Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    युक्तियुक्तकरण बना मजाक! आदेश के बाद भी नहीं छूटा अटैचमेंट, शिक्षा विभाग को दिखा रहे ठेंगा…

    September 14, 2026

    राशिफल 14 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 14, 2026

    Kolkata: बंगाल में 252 मदरसे बंद, 100 को नोटिस, शुभेंदु सरकार ने इतना बड़ा ऐक्शन क्यों लिया?

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 14
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 21 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 21 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Swaraj rashi
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल : आज चंद्रदेव वृश्चिक राशि में अनुराधा नक्षत्र में भ्रमण करेंगे, जो मित्रता और सहयोग का प्रतीक है। इसलिए आज मित्रों और अपनों का साथ खास सहारा दे सकता है। हालांकि, चंद्रदेव की नीच स्थिति के कारण मानसिक रूप से थोड़ी परेशानी हो सकती है। गुरुदेव-बुधदेव आश्लेषा नक्षत्र में साथ गमन करेंगे। आइए ग्रहों की चाल के आधार पर विस्तार से जानते हैं आपका आज का भविष्यफल।

    मेष राशिफल 

    आज किसी गुप्त मामले में चंद्रदेव नीच राशि में हैं, मन में बेचैनी महसूस हो सकती है। अनुराधा नक्षत्र मित्रता का प्रतीक है इसलिए आज किसी करीबी दोस्त या परिवार वाले से बात करना फायदेमंद रहेगा, अकेले मत जूझिए। संतान, प्रेम या रचनात्मक कामों में सूर्यदेव-केतुदेव सिंह राशि में हैं, आत्मविश्वास बना रहेगा। घर परिवार से जुड़े मामलों में आप तार्किक और परिवार की प्रतिष्ठा बढ़ाने वाले काम करेंगे। भाई-बहन से बातचीत में मंगलदेव की वजह से तीखापन आ सकता है, बहस से बचिए। छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज करें, वर्ना छोटी बात बड़ी बन सकती है। सावधानी बस इतनी रखनी है कि आज कोई बड़ा भावनात्मक फैसला जल्दबाजी में मत लीजिए।

    वृषभ राशिफल

    आज चंद्रदेव के सप्तम भाव में नीच राशि में होने से जीवनसाथी या अपने बिजनेस पार्टनर के साथ बातचीत में भावनात्मक तीव्रता आ सकती है। थोड़ा संभलकर चलें, राय-मश्वरा करने से लाभ मिलेगा। हालांकि, अनुराधा नक्षत्र की ऊर्जा मिलने से किसी करीबी दोस्त की सलाह काम आ सकती है। घर-परिवार से जुड़े मामलों में सूर्यदेव-केतुदेव सिंह राशि में हैं, घर में आत्मविश्वास का माहौल बना रहेगा। कोई नया काम भी शुरू हो सकता है। भाई-बहन से बातचीत में गहराई दिखेगी और संबंध मजबूत रहेंगे। संतान के साथ अच्छी तरह से बात करें। प्रेम प्रसंग के मामले में चीजें बहुत बेहतर नहीं होंगी। धन-निवेश के मामलों में मंगलदेव बड़े आर्थिक फैसले जल्दबाजी में लेने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। आज पैसों को लेकर जल्दबाजी में कोई फैसला मत लीजिए, थोड़ा रुककर सोचिए, फिर आगे बढ़िए।

    मिथुन राशिफल

    आज चंद्रदेव छठे घर में नीच राशि में हैं सेहत और दिनचर्या के मामलों में ध्यान रखें, मन में बेचैनी महसूस हो सकती है। हालांकि, अनुराधा नक्षत्र की वजह से आज किसी अपने से बात करना मन हल्का करेगा। सूर्यदेव-केतुदेव सिंह राशि में हैं, जिससे भाई-बहन से बातचीत में आत्मविश्वास दिखेगा। धन के मामलों में गुरुदेव-बुधदेव आश्लेषा नक्षत्र में साथ हैं, आर्थिक फैसलों में गहरी समझ बढ़ेगी, सही फैसले लेने में मदद मिलेगी। घर में लग्जरी का सुख मिलेगा, लेकिन परिवार के किसी सदस्य की किसी मुद्दे पर आलोचना से बचिए। जीवनसाथी और परिवार के किसी सदस्य से जहां तक हो सके वाद-विवाद करने से बचें। व्यक्तित्व में मंगलदेव अकेले शत्रु राशि में सक्रिय हैं, जिससे आप चीजों को अपने कंट्रोल में करना चाहेंगे। इसकी वजह स आपके गुस्सा ज्यादा हो सकता है। बहस या जल्दबाजी से बचना जरूरी है, वरना छोटी बात बड़ी बन सकती है।​

