Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 21 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 21, 2026

    कौन है ये ‘चुंबन बाबा’? महिलाओं का हाथ चूमकर करते हैं इलाज, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी

    August 21, 2026

    Ambikapur : बुखार से पीड़ित 3 साल की बच्ची को झोलाछाप डॉक्टर ने लगाया इंजेक्शन, उसके बाद हो गया बड़ा कांड

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 21
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»लड़की के विवाद में दिनदहाड़े कत्ल, समझौता कराने गए व्यवसायी को गोलियों से भूना
    Featured

    लड़की के विवाद में दिनदहाड़े कत्ल, समझौता कराने गए व्यवसायी को गोलियों से भूना

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6985892111769514421010a88488c6033d2c5227f45266083ee3c44a4cdb8b4c2615deea2acf75600c929d
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    बिहार
    पूर्णिया/स्वराज टुडे: लड़की को लेकर दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने पहुंचे बड़े गल्ला व्यवसायी सूरज बिहारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. प्रत्यक्षदर्शी और उनके गार्ड प्रेम सिंह के अनुसार, सूरज बिहारी लोगों से बातचीत कर ही रहे थे कि अचानक दूसरे पक्ष से 15-20 लोग पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी.

    इसी दौरान सूरज बिहारी को गोली लगी और निजी अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस के मुताबिक यह आपसी विवाद से जुड़ा मामला है और सभी आरोपी फरार हैं. वहीं, मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने इसे कानून व्यवस्था की बड़ी नाकामी बताया है. फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है, लेकिन दिनदहाड़े हुई इस हत्या ने प्रशासन की चुनौती बढ़ा दी है.

    बेटे की नासमझी की कीमत पिता को जान देकर चुकानी पड़ी 

    घटना की बाबत प्रत्यक्षदर्शी सूरज बिहारी के गार्ड प्रेम सिंह ने कहा कि सूरज बिहारी समझौता करने गए थे, जहां वह लोगों से बात कर रहे थे. तभी दूसरे पक्ष से 15-20 लोग आए और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे और सूरज बिहारी को गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं प्रत्यक्षदर्शी सुबोध शर्मा ने कहा कि सरस्वती पूजा के दिन उनका बेटा जोकि सोशल मीडिया क्रिएटर है, उसने एक लड़की का वीडियो बनाकर अपने फेसबुक पर अपलोड किया था. इसके बाद उस लड़की के प्रेमी ने उनके बेटे के साथ मारपीट की. इसी बात को लेकर आज सूरज बिहारी का छोटा भाई भी आया था तो दूसरे पक्ष के लोगों ने उसके साथ भी मारपीट की. फिर जब समझौता करने के लिए सूरज बिहारी अपने गार्ड के साथ वहां पहुंचे तो बृजेश समेत दूसरे पक्ष के 15-20 लोग आए और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे,इसी बीच सूरज बिहारी को गोली मार दी. निजी अस्पताल ले जाते समय सूरज बिहारी की मौत हो गई. उन्होंने कहा कि लड़की के विवाद को लेकर ही यह घटना हुई है.

    यह भी पढ़ें :  कौन है ये 'चुंबन बाबा'? महिलाओं का हाथ चूमकर करते हैं इलाज, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी

    15-20 बदमाशों ने कारोबारी को उतारा मौत के घाट

    वहीं, मरंगा थाना प्रभारी कौशल कुमार ने बताया कि आपसी विवाद में हत्या की बात सामने आई है. फिलहाल जांच चल रही है. सभी आरोपी फरार हैं. इस बीच घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा और महापौर के पति जितेंद्र यादव ने कहा कि जिस तरह दिनदहाड़े हत्या की घटना हुई है, यह कानून व्यवस्था पर सवाल उठाता है. नेवालाल चौक के पास आए दिन फायरिंग और इस तरह की घटनाएं होती हैं, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है. उन्होंने जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है.बहरहाल, यह वारदात न सिर्फ शहर को झकझोर देने वाली है, बल्कि यह भी दिखाती है कि छोटे विवाद कैसे जानलेवा बनते जा रहे हैं.

    यह भी पढ़ें: बुर्का विवाद के बाद आरोपी मुस्लिम लड़कियों का हुआ बुरा हाल, जानिए किसके-किसके साथ क्या हुआ…

    यह भी पढ़ें: 16 वर्षीय किशोरी की गला दबाकर हत्या, दुर्घटना का रूप देने लाश को रेलवे ट्रैक पर फेंका, सामने आई खौफनाक वजह

    यह भी पढ़ें: बहन को प्रेमी संग कमरे में पकड़ा, फिर दोनों को फावड़े काटकर नदी किनारे गाड़ दी लाशें, दो भाइयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 21 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 21, 2026

    कौन है ये ‘चुंबन बाबा’? महिलाओं का हाथ चूमकर करते हैं इलाज, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी

    August 21, 2026

    Ambikapur : बुखार से पीड़ित 3 साल की बच्ची को झोलाछाप डॉक्टर ने लगाया इंजेक्शन, उसके बाद हो गया बड़ा कांड

    August 21, 2026

    Gwalior: देवर से बात करती थी भाभी, देवरानी ने घर के बाहर लाउडस्पीकर पर चला दी कॉल रिकॉर्डिंग, बदनामी के भय से महिला ने दी जान

    August 21, 2026

    सट्टा खेलने एवं खिलाने वालों के विरुद्ध सक्ती पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, ऑनलाइन सट्टा में संलिप्त 02 आरोपी गिरफ्तार, सट्टा में प्रयुक्त 02 नग मोबाइल फोन, कुल कीमत ₹16,000/- जप्त

    August 21, 2026

    Korba: श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय ने हर्षोल्लास से मनाया स्थापना दिवस समारोह, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

    August 20, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,858 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,493 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,355 Views
    Don't Miss

    राशिफल 21 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 21, 2026

    आज का राशिफल : आज चंद्रदेव वृश्चिक राशि में अनुराधा नक्षत्र में भ्रमण करेंगे, जो…

    कौन है ये ‘चुंबन बाबा’? महिलाओं का हाथ चूमकर करते हैं इलाज, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी

    August 21, 2026

    Ambikapur : बुखार से पीड़ित 3 साल की बच्ची को झोलाछाप डॉक्टर ने लगाया इंजेक्शन, उसके बाद हो गया बड़ा कांड

    August 21, 2026

    Gwalior: देवर से बात करती थी भाभी, देवरानी ने घर के बाहर लाउडस्पीकर पर चला दी कॉल रिकॉर्डिंग, बदनामी के भय से महिला ने दी जान

    August 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.