Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Bhopal: लव जिहाद के आरोप में लड़के की पिटाई, आक्रोशित मुस्लिम समाज सड़क पर उतरा, पुलिस को दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम

    May 13, 2026

    Korba: पांच से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के टाईप-1 डायबिटीज एवं सिकल सेल रोग जॉच हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 20 मई को

    May 13, 2026

    Korba: निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर 16 एवं 17 मई को

    May 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»विशेष न्यायाधीश श्री संतोष शर्मा द्वारा विद्युत चोरी के चार मामलों में आरोपियों को अर्थदण्ड एवं कारावास की सजा
    Featured

    विशेष न्यायाधीश श्री संतोष शर्मा द्वारा विद्युत चोरी के चार मामलों में आरोपियों को अर्थदण्ड एवं कारावास की सजा

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 28, 2026Updated:January 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    25 10 2024 court faisla logo 20241025 0561
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: माननीय विशेष न्यायाधीश (विद्युत अधिनियम), कोरबा श्री संतोष शर्मा द्वारा विद्युत अधिनियम, 2003 के अंतर्गत विद्युत चोरी से संबंधित चार पृथक-पृथक प्रकरणों में दोष सिद्ध पाए जाने पर आरोपियों को अर्थदण्ड एवं अर्थदण्ड के व्यतिक्रम में साधारण कारावास की सजा सुनाई गई है।
    न्यायालय द्वारा यह निर्णय क्रमशः दिनांक 06, 08, 14 एवं 15 जनवरी 2026 को पारित किया गया।
    प्रकरणों का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है—

    1) प्रकरण क्रमांक 29/2025

    अभियुक्त अभिषेक राठिया, पिता गोवर्धन राठिया, निवासी घिनारा के विरुद्ध छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित, कोरबा (ग्रामीण) द्वारा परिवाद प्रस्तुत किया गया। अभियुक्त पर ₹1,17,030/- का विद्युत बिल बकाया होने के कारण विद्युत विच्छेद किया गया था। दिनांक 05.01.2024 को औचक निरीक्षण के दौरान अभियुक्त द्वारा अवैध रूप से विद्युत लाइन जोड़कर विद्युत ऊर्जा की चोरी करते हुए पाया गया, जिससे विभाग को ₹2,642/- की क्षति हुई।

    2) प्रकरण क्रमांक 146/2023

    अभियुक्त गोरेलाल पटेल, पिता रामसिंग पटेल, निवासी ग्राम पकरिया, उरगा के विरुद्ध दिनांक 28.01.2023 को किए गए औचक निरीक्षण में विद्युत चोरी प्रमाणित पाई गई। अभियुक्त पर ₹1,00,160/- का बकाया विद्युत बिल था तथा अवैध लाइन जोड़कर विद्युत चोरी करने से विभाग को ₹4,140/- की क्षति हुई।

    3) प्रकरण क्रमांक 27/2025

    अभियुक्त बलीराम, पिता सुमित राम यादव, निवासी ग्राम ढेंगुरडीह, रजगामार के विरुद्ध दिनांक 13.01.2024 को किए गए औचक निरीक्षण में विद्युत चोरी पाए जाने पर परिवाद प्रस्तुत किया गया। अभियुक्त पर ₹90,170/- का बकाया था तथा विद्युत चोरी से विभाग को ₹33,557/- की क्षति कारित हुई।

    4) प्रकरण क्रमांक 01/2021

    अभियुक्त गणेश दास मानिकपुरी, पिता सुकुल दास मानिकपुरी, निवासी ओ.ए.-03, ए.बी. टाइप, सीएसईबी कॉलोनी, कोरबा के विरुद्ध दिनांक 31.08.2020 को किए गए औचक निरीक्षण में विद्युत चोरी प्रमाणित पाई गई, जिससे विभाग को ₹48,820/- की क्षति हुई।

    यह भी पढ़ें :  Kolkata: पश्चिम बंगाल चुनाव में TMC चारो खाने चित्त, इस करारी हार पर क्‍या बोले ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी ? पीएम मोदी ने इस ऐतिहासिक जीत पर क्या कहा ?

    न्यायालय द्वारा दण्डादेश

    माननीय न्यायालय ने—
    अभियुक्त अभिषेक राठिया को ₹8,000/-
    अभियुक्त गोरेलाल पटेल को ₹13,000/-
    अभियुक्त बलीराम को ₹40,500/-
    अभियुक्त गणेश दास मानिकपुरी को ₹58,650/-
    के अर्थदण्ड से दण्डित किया है। अर्थदण्ड अदा न करने की स्थिति में प्रत्येक अभियुक्त को 01 माह (30 दिवस) का साधारण कारावास भुगतने का आदेश दिया गया है।
    साथ ही, विद्युत अधिनियम, 2003 की धारा 138 के अंतर्गत प्रत्येक अभियुक्त को ₹1,000/- के अतिरिक्त अर्थदण्ड एवं उसके व्यतिक्रम में 10 दिवस के साधारण कारावास से भी दण्डित किया गया है।

    विभाग की ओर से अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने की थी पैरवी

    IMG 20260128 WA0040

    उक्त सभी प्रकरणों में परिवादी छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित, कोरबा की ओर से नियुक्त अधिवक्ता श्री धनेश कुमार सिंह द्वारा प्रभावी पैरवी करते हुए न्यायालय के समक्ष सशक्त मौखिक एवं दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत किए गए, जिसके परिणामस्वरूप अभियुक्तों को दण्डित किया गया।

    यह भी पढ़ें: ‘मां तुझे सलाम’ में उमड़ा जनसैलाब, गणतंत्र दिवस पर कोरबा बना देशप्रेम का केंद्र, तीन दिवसीय आयोजन ने तोड़े लोकप्रियता के रिकॉर्ड

    यह भी पढ़ें: लड़की के विवाद में दिनदहाड़े कत्ल, समझौता कराने गए व्यवसायी को गोलियों से भूना

    यह भी पढ़ें: ‘मुझे भाई और पापा से जान का खतरा.’, कोर्ट में लव मैरिज करने के बाद होम गार्ड महिला सिपाही ने एसपी से मांगी सुरक्षा

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Bhopal: लव जिहाद के आरोप में लड़के की पिटाई, आक्रोशित मुस्लिम समाज सड़क पर उतरा, पुलिस को दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम

    May 13, 2026

    Korba: निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर 16 एवं 17 मई को

    May 13, 2026

    Korba: प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना से युवाओं को मिलेगा रोजगारोन्मुख अवसर

    May 13, 2026

    Korba: 20 मई से 10 जून तक आयोजित होगा 21 दिवसीय निःशुल्क ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर

    May 13, 2026

    राशिफल 13 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 13, 2026

    दुर्ग में LPG सिलेंडर ब्लास्ट: 4 लोगों की दर्दनाक मौत, CM साय ने की 9-9 लाख सहायता की घोषणा

    May 12, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026964 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026862 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026823 Views
    Don't Miss

    Bhopal: लव जिहाद के आरोप में लड़के की पिटाई, आक्रोशित मुस्लिम समाज सड़क पर उतरा, पुलिस को दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम

    May 13, 2026

    भोपाल/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार रात धार्मिक भावनाएं आहत होने और…

    Korba: पांच से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के टाईप-1 डायबिटीज एवं सिकल सेल रोग जॉच हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 20 मई को

    May 13, 2026

    Korba: निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर 16 एवं 17 मई को

    May 13, 2026

    Korba: प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना से युवाओं को मिलेगा रोजगारोन्मुख अवसर

    May 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.