    यह भी पढ़ें :  कोरबा भाजपा की बैठक में श्री पवन साय ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने के निर्देश

    कर्क राशिफल

    आज आपकी राशि में गुरुदेव-बुधदेव आश्लेषा नक्षत्र में साथ हैं, सोच में गहराई और विश्लेषण क्षमता बढ़ेगी। व्यक्तित्व में ज्ञान की झलक दिखने से लोग प्रभावित होंगे। संतान पक्ष की वजह से मन में बेचैनी महसूस हो सकती है। मगर, चंद्रदेव के अनुराधा नक्षत्र की वजह से आज किसी अपने का साथ राहत देगा, अकेले मत रहिए, बात कर लीजिए। प्रेम संबंध में चंद्रदेव के नीच राशि में होने का असर रिश्ते में मतभेद के रूप में सामने आ सकता है। धन के मामलों में सूर्यदेव-केतुदेव सिंह राशि में हैं, आर्थिक मामलों में आत्मविश्वास मिलेगा, कोई नया अवसर भी दिख सकता है। हालांकि, चंद्रदेव की लाभ भाव में दृष्टि होने स आय में उतार-चढ़ाव आ सकता है। भाई-बहन की आलोचना करने से बचिए। खर्च बढ़ने की आशंका है। मंगलदेव की वजह से दिनचर्या को संतुलित रखिए।

    सिंह राशिफल

    आज सूर्यदेव आपकी ही राशि में आगे बढ़ रहे हैं, केतुदेव भी साथ हैं। आत्मविश्वास और नेतृत्व की ऊर्जा जारी रहेगी, लेकिन विनम्रता बनाए रखिए। सुख स्थान पर चंद्रदेव नीच राशि में हैं, घर के किसी मुद्दे पर भावनात्मक तीव्रता आ सकती है। मगर, अनुराधा नक्षत्र की वजह से परिवार का साथ आज खास मददगार रहेगा। मां की सेवा करें और उनका आशीर्वाद लें। धन और परिवार से जुड़े मामलों में शुक्रदेव नीच राशि में अकेले हैं, इसलिए पैसों को लेकर खुद को कोसने से बचिए, जरूरतभर का काम बन जाएगा। दोस्तों से जुड़े मामलों में मंगलदेव का साथ मिलने से आप किसी भी मुश्किल स्थिति का आसानी से सामना कर सकेंगे। व्यय भाव में गुरुदेव-बुधदेव आश्लेषा नक्षत्र में साथ हैं, जो आत्मचिंतन में गहराई देंगे। थोड़ा समय ध्यान के लिए निकालें।

    कन्या राशिफल

    आज आपकी राशि में शुक्रदेव नीच राशि में अकेले हैं। आप अपनी पर्सनैलिटी को लेकर कुछ ज्यादा ही सतर्क रहेंगे। लोगों को आपका आकर्षण दिखेगा, हालांकि आपको ऐसा लग सकता है कि कहीं कुछ कमी छूट रही है। भाई-बहन से बातचीत में चंद्रदेव नीच राशि में हैं, बातचीत में भावनात्मक तीव्रता आ सकती है। यदि थोड़ा धैर्य रखेंगे, तो अनुराधा नक्षत्र की वजह से भाई-बहन का साथ आपको राहत भी देगा। करियर के मोर्चे पर मंगलदेव आपकी स्थिति को मजबूत करेंगे, लेकिन अपने व्यवहार में आपको संयम रखना होगा। गुरुदेव-बुधदेव आश्लेषा नक्षत्र में साथ होने से दोस्तों से शुभ सहयोग के साथ गहरी समझ भी मिलेगी। व्यय भाव में सूर्यदेव-केतुदेव सिंह राशि में हैं, जो अकेले होने पर भी आपके आत्मविश्वास को मजबूत बनाए रखेंगे। आज खुद की तुलना दूसरों से करने से बचिए और मन को शांत रखिए।

    यह भी पढ़ें :  Korba: छात्राओं की शिकायत की जांच के बाद अधीक्षिका शारदा नेताम निलंबित, छात्रावास में अनुचित व्यवहार का लगा था आरोप

