विवाद की स्थिति निर्मित होती है। पड़ोस में ही रहने वाले उनके रिस्तेदार से दो साल पहले मुस्लिम परिवार का विवाद हो गया था। उन लोगों ने रिश्तेदार और उनके बच्चों से एक साथ मिलकर मारपीट की। पुलिस ने समुचित कार्रवाई नहीं की तो दबंगों के हौसले और बुलंद हो गए हैं।

    हृदेश बताते हैं कि वह सुबह काम पर निकल जाते हैं। घर पर पत्नी व बच्चे रहते हैं। आसपास का माहौल देखकर घर की चिंता लगी रहती है। यही कारण है कि अब वह मकान को बेचकर मोहल्ले से दूसरी जगह जल्द से जल्द जाना चाहते हैं। इस मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में आज की स्थिति में एक दर्जन से अधिक हिंदू परिवारों के मकान बिकाऊ हैं।

    यह अति संवेदनशील क्षेत्र शनिचरी और शुक्रवारी क्षेत्रों में आबादी के असंतुलन के साथ कानून-व्यवस्था की चुनौतियां बढ़ी हैं। यह प्रशासन के लिए अब अति संवेदनशील क्षेत्र है। दोनों समुदाय के किसी भी त्योहार या आयोजन में पुलिस और प्रशासन को शनिचरी व शुक्रवारी में अलग से अतिरिक्त व्यवस्था करनी पड़ती है।

    प्रशासन के लिए अब भी सब ठीक स्थानीय हिंदू रहवासियों का कहना है कि कुछ दिन पहले प्रशासन ने खुले में मांस-मछली बेचने वाली जिन दुकानों को बंद कराया था, वे फिर से खुल गई हैं। हिंदू आबादी के इस तरह पलायन और डर की तस्वीर सामने आने के बाद भी जिला प्रशासन के लिए यहां सब ठीक है।

    सागर के सिटी मजिस्ट्रेट अमन मिश्रा का कहना है कि शुक्रवारी-शनिचरी क्षेत्र सहित शहर भर में नगर निगम द्वारा खुले में बिक रहे मांस विक्रय की दुकानों का सघन निरीक्षण करवाया गया है। शहर में कहीं पर भी खुले में मांस नहीं बिक रहा।

    यह भी पढ़ें :  1000 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बनाया IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, तेंदुलकर समेत कई दिग्गजों को पछाड़ा

    यह भी पढ़ें: फिर लगा खाकी पर दाग: लखनऊ में दो लाख घूस लेते चौकी प्रभारी गिरफ्तार, गैंगरेप से नाम हटाने को मांगी थी रिश्वत

    यह भी पढ़ें: ‘अल्लाह हू अकबर’ चिल्लाते हुए मंदिर में घुसा बांग्लादेशी! जूते से मूर्तियों पर किए वार, गुस्साए लोगों ने मौके पर ही कर दिया इलाज

    यह भी पढ़ें: पति की मौत के बाद देवर से करवा दी थी शादी, फिर विवाहिता ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ नदी में लगा दी छलांग, तीनों के शव बरामद

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कोरबा नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडे का नया जनसंपर्क अभियान, शिकायत सुझाव के लिए जारी किया मोबइल नंबर

    June 6, 2026

    जिला दण्डाधिकारी ने सत्यम सोनी को एक वर्ष की अवधि के लिए किया जिला बदर

    June 6, 2026

    राशिफल 6 जून 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 6, 2026

    अंग्रेज़ी उपन्यास ‘द हिडन वर्ल्ड’ की 12 वर्षीय लेखिका एवं छात्रा हेत्वी सोमपुरा को गुरुदत्त मठ द्वारा किया गया सम्मानित

    June 6, 2026

    मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर, विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाअभियान शुरू

    June 6, 2026

    Lucknow: शादी के नाम पर डेढ़ लाख में 12-16 साल की लड़कियों का सौदा, गिरोह का भंडाफोड़ होते ही 4 तस्कर गिरफ्तार

    June 5, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,598 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,054 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026901 Views
    Don't Miss

    कोरबा नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडे का नया जनसंपर्क अभियान, शिकायत सुझाव के लिए जारी किया मोबइल नंबर

    June 6, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा नगर निगम ने आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के…

    जिला दण्डाधिकारी ने सत्यम सोनी को एक वर्ष की अवधि के लिए किया जिला बदर

    June 6, 2026

    राशिफल 6 जून 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 6, 2026

    अंग्रेज़ी उपन्यास ‘द हिडन वर्ल्ड’ की 12 वर्षीय लेखिका एवं छात्रा हेत्वी सोमपुरा को गुरुदत्त मठ द्वारा किया गया सम्मानित

    June 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.