Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    कोरबा नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडे का नया जनसंपर्क अभियान, शिकायत सुझाव के लिए जारी किया मोबइल नंबर

    June 6, 2026

    जिला दण्डाधिकारी ने सत्यम सोनी को एक वर्ष की अवधि के लिए किया जिला बदर

    June 6, 2026

    राशिफल 6 जून 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 6
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»मां-बेटी का यौन शोषण, आरोपी पूर्व कैबिनेट मंत्री का बेटा दोस्त संग गिरफ्तार, लेकिन चंद घंटे में जमानत पर रिहा
    Featured

    मां-बेटी का यौन शोषण, आरोपी पूर्व कैबिनेट मंत्री का बेटा दोस्त संग गिरफ्तार, लेकिन चंद घंटे में जमानत पर रिहा

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n7090614941776618425775e08b093108cd9db3ba43ca947a6d3038b979826f05f693eb924c817c9cca403b
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    लखनऊ/स्वराज टुडे:  यूपी के एक पूर्व कैबिनेट मंत्री के बेटे को उसके दोस्त के साथ गिरफ्तार किया गया है. दोनों पर मां-बेटी के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप है. पीड़िता की ओर से शिकायत मिलने पर पुलिस ने सीसीटीवी और फोन में रिकॉर्ड किए गए वीडियो के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त की.

    दोनों आरोपियों को चंद घंटे में मिल गई जमानत

    केस दर्ज करने के बाद दोनों की गिरफ्तारी भी हुई लेकिन कुछ ही घंटे बाद आरोपियों को जमानत मिल गई. ये पूरा मामला मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र का है.

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, घटना शनिवार, 18 अप्रैल की रात करीब 9 से 9:30 के बीच हुई है. पीड़ित लड़की और उनकी मां रात के खाने के बाद अपने घर के बाहर टहल रही थीं. इसी दौरान नशे में धुत्त स्कूटी सवार दो लड़के वहां रुके. इनमें से एक कथित तौर पर कल्याण सिंह सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे सुधीर बालियान का बेटा आर्यमान रघुवंशी भी था. उसके दोस्त की पहचान शौर्य गुप्ता के तौर पर हुई है. आरोप है कि दोनों ने लड़की और उनकी मां के साथ यौन शोषण और गाली-गलौज की. इसका वीडियो पीड़िता ने अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया था.

    दोनों पर ये भी आरोप है कि शोर- मचाने पर जब पीड़ित मां-बेटी के परिजन मौके पर पहुंचे, तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट भी की. बाद में मौके से फरार हो गए. पीड़िताओं के परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.

    शिकायत पर तेजी से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वीडियो और सीसीटीवी वीडियो के आधार पर दोनों की शिनाख्त की और कुछ ही समय में दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की गई. बाद में दोनों का एक और वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दोनों सलाखों के पीछे हाथ जोड़कर खड़े दिखाई दिए. हालांकि, बाद में उन्हें जमानत मिल गई.

    यह भी पढ़ें :  1000 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बनाया IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, तेंदुलकर समेत कई दिग्गजों को पछाड़ा

     जेल में बंद दोनों आरोपी.

    घटना के बारे में पीड़िता ने बताया

    मैं रात के 9:30 के आसपास मम्मी के साथ अपने घर के बाहर घूम रही थी. दो लड़के सफेद रंग की स्कूटी पर आए. उन्होंने स्कूटी रोककर बोला कि यहां क्यों खड़े हो. मैंने कहा यह मेरा घर है. मेरी मम्मी ने कहा कि तुम मेरी लड़की से ऐसे क्यों बोल रहे हो? इसके बाद वो आपत्तिजनक बातें कहने लगा.

    पीड़़िता ने आगे बताया कि जब उन्होंने कहा कि वो पुलिस को फोन करने जा रही हैं तो आरोपी बोले कि ‘तुम्हारे फोन से पुलिस जल्दी नहीं आएगी. मेरे फोन से जल्दी आ जाएगी. मैं करता हूं.’ पीड़िता के मुताबिक, उन्होंने इसका वीडियो भी बना लिया, जिसमें एक आरोपी मुंह छिपाने लगा. इस पर पूर्व मंत्री के बेटे ने उससे कहा कि ‘मुंह क्यों छुपा रहा है, तेरे भाई का यहां हिसाब चलता है मुंह दिखा कुछ नहीं बिगाड़ सकता कोई हमारा.’