    तुला राशिफल

    आज धन और परिवार से जुड़े मामलों में चंद्रदेव नीच राशि में हैं, पैसों को लेकर मन में बेचैनी महसूस हो सकती है। मगर, अनुराधा नक्षत्र की वजह से आज परिवार की सलाह काम आ सकती है। उनसे मिलने वाला आर्थिक सहयोग आपको मुश्किल से निकाल सकता है। करियर और सम्मान से जुड़े मामलों में गुरुदेव-बुधदेव आश्लेषा नक्षत्र में साथ होने से सोच विकसित होगी। आप कार्यस्थल में अपने विचारों और तर्क से स्थितियों को बेहतर बना सकेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा और पिता का सहयोग आपको आगे बढ़ाएगा। धार्मिक कामों में ज्यादा रुझान नहीं रहेगा। दोस्तों से जुड़े मामलों में सूर्यदेव-केतुदेव सिंह राशि में हैं, सामाजिक दायरे में आपकी बात का वजन बढ़ेगा, नए मौके भी मिल सकते हैं। एकांत में शुक्रदेव नीच राशि में अकेले हैं, जो लग्जरी की चीजों पर ज्यादा खर्च होने का संकेत दे रहे हैं।

    वृश्चिक राशिफल

    आज आपकी राशि में चंद्रदेव नीच अवस्था में जारी हैं, नीच भंग की राहत आज भी नहीं मिल रही, इसलिए मन में भावनात्मक तीव्रता या बेचैनी महसूस हो सकती है। हालांकि अनुराधा नक्षत्र मित्रता का प्रतीक है, इसलिए आज दोस्तों या अपनों के साथ समय बिताएंगे, तो ज्यादा परेशानी महसूस नहीं होगी। करियर के मोर्चे पर सूर्यदेव-केतुदेव सिंह राशि में हैं, काम में आत्मविश्वास बना रहेगा, ऑफिस में आपकी बात का असर रहेगा। भाग्य के मामलों में गुरुदेव-बुधदेव आश्लेषा नक्षत्र में साथ हैं, गहरी समझ मिलेगी, फल जल्द मिलेगा। किसी गुप्त या छिपे मामले में मंगलदेव अकेले सक्रिय हैं, जल्दबाजी में कोई फैसला मत लीजिए। आज कोई भी बड़ा भावनात्मक फैसला मत लीजिए, जरूरत पड़े तो सहयोग जरूर लीजिए।

    धनु राशिफल

    व्ययभाव में चंद्रदेव नीच राशि में हैं, मन में बेचैनी महसूस हो सकती है। नींद में परेशानी आ सकती है या खर्च से जुड़े मामले आपकी चिंता बढ़ा सकते हैं। अनुराधा नक्षत्र की वजह से आज किसी करीबी से बात करना राहत देगा, अकेले मत रहिए। सूर्यदेव-केतुदेव सिंह राशि में नौवे भाव में होने से भाग्य का साथ मिलेगा जो आत्मविश्वास बनाए रखेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। किसी गुप्त विषय को लेकर गुरुदेव-बुधदेव आश्लेषा नक्षत्र में साथ हैं, गहरी समझ मिलेगी। करियर के मोर्चे पर शुक्रदेव नीच राशि में अकेले हैं, इसलिए काम को लेकर खुद की आलोचना करने से बचिए। जीवनसाथी या अपने बिजनेस पार्टनर के साथ बहस से बचना जरूरी है, वरना बात बिगड़ सकती है। सावधानी बस इतनी, आज मन भारी लगे तो चुप मत बैठिए, किसी अपने से बात कर लीजिए।

    यह भी पढ़ें :  Korba: निहारिका गणेशोत्सव समिति द्वारा प्रथम बार दस दिवसीय श्री गणेश कथा का भव्य आयोजन 14 सितम्बर से

    मकर राशिफल

    आज लाभ स्थान में चंद्रदेव नीच राशि में हैं। आर्थिक स्थिति को लेकर मन में बेचैनी महसूस हो सकती है, लेकिन अनुराधा नक्षत्र की वजह से आज दोस्तों का साथ खास सहायक रहेगा। किसी गुप्त मामले में सूर्यदेव-केतुदेव सिंह राशि में हैं, आत्मविश्वास के साथ पुराना मसला सुलझ सकता है। जीवनसाथी के साथ गुरुदेव-बुधदेव आश्लेषा नक्षत्र में साथ हैं, रिश्ते में गहरी समझ बढ़ेगी। एक दूसरे की गरिमा को बढ़ाने के काम करेंगे। भाग्य के मामलों में शुक्रदेव नीच राशि में अकेले हैं, इसलिए धार्मिक कामों को लेकर आलोचना से बचिए। सेहत और रोजमर्रा के कामकाज में मंगलदेव अकेले सक्रिय हैं, जल्दबाजी से चोट या गलती का खतरा है, संभलकर काम कीजिए।

