Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    पार्षद आयुष सोनी ने दी पत्रकार को धमकी, गाली-गलौज से माहौल गरमाया

    November 21, 2026

    कार्तिक पूर्णिमा पर मां सर्वमंगला घाट में होगा श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं भव्य हसदेव महाआरती का आयोजन, साध्वी प्रज्ञा भारती जी होंगी शामिल

    November 21, 2026

    Korba: स्कूल एवं शैक्षणिक संस्थाओं के आस पास तंबाकू उत्पाद बेचने वाले 15 दुकानदारों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    November 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 22
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Gwalior: देवर से बात करती थी भाभी, देवरानी ने घर के बाहर लाउडस्पीकर पर चला दी कॉल रिकॉर्डिंग, बदनामी के भय से महिला ने दी जान
    Featured

    Gwalior: देवर से बात करती थी भाभी, देवरानी ने घर के बाहर लाउडस्पीकर पर चला दी कॉल रिकॉर्डिंग, बदनामी के भय से महिला ने दी जान

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n72403202417872723052414ce2f4943fb0c51c0f5e160e6ccbdfcc4b7fcd8f3c89c14fb8ca31ebb29fb0a9
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    ग्वालियर/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक महिला की मोबाइल पर पड़ोसी देवर के साथ बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग वायरल हो गई, जिसके बाद उसे अपनी बदनामी का डर लगा और इसी सदमे में आकर जहर खा लिया. इस वजह उसकी मौत हो गई. महिला के पति ने रिश्तेदारों पर साजिश रचने, प्रताड़ित और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है.

    मामला पुरानी छावनी थाना क्षेत्र का है, महिला की मौत के बाद परिजनों ने थाने का घेराव कर हंगामा किया और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.

    क्या है पूरा मामला

    पुलिस के अनुसार, 17 अगस्त को मोतीझील की रहने वाली ममता ने घर पर चूहामार दवा खा ली. हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पति रामहेत यादव का आरोप है कि ममता ने मौत से पहले उसे पूरी घटना के बारे में बताया था. रामहेत ने अपने छोटे भाई विनोद, उसकी पत्नी जूली, रेखा यादव और सुरेंद्र पर रिकॉर्डिंग वायरल करने, साजिश रचने और ममता को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है.

    घर के बार स्पीकर पर तेज आवाज में बजाई रिकॉर्डिंग

    ममता की शादी 15 साल पहले हुई थीं. उसके दो बच्चे हैं और पति फल मंडी में मजदूरी करता है . पति का आरोप है कि देवरानी ने ममता के देवर सुरेन्द्र यादव से बातचीत रिकॉर्ड कर ली. जब उसने ममता से इस बारे में पूछा तो ममता ने बातचीत से इनकार कर दिया. इसके बाद देवरानी ने ममता और उसके पति की बातचीत की रिकॉर्डिंग घर के बाहर बड़ा स्पीकर रखकर चला दी, जिसका वीडियो भी वायरल हो गया. रिकॉर्डिंग मोहल्ले और रिश्तेदारों तक पहुंच गई. इससे ममता काफी आहत हो गई और उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया.

    यह भी पढ़ें :  मौसम अलर्ट: चक्रवात ‘अकवान’ के मद्देनजर किसानों और धान उपार्जन केंद्र प्रभारियों को अलर्ट रहने की अपील, 20 एवं 21 नवंबर को वर्षा और तेज हवा की चेतावनी

    थाने पर परिजनों का हंगामा 

    ममता की मौत की खबर मिलते ही परिजन थाने पहुंच गए. उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने का घेराव कर हंगामा किया. पुलिस का कहना है कि मर्ग जांच में सामने आए और आरोपों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

    पुरानी छावनी थाना प्रभारी डॉ. संतोष यादव ने बताया कि महिला की किसी पुरुष से बातचीत होती थी. परिवार की महिलाओं ने बातचीत की रिकॉर्डिंग वायरल कर दी थी. इससे आहत होकर महिला ने आत्महत्या कर ली. मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है. जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

    यह भी पढ़ें: सट्टा खेलने एवं खिलाने वालों के विरुद्ध सक्ती पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, ऑनलाइन सट्टा में संलिप्त 02 आरोपी गिरफ्तार, सट्टा में प्रयुक्त 02 नग मोबाइल फोन, कुल कीमत ₹16,000/- जप्त

    यह भी पढ़ें: बैंक ऑफ बड़ौदा में बंपर भर्ती: 2482 ऑफिसर पदों के लिए करें आवेदन, अंतिम तिथि 7 सितंबर 2026

    यह भी पढ़ें:कोबरा ने डसा तो गुस्साए शख्स ने नागराज को दांतों से काटकर मार डाला, उसके बाद जो हुआ… 

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    पार्षद आयुष सोनी ने दी पत्रकार को धमकी, गाली-गलौज से माहौल गरमाया

    November 21, 2026

    कार्तिक पूर्णिमा पर मां सर्वमंगला घाट में होगा श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं भव्य हसदेव महाआरती का आयोजन, साध्वी प्रज्ञा भारती जी होंगी शामिल

    November 21, 2026

    Korba: स्कूल एवं शैक्षणिक संस्थाओं के आस पास तंबाकू उत्पाद बेचने वाले 15 दुकानदारों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    November 21, 2026

    कोरबा की जंगल कॉलोनी में अलमारी के नीचे छिपा मिला जहरीला कॉमन करैत, समय रहते हुआ रेस्क्यू, टली बड़ी अनहोनी

    November 21, 2026

    राशिफल 21 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 21, 2026

    मां की अर्थी को कंधा देते छलक पड़े CM योगी के आंसू, भावुक कर देगा ये वीडियो, आज हरिद्वार के चंडीघाट पर करीब 11:30 बजे होगा अंतिम संस्कार

    November 21, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,101 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,570 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,430 Views
    Don't Miss

    पार्षद आयुष सोनी ने दी पत्रकार को धमकी, गाली-गलौज से माहौल गरमाया

    November 21, 2026

    छत्तीसगढ़ पेंड्रा/स्वराज टुडे: खबर लिखने को लेकर एक पत्रकार को धमकी मिलने का मामला सामने…

    कार्तिक पूर्णिमा पर मां सर्वमंगला घाट में होगा श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं भव्य हसदेव महाआरती का आयोजन, साध्वी प्रज्ञा भारती जी होंगी शामिल

    November 21, 2026

    Korba: स्कूल एवं शैक्षणिक संस्थाओं के आस पास तंबाकू उत्पाद बेचने वाले 15 दुकानदारों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    November 21, 2026

    कोरबा की जंगल कॉलोनी में अलमारी के नीचे छिपा मिला जहरीला कॉमन करैत, समय रहते हुआ रेस्क्यू, टली बड़ी अनहोनी

    November 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.