मध्यप्रदेश
मैहर/स्वराज टुडे: संवेदनशील जनप्रतिनिधि किसे कहते हैं, इसका जीवंत उदाहरण मैहर में देखने को मिला, जब एक गरीब परिवार की बेटी की शादी महज एक प्रशासनिक चूक के कारण अटक गई थी। लेकिन मैहर विधायक ने तत्परता दिखाते हुए न सिर्फ समस्या का समाधान किया, बल्कि तय तिथि पर विवाह भी संपन्न कराया।बदेरा मंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत अजवायन निवासी स्वर्गीय चंद्रभान पटेल की पुत्री साक्षी पटेल का विवाह मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 19 अप्रैल को होना था। किन्तु सूची में नाम दर्ज न होने से पूरा परिवार चिंता और निराशा में डूब गया था।जैसे ही यह मामला विधायक के संज्ञान में आया, उन्होंने बिना देर किए अधिकारियों को तलब कर स्थिति स्पष्ट की और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। विधायक के हस्तक्षेप का असर ऐसा रहा कि कुछ ही समय में साक्षी पटेल का नाम सूची में जोड़ा गया और पूरे विधि-विधान के साथ विवाह संपन्न कराया गया।विधायक की इस मानवीय और संवेदनशील पहल से जहां एक गरीब परिवार की बड़ी चिंता दूर हुई, वहीं क्षेत्र में उनके प्रति सम्मान और विश्वास भी और मजबूत हुआ।
बड़ेरा मंडल अध्यक्ष सचिन मिश्रा सहित परिजनों और ग्रामवासियों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने एक बेटी के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण दिन संकट से निकालकर खुशियों में बदल दिया।इस दौरान विश्वनाथ पटेल, अशोक नामदेव, प्रमोद सोनी सहित कई गणमान्य ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने कहा कि मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार और जनप्रतिनिधि गरीबों के हित में इसी तरह संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Korba: रासायनिक आपदा प्रबंधन हेतु मॉक अभ्यास 23 अप्रैल को, कोरबा जिला प्रशासन की व्यापक तैयारी
यह भी पढ़ें: LIC HFL जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2026: आवेदन प्रक्रिया और वेतन विवरण, आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026

Editor in Chief