    कुंभ राशिफल

    आज करियर के मामलों में चंद्रदेव नीच राशि में हैं, काम को लेकर मन में बेचैनी महसूस हो सकती है, पर अनुराधा नक्षत्र की वजह से आज किसी सहकर्मी या करीबी दोस्त की सलाह काम आ सकती है। जीवनसाथी या साझेदार के साथ सूर्यदेव-केतुदेव सिंह राशि में हैं, रिश्ते में आत्मविश्वास बना रहेगा, पुरानी दूरी भी कम हो सकती है। गुरुदेव-बुधदेव के आश्लेषा नक्षत्र में साथ होने से आपके अधीनस्थ कर्मचारी आपके लिए मददगार साबित होंगे। गुप्त मामलों में शुक्रदेव नीच राशि में अकेले हैं, इसलिए धन संबंधी चिंता या परेशानी बढ़ सकती है। अपनी आलोचना करने से बचिए। संतान, प्रेम या रचनात्मक काम में मंगलदेव उत्साह से लबरेज रखेंगे।

    मीन राशिफल

    आज भाग्य और धार्मिक कामों में चंद्रदेव नीच राशि में हैं। मन में बेचैनी महसूस हो सकती है, लेकिन अनुराधा नक्षत्र की वजह से आज किसी अपने का साथ राहत देगा। संतान, प्रेम या रचनात्मक कामों में आपके लग्नेश गुरुदेव-बुधदेव आश्लेषा नक्षत्र में साथ हैं। लिहाजा, इन तीनों क्षेत्रों में आपको चिंता करने की जरूरत नहीं होगी। सेहत और दिनचर्या से जुड़े मामलों में सूर्यदेव-केतुदेव सिंह राशि में हैं, सेहत सुधारने का उत्साह बना रहेगा, नई शुरुआत हो सकती है। जीवनसाथी से जुड़े मामलों में शुक्रदेव नीच राशि में अकेले हैं, इसलिए रिश्ते को लेकर आलोचना से बचिए, धैर्य रखिए।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    युक्तियुक्तकरण बना मजाक! आदेश के बाद भी नहीं छूटा अटैचमेंट, शिक्षा विभाग को दिखा रहे ठेंगा…

    September 14, 2026

    राशिफल 14 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 14, 2026

    Kolkata: बंगाल में 252 मदरसे बंद, 100 को नोटिस, शुभेंदु सरकार ने इतना बड़ा ऐक्शन क्यों लिया?

    September 14, 2026

    Korba: निहारिका गणेशोत्सव समिति द्वारा प्रथम बार दस दिवसीय श्री गणेश कथा का भव्य आयोजन 14 सितम्बर से

    September 14, 2026

    मासूम बेटे के शव के पास बैठ रात भर बिलखती रही मां, जब पुलिस की जांच शुरू हुई तो माँ ही संदेह के घेरे में आ गयी

    September 13, 2026

    योगासन के महाकुंभ की तैयारियों को लेकर पंचवटी में जुटे राज्य एवं जिले के पदाधिकारी, 18 से 20 सितंबर तक कोरबा में होगा 3-दिवसीय राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

    September 13, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,933 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,512 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,384 Views
    Don't Miss

    युक्तियुक्तकरण बना मजाक! आदेश के बाद भी नहीं छूटा अटैचमेंट, शिक्षा विभाग को दिखा रहे ठेंगा…

    September 14, 2026

    प्रतिनियुक्ति-अटैचमेंट हटाने की कवायद के बीच रायगढ़ शिक्षा विभाग में जमे शिक्षक-कर्मचारी, शासन के आदेशों…

    राशिफल 14 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 14, 2026

    Kolkata: बंगाल में 252 मदरसे बंद, 100 को नोटिस, शुभेंदु सरकार ने इतना बड़ा ऐक्शन क्यों लिया?

    September 14, 2026

    Korba: निहारिका गणेशोत्सव समिति द्वारा प्रथम बार दस दिवसीय श्री गणेश कथा का भव्य आयोजन 14 सितम्बर से

    September 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.