    पीड़िता ने आगे अपने बयान में कहा,

    हमारे घर के सारे मर्द थाने में थे. घर पर कोई नहीं था. यहां पर मेरे चाचा और मेरी मम्मी थीं. आरोपी मेरे घर में घुस आया और बोला कि ‘मैं रेट लगता हूं इसके’. उसने और भी बहुत गलत बातें कीं. मेरे चाचा की उसके साथ हाथापाई हुई. उन्होंने उसको रोकना चाहा, जब तक पुलिस न आ जाए. फिर वह मेरे चाचा को धक्का देकर चला गया.

    मामले की पुष्टि एसपी सिटी अमृत जैन ने की. उन्होंने बताया,

    एक लड़की के साथ अपशब्द कहे जाने या बदसलूकी की एक सूचना मिली. स्थानीय पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की और सीसीटीवी कैमरों को चेक किया. इन सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की शिनाख्त की गई. उनकी पहचान के बाद तुरंत ही टीमें लगाकर दबिश देकर कुछ ही घंटों में इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया.

    पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया. गिरफ्तारी के कुछ देर बाद ही दोनों आरोपियों को जमानत मिल गई.

    यह भी पढ़ें :  मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर, विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाअभियान शुरू

    न्याय व्यवस्था पर उठे सवाल

    बेहद संवेदनशील दुष्कर्म के इस मामले में न्यायपालिका पर राजनीतिक रसूख कितना हावी है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आरोपी पूर्व कैबिनेट मंत्री का बेटा आर्यमान रघुवंशी और उसके दोस्त शौर्य गुप्ता को चंद घंटे में जमानत मिल गयी । अगर आरोपी साधारण परिवारों से होते तो उनकी जमानत ना केवल खारिज हो जाती बल्कि उन्हें तत्काल न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया होता।  न्यायपालिका में आखिर ऐसा दोहरा मापदंड क्यों ?

    उधर आरोपियों को जमानत मिल जाने से पीड़िताओं और उनके परिजनों में अपनी सुरक्षा को लेकर दहशत का माहौल देखा जा रहा है । पीड़ित माँ बेटी को न्याय मिल पाता है अथवा नहीं ये आने वाला वक़्त ही बताएगा।

    यह भी पढ़ें: Health tips: इन दो ब्लड ग्रुप वालों में सबसे अधिक आते हैं हार्ट अटैक के मामले, आप आज से ही हो जाएं सावधान

    यह भी पढ़ें: Maihar: गरीब बेटी की शादी में देवदूत बने मैहर विधायक, सूची से छूटा नाम जुड़वाकर तय समय पर कराया विवाह*

    यह भी पढ़ें: Raipur: एक नग देशी कट्टा व तीन नग जिन्दा कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, आरोपी पहले भी देसी कट्टे के साथ हो चुका है गिरफ्तार, आधा दर्जन से अधिक मामले है दर्ज

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कोरबा नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडे का नया जनसंपर्क अभियान, शिकायत सुझाव के लिए जारी किया मोबइल नंबर

    June 6, 2026

    जिला दण्डाधिकारी ने सत्यम सोनी को एक वर्ष की अवधि के लिए किया जिला बदर

    June 6, 2026

    राशिफल 6 जून 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 6, 2026

    अंग्रेज़ी उपन्यास ‘द हिडन वर्ल्ड’ की 12 वर्षीय लेखिका एवं छात्रा हेत्वी सोमपुरा को गुरुदत्त मठ द्वारा किया गया सम्मानित

    June 6, 2026

    मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर, विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाअभियान शुरू

    June 6, 2026

    Lucknow: शादी के नाम पर डेढ़ लाख में 12-16 साल की लड़कियों का सौदा, गिरोह का भंडाफोड़ होते ही 4 तस्कर गिरफ्तार

    June 5, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,599 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,054 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026901 Views
    Don't Miss

    कोरबा नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडे का नया जनसंपर्क अभियान, शिकायत सुझाव के लिए जारी किया मोबइल नंबर

    June 6, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा नगर निगम ने आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के…

    जिला दण्डाधिकारी ने सत्यम सोनी को एक वर्ष की अवधि के लिए किया जिला बदर

    June 6, 2026

    राशिफल 6 जून 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 6, 2026

    अंग्रेज़ी उपन्यास ‘द हिडन वर्ल्ड’ की 12 वर्षीय लेखिका एवं छात्रा हेत्वी सोमपुरा को गुरुदत्त मठ द्वारा किया गया सम्मानित

    June 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.